RRB Group D Science Practice Set 21: रेलवे ग्रुप D के पिछली परीक्षाओं में पूछे गए विज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न

RRB Group D science Practice Set 21: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी के परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, RRB ग्रुप डी की परीक्षा 17 अगस्त 2022 से शुरू होने वाली है, इस परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह परीक्षा काफी दिनों तक चलेगी, इसलिए आज हम रेलवे ग्रुप डी की होने वाली परीक्षा के बचे कुछ दिनों की तैयारी के लिए विज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है, जो परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप यह पता लगा सकते हैं कि आपका विज्ञान विषय कितनी तैयार है और आप 17 अगस्त से होने वाली परीक्षा में की तैयारी बढ़िया से कर सकते हैं अपनी तैयारी को जांचने के लिए नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को हल करें और अपने द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को कमेंट बॉक्स में बताएं।

Rrb group d practice set 21

RRB Group D Science Practice Set

प्रश्न. मूत्र में मांसपेशियों के चयापचय से उत्पन्न कौन सा रासायनिक अपशिष्ट अणु पाया जाता है ?

  1. यूरिया
  2. क्रिएटिनिन
  3. अमोनिया
  4. यूरोक्रोम

उत्तर – क्रिएटिनिन

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस रक्त समूह में कोई एंटीजन नहीं है ?

  1. रक्त समूह A
  2. रक्त समूह B
  3. रक्त समूह 0
  4. रक्त समूह AB

उत्तर – रक्त समूह 0

प्रश्न. वह घटना जिसमें एक जीन दूसरी इकाई के प्रभाव को छुपाता है, इस प्रक्रिया को कहा जाता है ?

  1. लिप्यंतरण
  2. एपिस्टेसिस
  3. प्रभुत्व
  4. उत्परिवर्तन

उत्तर – एपिस्टेसिस

प्रश्न. समान गुण को नियंत्रित करने वाले विपरीत वर्णों की एक जोड़ी को कहा जाता है ?

  1. एलील
  2. जीन
  3. गुणसूत्र
  4. एंटीजन

उत्तर – एलील

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन – सी एक निष्क्रिय ( नोबल ) गैस नहीं है ?

  1. नियॉन
  2. हीलियम
  3. हाइड्रोजन
  4. आर्गन

उत्तर – हाइड्रोजन

प्रश्न. निम्न में से किस अस्थि को शिनबोन या शैंकबोन के नाम से भी जाना जाता है ?

  1. बहिर्जीघिका
  2. जाघ
  3. जबड़ा
  4. टिबिआ

उत्तर – टिबिआ

प्रश्न. इलियम किसका एक पृथक् अंग है ?

  1. छोटी आँत
  2. स्वर यंत्र
  3. बड़ी आँत
  4. ग्रसनी

उत्तर – छोटी आँत

प्रश्न. कौन सा वक्र जिंस X और Y के विभिन्न संयोजनों से प्राप्त संतुष्टि के समान स्तर को मापता है ?

  1. एजेल वक्र
  2. उदासीनता वक्र
  3. कुजनेट्स वक्र
  4. लॉरेंज वक्र

उत्तर – उदासीनता वक्र

प्रश्न. ग्राउंड लेवल ओजोन किसका एक उदाहरण है ?

  1. अम्लीय डाइन
  2. पादप हार्मोन
  3. प्राथमिक प्रदूषक
  4. द्वितीयक प्रदूषक

उत्तर – द्वितीयक प्रदूषक

प्रश्न. निम्न में से कौन सा हार्मोन दिल की धड़कन को प्रेरित करता है ?

  1. थाइरॉक्सिन
  2. इंसुलिन
  3. टेस्टोस्टेरोन
  4. सेरोटोनिन

उत्तर – थाइरॉक्सिन

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस शब्द का अर्थ पालतू कुत्तों का वैज्ञानिक अध्ययन है ?

  1. सायनोलॉजी
  2. क्रेनियोलॉजी
  3. कार्पोलॉजी
  4. क्रिमैटिस्टिक्स

उत्तर – सायनोलॉजी

प्रश्न. एक जानवर द्वारा निस्सारित किया गया फेरोमोन ?

  1. एक ही जाति के जानवरों के बर्ताव पर प्रभाव डालती है
  2. शिकारी जानवरों से सुरक्षित रखता है
  3. अपने खाद्य के लिए शिकार को आकर्षित करता है
  4. उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर – एक ही जाति के जानवरों के बर्ताव पर प्रभाव डालती है

प्रश्न. निम्नलिखित में से किसे एक तत्व के भार की तुलना में एक मूल विशेषता माना जाता है ?

