RRB Group D Science Practice Set 2 : रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू होने वाली थी लेकिन RRB द्वारा जारी नए परीक्षा पैटर्न को लेकर हंगामा हुआ जिससे कि आयोग द्वारा परीक्षा स्थगित कर दी गई, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा फॉर्म भरा गया है। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज हम विज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आये है, जो परीक्षा को लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण है।
यदि आप अपने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी को बेहतर करना चाहते हैं तो नीचे दिए सभी प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी तैयारी को जांचे और अपनी तैयारी को मजबूत करें।
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,3 है ?
- सोडियम
- आर्गन
- एल्युमिनियम
- मैग्नीशियम
उत्तर – एल्युमिनियम
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सी घटना द्वारा पौधों केवल एक जनक द्वारा रोग मुक्त रूप में उगाया जा सकता है ?
- यौन प्रजनन
- पुनर्जनन
- उत्तक संवर्धन
- बीजाणु का निर्माण
उत्तर – उत्तक संवर्धन
प्रश्न. वह वस्तुएं जिनका गंध, एसिडिक तथा बेसिक माध्यम में बदलता हो, को …………………….कहते हैं ?
- ऑलफैक्टरी संकेतक
- सिंथेटिक संकेतक
- एसिड – वेस संकेतक
- प्राकृतिक संकेतक
उत्तर – ऑलफैक्टरी संकेतक
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन यह बताता है कि ” तत्वों के गुण उनके परमाणु संख्या का आवधिक कार्य है ?
- मेंडलीफ का आवधिक नियम
- आधुनिक आवधिक नियम
- ऑक्टेट्स के न्यूलैंड्स नियम
- डोबेरिनर ट्रायड्स
उत्तर – आधुनिक आवधिक नियम
प्रश्न. निम्नलिखित में से किन युग्म की एक ही SI इकाइयां है ?
- विस्थापन और दूरी
- कार्य और ऊर्जा
- गति और वेग
- बल और दबाव
उत्तर – कार्य और ऊर्जा
प्रश्न. एक तत्व के नाभिक में 10 प्रोटॉन और 17 न्यूट्रॉन उपस्थित है, उसका द्रव्यमान संख्या क्या होगा ?
- 27
- 17
- 7
- 10
उत्तर – 27
प्रश्न. परमाणुओं से प्राप्त ऊर्जा को …………..कहते हैं ?
- रासायनिक ऊर्जा
- सौर ऊर्जा
- नाभिकीय ऊर्जा
- ऊष्मा ऊर्जा
उत्तर – नाभिकीय ऊर्जा
प्रश्न. उत्प्लावन बल का परिणाम तरल के ……… पर निर्भर करता है ?
- आयतन
- तापमान
- घनत्व
- द्रव्यमान
उत्तर – घनत्व
प्रश्न. पानी ( H2O ) के सापेक्ष आणविक द्रव्यमान की गणना करें ?
- 2.0 u
- 18 u
- 1.8u
- 20 u
उत्तर – 18 u
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन MgCl2 में विलेय है ?
- पेट्रोल
- मिट्टी तेल
- एसीटोन
- जल
उत्तर – जल
प्रश्न. आधुनिक आवर्त सारणी के बाईं ओर स्थित एकमात्र गैर – धातु कौन सी है ?
- हाइड्रोजन
- कॉर्बन
- हीलियम
- निआन
उत्तर – हाइड्रोजन
प्रश्न. प्रकाश वर्ष द्वारा किसे मापा जाता है ?
- शक्ति
- दूरी
- ऊर्जा
- वेग
उत्तर – दूरी
प्रश्न. आधुनिक आवर्त सारणी के किस वर्ग में पूर्ण आवरण वाले संयोजी इलेक्ट्रॉन और रासायनिक रूप से अक्रिय तत्व होते हैं ?
- 15
- 18
- 16
- 17
उत्तर – 18
प्रश्न. ……………………….हड्डियों को जोड़ता है ?
- स्नायुबंध
- स्नायु
- आरॉलर
- उपास्थि
उत्तर – स्नायुबंध
प्रश्न. 1 kWh = ?
- 36000 J
- 3600000 J
- 3600 J
- 360000 J
उत्तर – 3600000 J
प्रश्न. सोडियम कार्बोनेट का रासायनिक सूत्र है ?
- NaCO2
- Na2CO3
- Na3CO2
- Na2CO2
उत्तर – Na2CO3
प्रश्न. किसी वस्तु का द्रव्यमान 20 kg है । पृथ्वी पर इसका वजन क्या होगा ?
( take g = 10ms – 2 )
- 200 kg
- 200 N
- 200 W
- 200 Pa
उत्तर – 200 N
प्रश्न. मनुष्यों में, महिलाओं में यौन गुणसूत्रों का………….सेट होता है ?
- XY
- XX
- YYX
- YY
उत्तर – XX
प्रश्न. निम्न में से किसकी कोई इकाई नहीं है ?
- फोकल लम्बाई
- निर्वाह शक्ति
- लेंस की शक्ति
- आवर्धन
उत्तर – आवर्धन
प्रश्न. ………………..जलमिश्रित HCI के साथ प्रतिक्रिया नहीं करता ?
- मैग्नीशियम
- कॉपर
- जिंक
- एल्युमीनियम
उत्तर – कॉपर
प्रश्न. 10N का बल किसी वस्तु पर कार्य कर रहा है, वस्तु बल की दिशा में 5m विस्थापित है, तो किया गया कार्य होता है ?
- -50 N
- 50N
- -50 J
- 50J
उत्तर – 50J
प्रश्न. वायु में ध्वनि के वेग से अधिक की चाल से यात्रा करने वाली एक वस्तु को कहा जाता है ?
- अति पराध्वनिक
- पराध्वनिक
- पराश्रव्य
- अपश्रव्य
उत्तर – पराध्वनिक
प्रश्न. शुक्राणु और युग्मक के संयोग की कौन सी प्रक्रिया, युग्मज नामक एक संरचना के निर्माण में परिणामित होती है ?
- ऊतक संवर्धन
- लैंगिक प्रजनन
- विखंडन
- फलन
उत्तर – फलन
प्रश्न. …………….. की SI इकाई ओम हैं ?
- प्रतिरोध
- विभवान्तर
- विद्युत आवेश
- विद्युत धारा
उत्तर – प्रतिरोध
प्रश्न. इथेनॉल के एक अणु में कितने हाइड्रोजन परमाणु होते हैं ?
- पांच
- सात
- चार
- छह
उत्तर – छह
आप अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए रोजाना एक सेट को लगा सकते है और अपनी कमियों को सुधार सकतें है, ऐसे ही महत्वपूर्ण प्रश्न के संग्रह को प्राप्त करने के लिए Sarkariexamup.Com पर विजिट करते रहें।