RRB Group D science Practice Set 30: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे ग्रुप डी के परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, RRB ग्रुप डी की परीक्षा 17 अगस्त 2022 से शुरू होने वाली है, इस परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह परीक्षा काफी दिनों तक चलेगी, इसलिए आज हम रेलवे ग्रुप डी की होने वाली परीक्षा के बचे कुछ दिनों की तैयारी के लिए RRB GROUP D के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए विज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है, और यह प्रश्न होने वाली RRB Group D Exam 2022 की परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप यह पता लगा सकते हैं कि आपका विज्ञान विषय कितनी तैयार है और आप 17 अगस्त से होने वाली परीक्षा की तैयारी अपनी कमजोरी को पकड़ के बढ़िया से कर सकते हैं अपनी तैयारी को जांचने के लिए नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को हल करें और अपने द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को कमेंट बॉक्स में बताएं।
RRB Group D Science Practice Set 30
प्रश्न. निम्न विस्फोटकों में से किसमें नाइट्रोग्लिसरीन एक आवश्यक संघटक के रूप में नहीं पाया जाता है ?
- काडीइट में
- ब्लास्टिंग जिलेटिन में
- डायनामाइट में
- ऐमाटोल में
उत्तर – ऐमाटोल में
प्रश्न. हाइड्रोकार्बनों के अणुभारों के बढ़ते अनुक्रम के अनुसार निम्न में से कौन सही क्रम है ?
- मीथेन, एथेन, प्रोपेन, ब्यूटेन
- प्रोपेन, ब्यूटेन, एथेन और मीथेन
- ब्यूटेन, एथेन, प्रोपेन व मीथेन
- ब्यूटेन, प्रोपेन, एथेन व मीथेन
उत्तर – मीथेन, एथेन, प्रोपेन, ब्यूटेन
प्रश्न. जल-अपघटन में ऊर्जा किस रूप में उत्पन्न होती है ?
- प्रकाश के रूप में
- ऊष्मा के रूप में
- ध्वनि के रूप में
- अम्ल के रूप में
उत्तर – ऊष्मा के रूप में
प्रश्न. निम्न वैज्ञानिकों में से कौन अपने बेटे के साथ भौतिक के नोबेल पुरस्कार का सह विजेता था ?
- मैक्स प्लांक
- अल्बर्ट आइंस्टाइन
- विलियम हेनरी ब्रेग
- एमरिको फर्मी
उत्तर – विलियम हेनरी ब्रेग
प्रश्न. श्वेत प्रकाश को नली में कैसे पैदा करते हैं ?
- ताँबे के तार को गर्म करके
- तंतु को गर्म करके
- परमाणु को उत्तेजित करके
- अणुओं को दोलित करके
उत्तर – तंतु को गर्म करके
प्रश्न. प्रकाश में सात रंग होते हैं। रंगों को अलग करने का क्या तरीका है ?
- एक प्रिज्म द्वारा
- फिल्टर से
- पौधों से
- अलग नही किया जा सकता हैं।
उत्तर – एक प्रिज्म द्वारा
प्रश्न. वास डिफरेंस ………… से आने वाली ट्यूब के साथ एकजुट होता है ताकि मूत्रमार्ग नामक एक आम मार्ग बन सके ?
- अण्डकोश
- वृषण
- प्रोस्टेट कोष
- मूत्राशय
उत्तर – मूत्राशय
प्रश्न. रेटिना का वह क्षेत्र, जहाँ दृष्टि सर्वाधिक होती है, क्या कहलाता है ?
- काचाभ पिंड
- अंध क्षेत्र
- गर्तिका
- कोरोइड
उत्तर – गर्तिका
प्रश्न. कौन-सा हार्मोन रक्त शर्करा को बहुत कम होने से बचाता है ?
- ऑक्सीटोसिन
- वैसोप्रेसिन
- ग्लूकोगॉन
- इंसुलिन
उत्तर – ग्लूकोगॉन
प्रश्न. उस विधि को क्या कहते हैं जिसके द्वारा गर्भाशय में कॉपर-टी रखी जाती है ?
- संभोग
- गर्भनिरोध
- गर्भधारण
- निषेचन
उत्तर – गर्भनिरोध
प्रश्न. सफेद दाग का इलाज निम्न में से किस हर्बल दवा द्वारा किया जा सकता है ?
