RRB Group D Science Practice Set 19: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू होने वाली थी लेकिन RRB बोर्ड द्वारा जारी नए परीक्षा पैटर्न को लेकर छात्रों द्वारा हंगामा किया गया, जिससे कि आयोग द्वारा RRB ग्रुप डी की परीक्षा स्थगित कर दी गई है, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा फॉर्म भरा गया है। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज हम विज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आये है, जो परीक्षा के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण है।

यदि आप अपने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी को बेहतर करना चाहते हैं तो नीचे दिए सभी प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी तैयारी को जांचे और अपनी तैयारी को मजबूत करें।
प्रश्न. पिन्ना ………… का बाह्य भाग है ?
- नाक
- कान
- उंगलियों
- आँखों
उत्तर – कान
प्रश्न. दो उत्तरोत्तर शृंग अथवा दो उत्तरोत्तर गर्त के बीच की दूरी को कहते हैं ?
- आयाम
- तरंगदैर्ध्य
- आवृत्ति
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर – तरंगदैर्ध्य
प्रश्न. सेब के फल में लाली का कारण है ?
- एंथोसायनिन
- लाइकोपीन
- कैरोटीन
- जन्थोफिल
उत्तर – एंथोसायनिन
प्रश्न. निम्न में से किसमें लिंग गुणसूत्र नहीं होते हैं ?
- बंदर
- चीता
- तितली
- छिपकली
उत्तर – छिपकली
प्रश्न. पक्षियों में ………. होता है ?
- चार कक्षीय हृदय
- तीन कक्षीय ह्रदय
- दो कक्षीय ह्रदय
- एक कक्षीय ह्रदय
उत्तर – चार कक्षीय हृदय
प्रश्न. इनमें से कौन – सा बहुलक बुलेटप्रूफ खिड़की बनाने में उपयोग किया जाता है ?
- पॉलिकार्बोनेट
- पॉलियूरिथेन
- पॉलिस्टाइरीन
- पॉलिऐमाइड
उत्तर – पॉलिकार्बोनेट
प्रश्न. इनमें से कौन – सी वास्तविक रूप से मछली है ?
- स्टारफिश
- जेलीफिश
- डागफिश
- समुद्री घोड़ा
उत्तर – समुद्री घोड़ा
प्रश्न. सांप के जहरीले दंत हाते हैं, जो रूपांतरित रूप है ?
चिबुकास्थि दंत के
तालु दंत के
इवानीय दंत के
जभिका दंत के
उत्तर – जभिका दंत के
प्रश्न. निम्न में से कौन अण्डे देता है और सीधे बच्चे नहीं देता ?
- एकिडना
- कंगारू
- सेही
- व्हेल
उत्तर – एकिडना
प्रश्न. कच्ची चीनी को रंग विहीन करने हेतु जिस चारकोल का प्रयोग किया जाता है वह है –
- लकड़ी का चारकोल
- चीनी का चारकोल
- एनीमल का चारकोल
- नारियल का चारकोल
उत्तर – एनीमल का चारकोल
प्रश्न. ………… एक यौगिक नहीं है ?
- चाक
- सल्फर डाइऑक्साइड
- लीड
- हाइड्रोजन सल्फाइड
उत्तर – लीड
प्रश्न. टमाटर के बीच रहित फल का उत्पादन संभव है ?
- टमाटर के खेतों में सूक्ष्मात्रिक तत्वों के अनुप्रयोग से
- रेडियोएक्टिव तत्वों युक्त उर्वरकों के अनुप्रयोग से
- पुष्पों पर हार्मोन छिड़कने से
- पादपों पर खनिज घोल छिड़कने से
उत्तर – पादपों पर खनिज घोल छिड़कने से
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसमें गतिज ऊर्जा नहीं होती है ?
- गतिमान कार
- लुढ़कता हुआ पत्थर
- उठा हुआ हथौड़ा
- गिरता हुआ नारियल
उत्तर – उठा हुआ हथौड़ा
प्रश्न. विभवांतर को मापने के लिए ……….… उपकरण का उपयोग किया जाता है ?
