SSC GD Constable General Knowledge Practice Set 29: एसएससी जीडी सामान्य ज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न

SSC GD Constable General Knowledge Practice Set 29: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी जीडी भर्ती जारी कर दी गई हैं। एसएससी जीडी भर्ती के तहत ( SSC कांस्टेबल GD, BSF, CISF, ITBP, CRPF, NCB, SSF, असम राइफल्स) इत्यादि पदों पर भर्तियां की जाएगी, एसएससी जीडी 2022 की परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित होगी, इसके लिए आपको लगातार तैयारी करना बहुत ही जरूरी क्योकि यदि आप एसएससी जीडी में भर्ती होने चाहते हैं तो आपको इन दो महीनों में ज्यादा समय देकर तैयारी करनी होगी।

इस परीक्षा के लिए कई लाख आवेदन हो चुके है और हो रहे है इसलिए आज हम होने वाली SSC GD Constable Exam 2023 की तैयारी के लिए एसएससी SSC GD के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए प्रश्नों के आधार पर सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है।

SSC GD Constable General Knowledge Practice Set 29

SSC GD Constable General Knowledge Practice Set 29

प्रश्न. स्वतंत्रता के बाद, भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री कौन हुए ?

  1. सरदार वल्लभभाई पटेल
  2. मोरारजी देसाई
  3. जगजीवन राम
  4. चरण सिंह

उत्तर – सरदार वल्लभभाई पटेल

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन से व्यापार अवरोध नहीं हैं ?

  1. प्रशुल्क अवरोध
  2. निषेध / प्रतिरोध
  3. निर्यात सुरक्षा
  4. उपदान (सब्सिडी)

उत्तर – निर्यात सुरक्षा

प्रश्न. शेरशाह सूरी द्वारा जारी किया गया चांदी का सिक्का क्या कहलाता था ?

  1. दिनार
  2. टंका
  3. रुपया
  4. मोहर

उत्तर – रुपया

प्रश्न. उच्चतम गुणवत्ता वाला कठोर कोयला निम्न में से कौन-सा है ?

  1. बिटुमिनस
  2. पीट
  3. लिग्नाइट
  4. एथ्रेसाइट

उत्तर – एथ्रेसाइट

प्रश्न. ………. 2018 में 90वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भेजी गई एक भारतीय फिल्म थी ?

  1. संजू
  2. जीरो
  3. न्यूटन
  4. राज़ी

उत्तर – न्यूटन

प्रश्न. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उत्पत्ति ……… द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ में निहित है ?

  1. श्यामा प्रसाद मुखर्जी
  2. अटल बिहारी बाजपेयी
  3. लाल कृष्ण आडवाणी
  4. मुरल मनोहर जोशी

उत्तर – श्यामा प्रसाद मुखर्जी

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस परिस्थिति में, भारत में स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार को कम किया जाता है ?

  1. राज्य का आपातकाल
  2. महामारी आपातकाल
  3. राष्ट्रीय आपातकाल
  4. वित्तीय आपातकाल

उत्तर – राष्ट्रीय आपातकाल

प्रश्न. उस्ताद अमजद अली खान किस वाद्य-यंत्र के लिए जाने जाते हैं ?

  1. सरोद
  2. तबला
  3. वायलिन
  4. वीणा

उत्तर – सरोद

प्रश्न. यमुना नदी निम्नलिखित में से किस राज्य से नहीं गुजरती है ?

  1. हरियाणा
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गुजरात
  4. उत्तराखंड

उत्तर – गुजरात

प्रश्न. मकर संक्रांति के त्यौहार को भारत के किस हिस्से में उत्तरायण के रूप में जाना जाता है ?

  1. गुजरात
  2. पश्चिम बंगाल
  3. उत्तराखंड
  4. केरल

उत्तर – गुजरात

प्रश्न. कांगड़ा चित्रकला शैली (स्कूल ऑफ पेंटिंग) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?

  1. यह वैष्णव परंपराओं से प्रेरित हुआ था
  2. इसका विकास समुद्रगुप्त के शासनकाल के दौरान हुआ था
  3. उसमें गहरे लाल और काले रंग के साथ सशक्त रंगों का उपयोग होता है
  4. इसका विषय प्रकृति में शुष्क है।

उत्तर – यह वैष्णव परंपराओं से प्रेरित हुआ था

प्रश्न. प्रकाश वर्ष निम्नलिखित में से किससे संबंधित है ?

  1. ध्यनि
  2. मौसम
  3. दूरी
  4. गति

उत्तर – दूरी

प्रश्न. महिला विजेताओं को दिया जाने वाला फर्स्ट लेडीज अवॉर्ड किस मंत्रालय की एक पहल है ?

  1. मानव संसाधन विकास मंत्रालय
  2. सूचना और प्रसारण मंत्रालय
  3. जनस्वास्थ्य मंत्रालय
  4. महिला और बाल विकास मंत्रालय

उत्तर – महिला और बाल विकास मंत्रालय

प्रश्न. राष्ट्रमंडल खेल में किस भारतीय तीरंदाज ने महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता ?

  1. दीपिका कुमारी
  2. दीपिका पल्लीकल
  3. बोम्बायला देवी लेशराम
  4. लक्ष्मीरानी माझी

उत्तर – दीपिका कुमारी

प्रश्न. बर्फ से ढकी चोटियों वाली एकमात्र पर्वत श्रृंखला कौन-सी है ?

  1. हिमालय
  2. सतपुड़ा
  3. सह्याद्री
  4. पटकाई

उत्तर – हिमालय

प्रश्न. ‘ट्रेन टू पाकिस्तान’ निम्नलिखित में से किस लेखक द्वारा लिखी गई पुस्तक है ?

  1. सआदत हसन मंटो
  2. रस्किन बॉण्ड
  3. मोहसिन हामिद
  4. खुशवंत सिंह

उत्तर – खुशवंत सिंह

प्रश्न. पारंपरिक त्यौहार ‘पावल कुट’ भारत के किस राज्य से संबंधित है ?

  1. मिजोरम
  2. गोवा
  3. मेघालय
  4. सिक्किम

उत्तर – मिजोरम

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने ओलंपिक खेलों में सर्वाधिक पदक जीते हैं ?

  1. माइकल फेल्प्स
  2. मार्क स्पिट्ज
  3. पावो नुरमी
  4. नादिया कोमांसी

उत्तर – माइकल फेल्प्स

प्रश्न. भारत और पाकिस्तान द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान (भारत रत्न और निशान-ए-पाकिस्तान) पाने वाले एकमात्र भारतीय नेता कौन हैं?

  1. महात्मा गांधी
  2. जवाहरलाल नेहरू
  3. सरदार वल्लभभाई पटेल
  4. मोरारजी देसाई

उत्तर – मोरारजी देसाई

प्रश्न. मार्शल आर्ट ‘थांग टा’ किस भारतीय राज्य से संबंधित है ?

  1. सिक्किम
  2. ओडिशा
  3. मणिपुर
  4. असम

उत्तर – सभी प्रश्नों के उत्तर कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

Leave a Comment