RRB Group D Science Practice Set 1 : रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी के परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, RRB ग्रुप डी की परीक्षा 17 अगस्त 2022 से शुरू होने वाली है, इस परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह परीक्षा काफी दिनों तक चलेगी, इसलिए आज हम रेलवे ग्रुप डी की होने वाली परीक्षा के बचे कुछ दिनों की तैयारी के लिए विज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है, जो परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप यह पता लगा सकते हैं कि आपका विज्ञान विषय कितनी तैयार है और आप 17 अगस्त से होने वाली परीक्षा में की तैयारी बढ़िया से कर सकते हैं अपनी तैयारी को जांचने के लिए नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को हल करें और अपने द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को कमेंट बॉक्स में बताएं।
प्रश्न – यदि 10 kg भार की बाइसाइकिल 20 m / s की गति से चलती है, तो बाइसाइकिल की गतिज ऊर्जा है।
- 400 J
- 2000 J
- 4000 J
- 200 J
उत्तर – 2000 J
प्रश्न – 1 एक लेंस की फोकल लंबाई 50 सेंटीमीटर है, और इसका पॉवर होगा।
- 2 डायोप्टर
- 1 डायोप्टर
- 10 डायोप्टर
- 50 डायोप्टर
उत्तर – 2 डायोप्टर
प्रश्न – पानी का क्वथनांक बिंदु है।
- 50°C
- 0°C
- 10°C
- 100°C
उत्तर – 100°C
प्रश्न – ……………….अभिक्रिया तब होती है, जब सोडियम सल्फेट बेरियम क्लोराइड के साथ अभिक्रिया करता है।
- दोहरा संयोजन
- एकल संयोजन
- दोहरा विस्थापन
- एकल विस्थापन
उत्तर – दोहरा विस्थापन
प्रश्न – ‘ फिटकरी ‘ इसका एक उदाहरण है।
- एकल लवण
- फ्लैक साल्ट
- टेबल साल्ट
- द्विकलवण
उत्तर – द्विकलवण
प्रश्न – ………………………….कोशिका विभाजन में वृद्धि करता है।
- गिब्बेरेल्लिंस
- औक्सिन
- साइटोंकिनीन
- अब्स्सिसिक एसिड
उत्तर – साइटोंकिनीन
प्रश्न – पृथ्वी का द्रव्यमान……………….. है।
- 3×1025 kg
- 6×1024 kg
- 6×1022 kg
- 6×1023 kg
उत्तर – 6×1024 kg
प्रश्न – ………………..ऊतक के प्रकार ग्रंथियां बनाते हैं।
- संयोजी
- तंत्रिका
- मांसपेशी
- एपिथिलियल
उत्तर – एपिथिलियल
प्रश्न – यदि 25 kg के द्रव्यमान वाली कोई वस्तु 8 ms – 2 के समान त्वरण के साथ गतिमान है, तो वस्तु द्वारा लगाया गया बल……….. हैं।
- 200 ms²
- 200 ms – 2
- 200 J
- 200 N
उत्तर – 200 N
प्रश्न – धरती की सतह पर मापे जाने पर एक वस्तु 60N वजन की होती है, चंद्रमा की सतह पर इसका वजन…………होगा।
- 100N
- 1 N
- 360N
- 10N
उत्तर – 10N
प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन सा दर्पण की प्रतिबिंबित सतह पर स्थित है।
- पोल
- फोकल लंबाई
- फोकस
- वक्रता केंद्र
उत्तर – पोल
प्रश्न – सफेद फॉस्फोरस को ………………. में संग्रहीत किया जाता है।
- पानी
- हाइड्रोजन
- शराब
- ऑक्सीजन
उत्तर – पानी
प्रश्न – आधुनिक आवर्त सारणी में, आवर्त……………….में लान्थानोइड्स और एक्टिनोइड्स होते हैं ।
- 3 और 4
- 5 और 6
- 6 और 7
- 4 और 5
उत्तर – 6 और 7
प्रश्न – लिथियम नाइट्राइड का सूत्र है।
- Li2N
- LIN
- Li3N
- Li3N
उत्तर – Li3N
प्रश्न – ……………….. एक क्षार धातु है।
- सोडियम
- एल्युमिनियम
- मैंगनीज
- मैग्नीशियम
उत्तर – सोडियम
प्रश्न – ……………………में, कोशिकाओं को ढीला पैक किया जाता है ताकि बड़े अंतःक्रियात्मक रिक्त स्थान मिल सके।
- कोलेनकाइमा
- स्क्लेरेनकाइमा
- ट्रेकीड
- मृदूतक
उत्तर – मृदूतक
प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन सा प्रभाव विद्युत धारा द्वारा उत्पन्न नहीं होता हैं।
- चुंबकीय प्रभाव
- ताप प्रभाव
- संकुचन प्रभाव
- रासायनिक प्रभाव
उत्तर – संकुचन प्रभाव
प्रश्न – जब दो समान बल किसी निकाय पर और विपरीत दिशा में कार्यकर रहे हों, तो निकाय पर कार्य करने वाला बल बन जाता है।
- दो गुना
- शून्य
- चार गुना
- तीन गुना
उत्तर – शून्य
प्रश्न – ……………….तत्व में दो कक्ष होते हैं जो पूर्ण रूप से भरे होते हैं ।
- He
- Ar
- Kr
- ne
उत्तर – ne
प्रश्न – परिवर्तनीय संयोजकता ……………..द्वारा प्रदर्शित की जाती है।
- संयोजी तत्वों
- समूह के तत्वों
- संक्रमण तत्व
- क्षारीय तत्वों
उत्तर – संक्रमण तत्व
प्रश्न – ग्रे क्रांति,………………..से संबंधित है।
- उर्वरक
- रेशम
- चमड़ा
- मछली
उत्तर – उर्वरक
प्रश्न – इथेन में, प्रत्येक कार्बन परमाणु……………..से बंधे होते हैं।
- तीन परमाणु
- चार परमाणु
- एक परमाणु
- पांच परमाणु
उत्तर – चार परमाणु
प्रश्न – ………………धातु का उपयोग इलेक्ट्रिक बल्ब के फिलामेंट बनाने के लिए 20 किया जाता है।
- निकल
- लोहा
- टंगस्टन
- चांदी
उत्तर – टंगस्टन
प्रश्न – …………….में मांसपेशियों के लयबद्ध संकुचन के परिणाम स्वरूप बच्चा पैदा होता है।
- गर्भाशय ग्रीवा
- डिंबवाहिनी
- योनि
- गर्भाशय
उत्तर – गर्भाशय
प्रश्न – सभी एसिड के लिए आम तत्व है।
- हाइड्रोजन
- क्लोरीन
- ब्रोमिन
- आयोडीन
उत्तर – हाइड्रोजन
आप अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए रोजाना एक सेट को लगा सकते है और अपनी कमियों को सुधार सकतें है, ऐसे ही महत्वपूर्ण प्रश्न के संग्रह को प्राप्त करने के लिए Sarkariexamup.Com पर विजिट करते रहें।