- गैल्वेनोमीटर
- विभवमापी
- एम्मीटर
- वोल्टमीटर
उत्तर – वोल्टमीटर
प्रश्न. हरी खाद के लिए सबसे उपयुक्त फसल है ?
- आलू
- गन्ना
- सनई
- चना
उत्तर – सनई
प्रश्न. वायु भरे गुब्बारों में हीलियम को हाइड्रोजन की अपेक्षा वरीयता दी जाती है क्योंकि यह –
- अपेक्षाकृत सस्ता है।
- अपेक्षाकृत कम घना होता है।
- अपेक्षाकृत अधिक उठाने की शक्ति रखता है।
- वायु के साथ विस्फोटक मिश्रण नहीं बनता है।
उत्तर – वायु के साथ विस्फोटक मिश्रण नहीं बनता है।
प्रश्न. मटर के पौधों में ………… कैरेक्टर रीसेसिव होते हैं ?
- झुर्रीदार बीज
- राउंड सीड
- पीला बीज
- हरी फली
उत्तर – झुर्रीदार बीज
प्रश्न. लहसुन की अभिलाक्षणिक गंध का कारण है ?
- क्लोरो यौगिक
- सल्फर यौगिक
- फ्लुओरीन यौगिक
- एसीटिक अम्ल
उत्तर – सल्फर यौगिक
प्रश्न. हमारे शरीर में कई अंग हैं । निम्नलिखित में से कौन सा अंग सबसे बड़ा है ?
- त्वचा
- पेट
- गुर्दे
- दिमाग
उत्तर – त्वचा
प्रश्न. निम्न ऊर्जा रूपांतरणों में से किसके द्वारा प्रकाश संश्लेषण की क्रिया संपादित होती है ?
- प्रकाश से रासायनिक ऊर्जा
- प्रकाश में ताप ऊर्जा
- ताप से जैव रासायनिक ऊर्जा
- ऊष्मा से गतिज ऊर्जा
उत्तर – प्रकाश से रासायनिक ऊर्जा
प्रश्न. मनुष्य में ‘ एफ्लाटॉक्सिन ‘ खाद्य विषाक्तन द्वारा सामान्यतः कौन – सा अंग प्रभावित होता है ?
- हृदय
- फेफड़ा
- वृक्क
- यकृत
उत्तर – यकृत
प्रश्न. DNA का पूर्ण रूप …………. है ?
- डिऑक्सीराइबो न्यूक्लिक एसिड
- डी न्यूक्लिक एसिड
- डिऑक्सीराइबस न्यूक्लिअर एसिड
- डिऑक्सीराइबो न्यूक्लिअर एसिड
उत्तर – डिऑक्सीराइबो न्यूक्लिक एसिड
प्रश्न. ……………… में छह कार्बन परमाणु और छह हाइड्रोजन परमाणु होते है ?
- प्रोपीन
- बेंजीन
- क्लोरोप्रोपेन
- प्रोपाइन
उत्तर – बेंजीन
प्रश्न. ध्वनि ………… के कारण उत्पन्न होती है ?
- घूर्णन
- प्रतिबिंब
- कंपन
- अपवर्तन
उत्तर – कंपन
प्रश्न. किसी तत्व की परमाणु संख्या कैसे निर्धारित की जाती है ?
- एक परमाणु में स्थित इलेक्ट्रॉनों की संख्या से
- एक परमाणु में स्थित न्यूट्रॉनों की संख्या से
- तत्व की संयोजकता से
- एक परमाणु में स्थिति प्रोटॉनों की संख्या से
उत्तर – एक परमाणु में स्थिति प्रोटॉनों की संख्या से
आप अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए रोजाना RRB Group D Science Set को लगा सकते है और अपनी कमियों को सुधार सकतें है, ऐसे ही महत्वपूर्ण प्रश्न के संग्रह को प्राप्त करने के लिए Sarkariexamup.Com पर विजिट करते रहें।