RRB Group D science Practice Set 20: रेलवे ग्रुप डी के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए विज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न, जो होने वाली परीक्षा के लिए है जरूरी

RRB Group D science Practice Set 20: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी के परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, RRB ग्रुप डी की परीक्षा 17 अगस्त 2022 से शुरू होने वाली है, इस परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह परीक्षा काफी दिनों तक चलेगी, इसलिए आज हम रेलवे ग्रुप डी की होने वाली परीक्षा के बचे कुछ दिनों की तैयारी के लिए विज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है, जो परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप यह पता लगा सकते हैं कि आपका विज्ञान विषय कितनी तैयार है और आप 17 अगस्त से होने वाली परीक्षा में की तैयारी बढ़िया से कर सकते हैं अपनी तैयारी को जांचने के लिए नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को हल करें और अपने द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को कमेंट बॉक्स में बताएं।

RRB Group D science Practice Set 20
RRB Group D science Practice Set 20

साथ ही यदि आप अपने आरआरबी ग्रुप डी 2022 परीक्षा की तैयारी को मजबूत करना चाहते हैं तो नीचे दिए सभी प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी तैयारी को जांचे और मजबूत करें एवं RRB Group D science Practice Set 20 को रोजाना लगाएं।

प्रश्न. हमारे शरीर में अम्लीयता तथा क्षारकता के बीच जो तत्व संतुलन बनाये रखता है, वह है ?

  1. फॉस्फोरस
  2. सोडियम
  3. पोटैशियम
  4. कैल्शियम

उत्तर – फॉस्फोरस

प्रश्न. किसी भी माध्यम में, जैसे ही हम ………. बढ़ाते हैं, ध्वनि की गति बढ़ जाती है ?

  1. बल
  2. तापमान
  3. गति
  4. दबाब

उत्तर – तापमान

प्रश्न. ………. पदार्थ का वह सबसे छोटा कण है जिसका स्वतंत्र अस्तित्व है ?

  1. इलेक्ट्रॉन
  2. परमाणु
  3. अणु
  4. न्यूट्रॉन

उत्तर – अणु

प्रश्न. जब किसी वस्तु की चाल ध्वनि की चाल से अधिक हो जाती है, तो इसे ……….. चाल पर यात्रा करना कहा जाता है ?

  1. अपश्रव्य
  2. पराध्वनिक
  3. पराश्रव्य
  4. ध्वनिक

उत्तर – पराध्वनिक

प्रश्न. ………. में, कार्बन परमाणुओं को फुटबॉल के आकार में व्यवस्थित किया जाता है ?

  1. इथेन
  2. फुलरीन
  3. मीथेन
  4. बेंजीन

उत्तर – फुलरीन

प्रश्न. यदि प्रतिरोध को आधा कर दिया जाये, तो धारा ………… ?

  1. तीन गुनी हो जाती है
  2. कोई परिवर्तन नहीं होता
  3. आधी हो जाती है
  4. दोगुनी हो जाती है

उत्तर – दोगुनी हो जाती है

प्रश्न. …………. यह एकमात्र अधातु है, जिसे क्षारीय धातुओं के साथ रखा गया है ?

  1. सीजियम
  2. हाइड्रोजन
  3. फ्रैनशियम
  4. रुबिडीयम

उत्तर – हाइड्रोजन

प्रश्न. योनि …….. की ओर जाती है ?

  1. फलोपियन ट्यूब
  2. गर्भाशय ग्रीवा
  3. अंडवाहक नलिका
  4. गर्भाशय

उत्तर – गर्भाशय ग्रीवा

प्रश्न. मनुष्यों में, महिलाओं में यौन गुणसूत्रों का .. सेट होता है ।

  1. XX
  2. XY
  3. YYX
  4. YY

उत्तर – XX

प्रश्न. ………….. की SI इकाई एम्पीयर है ?

  1. विद्युत धारा
  2. विभवान्तर
  3. प्रतिरोध
  4. विद्युत आवेश

उत्तर – विद्युत धारा

प्रश्न. विद्युत चालक की प्रतिरोधकता इस पर निर्भर करती है ?

  1. सामग्री
  2. लंबाई
  3. पार अनुभाग का क्षेत्रफल
  4. सभी दिए गए विकल्प

उत्तर – सामग्री

प्रश्न. वायु में ध्वनि के वेग से अधिक की चाल से यात्रा करने वाली एक वस्तु को कहा जाता है ?

