RRB Group D science Practice Set 4: रेलवे ग्रुप डी के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए विज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न

RRB Group D Science Practice Set 4: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू होने वाली थी लेकिन RRB बोर्ड द्वारा जारी नए परीक्षा पैटर्न को लेकर छात्रों द्वारा हंगामा किया गया, जिससे कि आयोग द्वारा RRB ग्रुप डी की परीक्षा स्थगित कर दी गई है, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा फॉर्म भरा गया है। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज हम विज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आये है, जो परीक्षा के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण है।

RRB Group D science Practice Set 4

यदि आप अपने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी को बेहतर करना चाहते हैं तो नीचे दिए सभी प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी तैयारी को जांचे और अपनी तैयारी को मजबूत करें।

प्रश्न. बड़े परमाणुओं वाले तत्वों से बने बंध होते हैं ?

  1. बहुत मजबूत
  2. कमजोर
  3. बहुत कमजोर
  4. मजबूत

उत्तर – बहुत कमजोर

प्रश्न. जब प्रकाश विरल माध्यम से सघन माध्यम में प्रवेश करता है, तो

  1. इसकी गति बढ़ती है
  2. इसकी गति पहले कम होती है फिर बढ़ती है
  3. इसकी गति कम हो जाती है
  4. इसकी गति पूर्ववत रहती है

उत्तर – इसकी गति कम हो जाती है

प्रश्न. निम्न में से कौन-सी क्रिया अत्यधिक ऊष्माक्षेपी होती है ?

  1. सल्फ्यूरिक अम्ल का जल में घुलना
  2. कॉपर सल्फेट का जल में घुलना
  3. धावन सोडा का जल में घुलना
  4. ब्लीचिंग पाडर का जल में घुलना

उत्तर – सल्फ्यूरिक अम्ल का जल में घुलना

प्रश्न. एक विलयन में पानी की 320 ग्राम मात्रा में सामान्य नमक की मात्रा 31 ग्राम है, द्रव्यमान प्रतिशत द्वारा द्रव्यमान के संदर्भ में विलयन की सांद्रता की प्रतिशत्ता होगी ?

  1. 9.60 %
  2. 9.09 %
  3. 9.06 %
  4. 8.83 %

उत्तर – 8.83 %

प्रश्न. प्रकाश वर्ष द्वारा किसे मापा जाता है ?

  1. ऊर्जा को
  2. वेग को
  3. शक्ति को
  4. दूरी को

उत्तर – दूरी को

प्रश्न. उस शब्द का चयन कीजिए, जो तीसरे शब्द से उसी तरह सम्बन्धित है जिस प्रकार दूसरा शब्द पहले शब्द से सम्बन्धित है ? अमीटर : विद्युत धारा : : ओम – मीटर : ?

  1. वोल्टेज
  2. प्रतिरोध
  3. दाब
  4. गति

उत्तर – प्रतिरोध

प्रश्न. हमारी हड्डियाँ किस प्रकार का ऊतक हैं ?

  1. पेरेनकाइमा ऊतक
  2. संयोजी ऊतक
  3. स्थाई ऊतक
  4. उपकलीय ऊतक

उत्तर – संयोजी ऊतक

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी वस्तुओं में स्थितिज ऊर्जा होगी ?

  1. एक लुढ़कता हुआ पत्थर
  2. चलती गोली
  3. उठाया हुआ हथौड़ा
  4. बहने वाली हवा

उत्तर – उठाया हुआ हथौड़ा

प्रश्न. प्रकाश की चाल सबसे अधिक होती है ?

  1. जल में
  2. निर्वात में
  3. काँच में
  4. वायु में

उत्तर – निर्वात में

प्रश्न. निम्न में से किस ऊतक में कठोर कोशिका भित्ति पायी जाती है ?

  1. कोलेनकाइमा
  2. स्कलेरेनकाइमा
  3. एरेनकाइमा
  4. पेरेनकाइमा

उत्तर – स्कलेरेनकाइमा

प्रश्न. संतृप्त हाइड्रोकार्बन को कहा जाता है ?

  1. एल्केन
  2. समस्थानिक
  3. एल्काइन
  4. एल्कीन

उत्तर – एल्केन

प्रश्न. कैल्शियम का परमाणु द्रव्यमान ………….. हैं ?

  1. 40
  2. 20
  3. 23
  4. 30

उत्तर – 40

प्रश्न. एक सुचालक में से 2 ऐम्पियर की विद्युतधारा का प्रवाह होता है, जिसके दोनों अन्त 4 वोल्ट की गतिज ऊर्जा पर हैं, सुचालक की प्रतिरोधकता होगी ?

