RRB Group D Science Practice Set 25: रेलवे ग्रुप D के पिछली परीक्षाओं में पूछे गए विज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न, पेपर से पहले जरूर करें अध्ययन

RRB Group D science Practice Set 25: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे ग्रुप डी के परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, RRB ग्रुप डी की परीक्षा 17 अगस्त 2022 से शुरू होने वाली है, इस परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह परीक्षा काफी दिनों तक चलेगी, इसलिए आज हम रेलवे ग्रुप डी की होने वाली परीक्षा के बचे कुछ दिनों की तैयारी के लिए RRB GROUP D के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए विज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है, और यह प्रश्न होने वाली RRB Group D Exam 2022 की परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप यह पता लगा सकते हैं कि आपका विज्ञान विषय कितनी तैयार है और आप 17 अगस्त से होने वाली परीक्षा की तैयारी अपनी कमजोरी को पकड़ के बढ़िया से कर सकते हैं अपनी तैयारी को जांचने के लिए नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को हल करें और अपने द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को कमेंट बॉक्स में बताएं।

RRB Group D Science Practice Set 25

प्रश्न. किसी यौगिक की सबसे छोटी सम्भव इकाई को क्या कहा जाता है ?

  1. अणु
  2. परमाणु
  3. न्यूटॉन
  4. नाभिक

उत्तर – अणु

प्रश्न. CO2 के 10 मोल का द्रव्यमान कितना होता है ?

  1. 44
  2. 220
  3. 280
  4. 440

उत्तर – 440

प्रश्न. मानव त्वचा किससे बनी है ?

  1. संयोजी ऊतक
  2. पेरेनकाइमा
  3. स्थायी ऊतक
  4. एपिडर्मल कोशिकाएँ

उत्तर – एपिडर्मल कोशिकाएँ

प्रश्न. हवा में ध्वनि तरंगें …………..होती हैं ?

  1. लम्बी
  2. अनुप्रस्थ
  3. अनुदैर्ध्य
  4. प्रवर्धित

उत्तर – अनुदैर्ध्य

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी धातु विद्युत की बेहतर सुचालक है ?

  1. चाँदी
  2. टंग्स्टन
  3. एल्युमीनियम
  4. ताँबा

उत्तर – चाँदी

प्रश्न. बैक्टीरिया की खोज किसने की ?

  1. एलेक्जेण्डर फ्लेमिंग
  2. रॉबर्ट हुक
  3. लुईस पाश्चर
  4. लीयूवेन हॉक

उत्तर – लीयूवेन हॉक

प्रश्न. समतल दर्पण की नाभीय लंबाई होती है ?

  1. +100 मी०
  2. +200 मी०
  3. 200 मी०
  4. अनन्त

उत्तर – अनन्त

प्रश्न. किस द्रव्य के प्रयोग से बल्व का फिलामेंट बनाया जाता है ?

  1. टंग्स्टन
  2. पीतल
  3. ताँबा
  4. सोना

उत्तर – टंग्स्टन

प्रश्न. एलर्जी के कारण कौन – सी बीमारी होती है ?

  1. डायबिटीज
  2. हैजा
  3. रिंग वार्म
  4. अस्थमा

उत्तर – अस्थमा

प्रश्न. सोडियम कार्बोनेट का रासायनिक सूत्र है ?

  1. NaCO2
  2. Na3CO2
  3. Na2CO3
  4. Na2CO2

उत्तर – Na2CO3

प्रश्न. ………….. जल मिश्रित HCI के साथ प्रतिक्रिया नहीं करता ?

  1. मैग्नीशियम
  2. कॉपर
  3. जिंक
  4. एल्युमीनियम

उत्तर – कॉपर

प्रश्न. गैसोहॉल क्या है ?

  1. एथिल अल्कोहल + पेट्रोल
  2. प्राकृतिक गैस + एथिल अल्कोहल
  3. अल्कोहल में विलायित कोई गैस
  4. एथिल अल्कोहल + मिट्टी का तेल

उत्तर – एथिल अल्कोहल + पेट्रोल

प्रश्न. किसको सार्वत्रिक विलायक कहते हैं ?

  1. अल्कोहल
  2. सल्फ्यूरिक अम्ल
  3. बेंजीन
  4. पानी

उत्तर – पानी

प्रश्न. वायुमंडलीय हवा का सर्वाधिक बहुल घटक हैं ?

  1. ऑक्सीजन
  2. हाइड्रोजन
  3. नाइट्रोजन
  4. ओजोन

उत्तर – नाइट्रोजन

प्रश्न. 1831 ई० में एक कोशिका में केन्द्रक की खोज किसने की थी ?

  1. रॉबर्ट ब्राऊन
  2. मेन्डल
  3. चार्ल्स डार्विन
  4. श्लीडेन

उत्तर – रॉबर्ट ब्राऊन

प्रश्न. आधुनिक परमाणु सिद्धांत का प्रणेता कौन माना जाता है ?

  1. लेवोसीयर
  2. जॉन डॉल्टन
  3. आइजेक न्यूटन
  4. अल्बर्ट आइन्स्टाइन

उत्तर – जॉन डॉल्टन

प्रश्न. कैल्सियम एल्युमिनेट तथा कैल्सियम सिलिकेट का मिश्रण कहलाता है ?

  1. ग्लास
  2. सीमेंट
  3. गारा
  4. कंक्रीट

उत्तर – सीमेंट

प्रश्न. खून……….. है ?

  1. अम्लीय
  2. क्षारीय
  3. उदासीन
  4. एक बफर की तरह

उत्तर – क्षारीय

प्रश्न. पृथ्वी के वायुमंडल से परे खाली जगह से सूरज की ऊष्मीय ऊर्जा की यात्रा की विधा के रूप में जाना जाता है ?

  1. चालन
  2. विकिरण
  3. संवहन
  4. अवशोषण

उत्तर – विकिरण

प्रश्न. दहन के लिए समर्थ, निम्नलिखित में से कौन-सा नहीं है ?

  1. ऑक्सीजन
  2. हवा
  3. हाइड्रोजन
  4. क्लोरीन

उत्तर – क्लोरीन

प्रश्न. किस खनिज से रेडियम प्राप्त किया जाता है ?

  1. रूटाइल
  2. चूना पत्थर
  3. पिचब्लेंड
  4. हेमेटाइट

उत्तर – पिचब्लेंड

प्रश्न. घण्टा – धातु इनका मिश्र धातु है ?

  1. निकेल और तांबा
  2. जस्ता और तांबा
  3. पीतल और निकेल
  4. टिन और तांबा

उत्तर – टिन और तांबा

प्रश्न. निम्न में से किस जोड़ी में जोड़ बनाने वाले दो द्रव्य रासायनिक गुणधर्म में अत्यंत असमान होते हैं ?

  1. शर्करा और कागज
  2. मक्खन और पाराफिन मोम
  3. चॉक और संगमरमर
  4. काठकोयला और हीरा

उत्तर – मक्खन और पाराफिन मोम

प्रश्न. निम्न में से किसका प्रयोग नाभिकीय विखण्डन के दौरान श्रृंखला अभिक्रिया को नियंत्रित करने में हो सकता है ?

  1. बोरॉन
  2. प्लूटोनियम
  3. यूरेनियम
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – बोरॉन

प्रश्न. खट्टे फलों ( संतरा , नींबू ) में होता है ?

  1. लेक्टिक अम्ल
  2. अम्ल एसीटिक
  3. ऑक्जेलिक अम्ल
  4. अम्ल साइट्रिक

उत्तर – ? इस प्रश्न का जवाब कमेंट बॉक्स में दें।

Leave a Comment