RRB Group D Science Practice Set 37: पिछली परीक्षाओं में पूछे गए विज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न

RRB Group D science Practice Set 37: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे ग्रुप डी के फेज II परीक्षा की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, RRB ग्रुप डी के फेज I की परीक्षा 17 अगस्त 2022 से शुरू हो गई है फेज I की परीक्षा 17 अगस्त से लेकर 26 अगस्त तक चलेगी,RRB GROUP D की परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह परीक्षा काफी दिनों तक कई फेज में आयोजित होगी, इसलिए आज हम रेलवे ग्रुप डी की होने वाली परीक्षा के बचे कुछ दिनों की तैयारी के लिए RRB GROUP D के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए विज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है, और यह प्रश्न होने वाली RRB Group D Exam 2022 की परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप यह पता लगा सकते हैं कि आपका विज्ञान विषय कितनी तैयार है और आप आगे होने वाले फेज की परीक्षाओं की तैयारी कर सकतें हैं और अपनी तैयारी को जांचने के लिए नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को हल करें और अपने द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को कमेंट बॉक्स में बताएं।

RRB Group D Science Practice Set 37

RRB Group D Science Practice Set 37

प्रश्न. मानव शरीर में दो हड्डियाँ आपस में कैसे जुड़ी रहती है ?

  1. जोड़ों से
  2. अस्थि-बंध (लिगामेंट्स) से
  3. मांसपेशियों
  4. छोटी हड्डियों से

उत्तर – अस्थि-बंध (लिगामेंट्स) से

प्रश्न. हमारे पेशियों में किस अम्ल के कारण पीड़ा होती है ?

  1. लैक्टिक अम्ल
  2. सल्फ्यूरिक अम्ल
  3. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
  4. ऐसिटिक अम्ल

उत्तर – लैक्टिक अम्ल

प्रश्न. मानव शरीर में सबसे छोटी हड्डी कौन-सी है ?

  1. टिबिथा
  2. ट्रेपेजियम
  3. स्टेपीज
  4. जाँघ की हड्डी

उत्तर – स्टेपीज

प्रश्न. कौन-सा खनिज हड्डियों के लिए आवश्यक है ?

  1. जिंक
  2. आयरन
  3. सल्फेट
  4. कैल्शियम

उत्तर – कैल्शियम

प्रश्न. किस द्रव्य के प्रयोग से बल्व का फिलामेंट बनाया जाता है ?

  1. टंग्स्टन
  2. पीतल
  3. ताँबा
  4. सोना

उत्तर – टंग्स्टन

प्रश्न. मांसपेशियों को कंकाल माँसपेशियाँ भी कहा जाता है ?

  1. अनैच्छिक
  2. रेखित
  3. हृदयक
  4. ऐच्छिक

उत्तर – ऐच्छिक

प्रश्न. यदि वायु में जलवाष्प की मात्रा अधिक है तो वाष्पीकरण की दर –

  1. घटेगी
  2. शून्य हो जाएगी
  3. समान बनी रहेगी
  4. बढ़ेगी

उत्तर – घटेगी

प्रश्न. ठोस द्रव और गैस, द्रव में विसरित होते है, विसरण के सबंध में निम्न में से कौन सा विकल्प सत्य है ?

  1. द्रवों की विसरण दर ठोस या गैसों की तुलना में अधिक होती है।
  2. गैसों की विसरण दर द्रव या ठोस की तुलना में अधिक होती है।
  3. ठोसों की विसरण दर द्रव या गैसों की तुलना में अधिक होती है।
  4. गैसों की विरसण दर द्रव या ठोस की तुलना में कम होती है

उत्तर – गैसों की विसरण दर द्रव या ठोस की तुलना में अधिक होती है।

प्रश्न. निम्न में से किसका घनत्व जल के घनत्व से कम होता है ?

  1. एल्युमिनियम कील
  2. ताम्र कील
  3. कॉर्क
  4. लौह कील

उत्तर – कॉर्क

प्रश्न. निम्नलिखित मे से शरीर विज्ञान एवं चिकित्सा की वह कौनसी शाखा है, जो पुरुषों के विशिष्ट रोगों एवं स्थितियों से संबंधित है ?

  1. एन्ड्रोलॉजी
  2. एस्टाकोलॉजी
  3. बायोइकोलॉजी
  4. डेस्मोलॉजी

उत्तर – एन्ड्रोलॉजी

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी धातु विद्युत की बेहतर सुचालक है ?