  1. 0.5 ओम
  2. 8 ओम
  3. 2 ओम
  4. 1 ओम

उत्तर – 2 ओम

प्रश्न. एव्स में शामिल हैं ?

  1. पक्षी
  2. जलजीवी
  3. स्तनधारी
  4. मछलियाँ

उत्तर – पक्षी

प्रश्न. जब बिजली के एक हीटर स्रोत से 4 ऐम्पियर का विद्युत प्रवाह होता है, तो टर्मिनलों के बीच इसका गतिज अन्तर 60 वोल्ट होता है, यदि गतिज अन्तर 157.5 वोल्ट तक बढ़ा दिया जाता है, तो हीटर कितनी विद्युत प्रवाह खींचता है ?

  1. 12 ऐम्पियर
  2. 24 ऐम्पियर
  3. 8.5 ऐम्पियर
  4. 10.5 ऐम्पियर

उत्तर – 10.5 ऐम्पियर

प्रश्न. मन्दन ……………. है ?

  1. अपरिवर्तनशील त्वरण
  2. धनात्मक त्वरण
  3. चर त्वरण
  4. ऋणात्मक त्वरण

उत्तर – ऋणात्मक त्वरण

प्रश्न. डाल्टन की पद्धति के अनुसार निम्न में से कौन-सा कथन सही है ?

  1. समान तत्वों के अणुओं का परमाणु द्रव्यमान अलग है
  2. परमाणु पदार्थों के अविभाजीय कण हैं
  3. एक अणु प्रोटॉन , इलेक्ट्रॉन और न्यूट्रॉन में विभाजित होने योग्य होता हैं
  4. समान तत्वों के अणुओं के परमाणु द्रव्यमान और आकार समान होते हैं, परन्तु रासायनिक प्रकृति समान नहीं होती हैं

उत्तर – समान तत्वों के अणुओं के परमाणु द्रव्यमान और आकार समान होते हैं, परन्तु रासायनिक प्रकृति समान नहीं होती हैं

प्रश्न. ऊर्जा में दो प्रकार की ऊर्जा होती है ?

  1. विद्युत
  2. ध्वनि
  3. रासायनिक
  4. यान्त्रिक

उत्तर – यान्त्रिक

प्रश्न. एक तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2 , 8 , 6 है । यह किससे सम्बन्धित है ?

  1. समूह 2 और आवर्त 2
  2. समूह 1 और आवर्त 1
  3. समूह 16 और आवर्त 3
  4. समूह 6 और आवर्त 2

उत्तर – समूह 16 और आवर्त 3

प्रश्न. kWh = ?

  1. 3600 जूल
  2. 36000 जूल
  3. 360000 जूल
  4. 3600000 जूल

उत्तर – 3600000 जूल

प्रश्न. दाँतों का टूटना तब शूरू होता है जब मुँह का pH मान होता है ?

  1. 5 से अधिक
  2. 5.5 से कम
  3. 5.5 से अधिक
  4. 5 से कम

उत्तर – 5.5 से कम

प्रश्न. …………… ऊतक अस्थियों को जोड़ता है ?

  1. एरिओलर
  2. कार्टिलेज
  3. लिगामेंट
  4. टेडेन

उत्तर – लिगामेंट

प्रश्न. आधुनिक आवर्त सारणी में, किस आवर्त में 32 तत्व हैं ?

  1. आवर्त 6
  2. आवर्त 3
  3. आवर्त 5
  4. आवर्त 4

उत्तर – आवर्त 6

प्रश्न. निम्न में से किस तत्व के प्रतीक में केवल एक अक्षर होता है ?

  1. ताँबा
  2. कैल्शियम
  3. क्लोरीन
  4. कार्बन

उत्तर – कार्बन

प्रश्न. निम्नलिखित में से किन युग्म की SI इकाइयाँ समान हैं ?

  1. बल और दूरी
  2. बल और बल
  3. संवेग और बल
  4. कार्य और ऊर्जा

उत्तर – कार्य और ऊर्जा

आप अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए रोजाना RRB Group D Science Set को लगा सकते है और अपनी कमियों को सुधार सकतें है, ऐसे ही महत्वपूर्ण प्रश्न के संग्रह को प्राप्त करने के लिए Sarkariexamup.Com पर विजिट करते रहें।

Leave a Comment