  1. परमाणु द्रव्यमान
  2. परमाणु त्रिज्या
  3. एवोगेड्रो संख्या
  4. परमाणु क्रमांक

उत्तर – परमाणु क्रमांक

प्रश्न. जानवरों के उनके पर्यावरण के साथ संबंधों के अध्ययन को क्या कहा जाता है ?

  1. इथोलॉजी
  2. एन्टोमोलॉजी
  3. क्लाइमेटोलॉजी
  4. इकोलॉजी

उत्तर – इकोलॉजी

प्रश्न. मानव शरीर की त्वचा का सबसे बाह्य परत कहलाती है ?

  1. स्वलेरा
  2. इंडोडर्मिस
  3. एपीडर्मिस
  4. हाइपोडर्मिस

उत्तर – एपीडर्मिस

प्रश्न. जब वाष्प, द्रव में घनीभूत होता है, तो –

  1. यह उष्मा का अवशोषण करता है
  2. इसका तापक्रम कम होता है
  3. यह उष्मा का निष्कासन करता
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – यह उष्मा का निष्कासन करता

प्रश्न. ‘O’ K ताप पर गैस की कौन-सी राशि शून्य होती है ?

  1. गतिज ऊर्जा
  2. स्थितिज ऊर्जा
  3. दोनों
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – गतिज ऊर्जा

प्रश्न. जीन उत्परिवर्तन निम्न में से किसके कारण होता है ?

  1. प्रजनन
  2. प्रोटीन के अनुक्रम में परिवर्तन
  3. नाइट्रोजनी क्षारों के अनुक्रम में परिवर्तन
  4. हार्मोन के एंजाइमों के स्राव

उत्तर – नाइट्रोजनी क्षारों के अनुक्रम में परिवर्तन

प्रश्न. इन अंगों में से कौन-सा अवशेषी अंग नहीं है ?

  1. मस्तिष्क
  2. अक्ल दाढ़
  3. एपेन्डिक्स
  4. कान की मांसपेशियाँ

उत्तर – मस्तिष्क

प्रश्न. जानवरों के किस फाइलम ( संघ ) को फ्लैटवार्म ( चपटे कृमि ) भी कहा जाता है ?

  1. कीएलीनटेरेट
  2. निमेटोडा
  3. पोटीफेरा
  4. प्लेटीहेलमिन्थिस

उत्तर – प्लेटीहेलमिन्थिस

प्रश्न. निम्न में से कौन सा विकल्प मार्सपियल्स का उदाहरण है ?

  1. कंगारू
  2. व्हेल
  3. रूस्टर
  4. जिराफ

उत्तर – कंगारू

प्रश्न. बाइल का स्राव होता है ?

  1. अमाशय से
  2. जिगर से
  3. बड़ी आँत से
  4. पित्राशय से

उत्तर – जिगर से

प्रश्न. यदि कोई बाह्य बल कार्यरत नहीं हो, द्रव के बूँद का आकार नियंत्रित होता है

  1. द्रव के घनत्व द्वारा
  2. द्रव के तल तनाव द्वारा
  3. द्रव की श्यानता द्वारा
  4. वायु के ताप द्वारा

उत्तर – द्रव के तल तनाव द्वारा

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा एक भौतिक परिवर्तन है ?

  1. अंगूर किण्वित होना
  2. फलों का पकना
  3. बर्फ का पिघलना
  4. दूध से दही जमना

उत्तर – बर्फ का पिघलना

प्रश्न. किस वैज्ञानिक ने पदार्थ की प्रकृति के बारे में बुनियादी सिद्धांत प्रदान किया ?

  1. एंटोनी लेवोजियर
  2. जोसेफ प्रॉउस्ट
  3. डेमो क्रिट्स
  4. जॉन डाल्टन

उत्तर – ? सही उत्तर कमेंट करके बताएं

यदि आप RRB Group D परीक्षा में ज्यादा अंक प्राप्त करना चाहते हैं तो रोजाना 2 से 3 प्रैक्टिस सेट पढ़ना शुरू कर दे क्योकि अब एग्जाम शुरू होने मात्र कुछ ही दिन बचे है यदि आप इस समय मे बेहतर तैयारी नहीं करगे तो आपको परीक्षा में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं।

Leave a Comment