  1. चाँदी
  2. टंग्स्टन
  3. एल्युमीनियम
  4. ताँबा

उत्तर – चाँदी

प्रश्न. एन्टोमालोजी में किसका अध्ययन किया जाता है ?

  1. मत्स्यों का
  2. सरीसृपों का
  3. स्तनधारियों का
  4. कीटों का

उत्तर – कीटों का

प्रश्न. दो पिंडों के बीच गुरुत्वाकर्षण का बल उन दो पिंडों के बीच की दूरी के ……… होता है ?

  1. व्युतक्रमानुपाती
  2. वर्ग के समानुपाती
  3. वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती
  4. समानुपाती

उत्तर – वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती

प्रश्न. माइक्रोबायोलॉजी का जनक किसे कहा जाता है, उन्हें बैक्टीरिया की खोज के लिए भी जाना जाता है ?

  1. जोनास ई. सॉल्क
  2. डेमीत्रि मेडेलीफ
  3. एंटोनी वॉन ल्यूवेन्हॉक
  4. जोसेफ प्रीस्टलि

उत्तर – एंटोनी वॉन ल्यूवेन्हॉक

प्रश्न. सिगरेट लाइटर में निम्न में कौन-सी गैस प्रयुक्त होती है ?

  1. ब्यूटेन
  2. मीथेन
  3. प्रोपेन
  4. रेडॉन

उत्तर – ब्यूटेन

प्रश्न. जब रक्त में ऑक्सीजन की सांद्रता में कमी आती है जो श्वास की गति ?

  1. कम हो जाती है
  2. बढ़ जाती है
  3. परिवर्तित नहीं होती
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – बढ़ जाती है

प्रश्न. वास्तविक चित्रण के आधार पर किसने मानव शरीर की सटीक व्याख्या की ?

  1. न्यूटन
  2. बेसालियस
  3. कॉपरनिकस
  4. हार्वे

उत्तर – बेसालियस

प्रश्न. डॉक्टरों के थर्मामीटर का किसने आविष्कार किया ?

  1. फॉरेनहाइट
  2. एडीसन
  3. गैलीलियो
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – फॉरेनहाइट

प्रश्न. उस वैज्ञानिक का नाम बताए जिसने प्रथम बार टीके की खोज की ?

  1. लूईस पाश्चर
  2. अलेक्जेंडर फ्लेमिंग
  3. एडवर्ड जेनर
  4. रोबर्ट कोच

उत्तर – एडवर्ड जेनर

प्रश्न. जीवाणु विज्ञान का जनक किसे कहते हैं ?

  1. जॉन ई साल्क
  2. ल्यूवेन हॉक
  3. रॉबर्ट कोच
  4. इवानोवस्की

उत्तर – ल्यूवेन हॉक

प्रश्न. ‘आधुनिक वर्गीकरण’ के पिता कौन हैं ?

  1. विलियम गॉड
  2. कैरोलस लिनियस
  3. डॉ० एस स्वामीनाथन
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – कैरोलस लिनियस

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा विटामिन वसा में विलेय नहीं है ?

  1. विटामिन-K
  2. विटामिन-A
  3. विटामिन-D
  4. विटामिन-C

उत्तर – विटामिन-C

प्रश्न. वायु में ध्वनि के वेग से अधिक की चाल से यात्रा करने वाली एक वस्तु को कहा जाता है ?

  1. अति पराध्वनिक
  2. पराध्वनिक
  3. पराश्रव्य
  4. अपश्रव्य

उत्तर – पराध्वनिक

प्रश्न. शरीर में अतिरिक्त ग्लूकोज, ग्लाइकोजनन में परिवर्तित होकर भंडारित रहता है ?

  1. आमाशय में
  2. यकृत में
  3. अग्न्याशय में
  4. पित्त में

उत्तर – यकृत में

प्रश्न. निम्न में से कौन सा हार्मोन युवावस्था के समय लड़कों में दिखाई देने वाली उपस्थिति में बदलाव लाता है ?

  1. पशु हार्मोन
  2. थायरॉक्सिन
  3. टेस्टोस्टेरोन
  4. इंसुलिन

उत्तर – सभी प्रश्नों के उत्तर कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

Leave a Comment