  1. अति पराध्वनिक
  2. पराध्वनिक
  3. पराश्रव्य
  4. अपश्रव्य

उत्तर – पराध्वनिक

प्रश्न. समूह …….. के पौधों को सामान्यतः शैवाल कहा जाता है ।

  1. थैलोफाइटा
  2. जिम्नोस्पर्म
  3. टेरिडोफाइटा
  4. ब्रायोफाइटा

उत्तर – थैलोफाइटा

प्रश्न. ………. लेंस का उपयोग निकट दृष्टि दोष (मायोपिया) से पीड़ित लोगों द्वारा किया जाता है ?

  1. बेलनाकार
  2. उत्तल
  3. उत्तल-अवतल
  4. अवतल

उत्तर – अवतल

प्रश्न. यदि कोई वस्तु तैरती है तो वस्तु पर जल द्वारा लगाया जाने वाला उत्क्षेप बल …………. होगा ?

  1. शून्य
  2. वस्तु के भार से अधिक
  3. वस्तु के भार के बराबर
  4. वस्तु के भार से कम

उत्तर – वस्तु के भार के बराबर

प्रश्न. …………. तरंगे चमगादड को उनके रास्ते में आने वाली बाधाओं का पता लगाने में मदद करती है ?

  1. अति पराध्वनिक
  2. अपश्रव्य
  3. पराध्वनिक
  4. पराश्रव्य

उत्तर – पराश्रव्य

प्रश्न. COOH, निम्नलिखित में से किस क्रियात्मक समूह में उपस्थित है ?

  1. कार्बोक्सिलिक अम्ल
  2. एल्डिहाइड
  3. कीटोन
  4. अल्कोहॉल

उत्तर – कार्बोक्सिलिक अम्ल

प्रश्न. किसने विद्युत, चुम्बकत्व और प्रकाश के संयोजन द्वारा यह प्रदर्शित किया कि प्रकाश एक विद्युतचुम्बकीय तरंग हैं ?

  1. आइजक न्यूटन
  2. कार्लो रुबिया
  3. शेल्डन ग्लाशो
  4. जेम्स मैक्सवेल

उत्तर – जेम्स मैक्सवेल

प्रश्न. रक्त एक ………….. ऊतक है ?

  1. तन्त्रिका
  2. मांसपेशी
  3. वाहिका
  4. संयोजी

उत्तर – संयोजी

प्रश्न. वनस्पति ऊतक का परिपक्वता पर जीवित प्रोटोप्लाज्म धारण ………. नहीं करता ?

  1. दृढ़ ऊतक
  2. श्वासनलिका
  3. स्थूल ऊतक
  4. पृष्ठभागीय ऊतक

उत्तर – दृढ़ ऊतक

प्रश्न. ……… स्लेक्ड लाइम बनाने के लिए पानी के साथ प्रबलता से प्रतिक्रिया करता है ?

  1. CaO
  2. CaCO3
  3. CaCl2
  4. Ca(OH)2

उत्तर – CaO

प्रश्न. ………. ऊत्तक ग्रंथियों का निर्माण करते हैं ?

  1. मांसपेशी
  2. संयोजी
  3. वाहिका
  4. तंत्रिका

उत्तर – वाहिका

प्रश्न. धातुएं विद्युत की अच्छी सुचालक होती है, क्योंकि उनमें बहुत सारी ढीले आबंधित ……….. होते हैं ?

  1. परमाणु
  2. प्रोटोन
  3. न्यूट्रॉन
  4. इलेक्ट्रॉन

उत्तर – इलेक्ट्रॉन

प्रश्न. सीव ट्यूब और सह कोशिकाएँ मुख्य रूप से के लिए उत्तरदायी होती है ?

  1. पत्ते में पानी
  2. मानव शरीर में भोजन
  3. पौधों में सूर्य के प्रकाश
  4. पौधों में भोजन

उत्तर – पौधों में भोजन

प्रश्न. ………… बुझे हुए चूने का रासायनिक नाम है ?

  1. Ca(OH)2
  2. CaCO3
  3. CaO
  4. CaCl2

उत्तर – ?

आप अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए रोजाना RRB Group D science Practice Set को लगा सकते है और अपनी कमियों को सुधार सकतें है, ऐसे ही महत्वपूर्ण प्रश्न के संग्रह को प्राप्त करने के लिए Sarkariexamup.Com पर विजिट करते रहें।

Leave a Comment