- लुकोसिन
- लुकोजेन
- लुकोपसिन
- लुकोट्रेपसीन
उत्तर – लुकोसिन
प्रश्न. किसी पिण्ड का भार न्यूनतम कहाँ पर होता है ?
- भूमध्य रेखा पर
- उष्ण कटिबंधों पर
- उपोष्ण कटिबंधों पर
- ध्रुवों पर
उत्तर – भूमध्य रेखा पर
प्रश्न. आकार में बदलाव के कारण शरीर द्वारा प्राप्त ऊर्जा को कहा जाता है ?
- गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा
- प्रत्यास्थ स्थितिज ऊर्जा
- यांत्रिक ऊर्जा
- मांशपेशीय ऊर्जा
उत्तर – प्रत्यास्थ स्थितिज ऊर्जा
प्रश्न. पानी का घनत्व क्या है ?
- 1000 किलो / घन मीटर
- 10 किलो/घन मीटर
- 1 किलो / घन मीटर
- 100 किलो/घन मीटर
उत्तर – 1000 किलो / घन मीटर
प्रश्न. पौधों में पाया जाना वाला नीला, बैंगनी या लाल फ्लेवोनाइड वर्णक किसकी उपस्थिति के कारण होता है?
- कैरोटीन
- एंथोसाइनिन
- क्सेथोफाइल्स
- क्लोरोफिल
उत्तर – एंथोसाइनिन
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा ऊतक मुख्य रूप से मृत कोशिकाओं से बना है ?
- जाइलम
- पैरेन्काइमा
- कोलेनकाइमा
- राटेनकाइमा
उत्तर – जाइलम
प्रश्न. मटर के पौधे में पाया जाने वाला गुण निम्न में से कौन-सा नहीं है ?
- झुर्रीदार बीज
- हरी फली
- गोल बीज
- गोल फली
उत्तर – झुर्रीदार बीज
प्रश्न. निम्न में से कौन प्रजातियों की संख्या को बनाए रखने और उनकी विलुप्तता को रोकने के लिए आवश्यक है ?
- प्रजनन
- संचरण
- श्वसन
- पाचन
उत्तर – प्रजनन
प्रश्न. व्हिटेकर के वर्गीकरण के अनुसार……. समूह में शामिल जीवों में पूर्णत: विकसित नाभिक नहीं पाया जाता है ?
- कवक
- प्रोटिस्टा
- प्लोटी
- मोनेरा
उत्तर – मोनेरा
प्रश्न. निम्न जीवों में से कौन सा जीव मुकुलन (वडिंग) द्वारा प्रजनन नहीं करता ?
- मूंगा
- हाइड्रा
- स्पंज
- एनेलिडा
उत्तर – एनेलिडा
प्रश्न. एक ‘कूबड़ वाले उँट’ को क्या कहते हैं ?
- ओकापी
- आइबेक्स
- ड्रोमडेटी
- एल्क
उत्तर – ड्रोमडेटी
प्रश्न. मानव शरीर में, कंठ को क्या कहते हैं ?
- अनुनादक तंतु
- स्पंदनशील तंतु
- वॉयस बॉक्स
- थायरोटीटेनॉइड
उत्तर – वॉयस बॉक्स
प्रश्न. मानव शरीर की पल्स दर की जाँच क्यों की जाती है ?
- दिल की फंक्शनिंग जाँचने के लिए
- मस्तिष्क की फंक्शनिंग जाँचने के लिए
- रक्त की मात्रा जाँचने के लिए
- फेफड़ों की स्थिति जाँचने के लिए
उत्तर – दिल की फंक्शनिंग जाँचने के लिए
प्रश्न. निम्न में से किस एक के लिए केशिकत्व एकमात्र कारण नहीं है ?
- स्याही का सोखना
- भूमिगत जल का ऊपर उठना
- सूती कपड़े पर जल बूँद का फैलना
- पौधे की जड़ों से जल का इसके पूर्ण समूह की ओर बढ़ना
उत्तर – पौधे की जड़ों से जल का इसके पूर्ण समूह की ओर बढ़ना
प्रश्न. गैसों की श्यानता ताप बढ़ाने पर ?
- बढ़ती है।
- घटती है।
- अपरिवर्तित रहती है।
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर – सभी प्रश्नों के उत्तर कमेंट बॉक्स में जरूर दें।