RRB Group D Maths Practice Set 1: रेलवे ग्रुप डी की पिछली शिफ्ट में पूछें गए गणित के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

RRB Group D Maths Practice Set 1: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे ग्रुप डी के फेज IV परीक्षा की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, RRB ग्रुप डी के फेज IV की परीक्षा 19 सितंबर 2022 से शुरू होगी, रेलवे ग्रुप डी फेज IV की परीक्षा 19 सितंबर 2022 से लेकर 07 अक्टूबर 2022 तक चलेगी, RRB GROUP D की परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह परीक्षा काफी दिनों तक और कई फेज में आयोजित होगी, इसलिए आज हम रेलवे ग्रुप डी की होने वाली परीक्षा के बचे कुछ दिनों की तैयारी के लिए RRB GROUP D के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए गणित के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है, यह प्रश्न होने वाली RRB Group D Exam 2022 की परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप यह पता लगा सकते हैं कि आप का अपना Maths टॉपिक कितना तैयार है और आप आगे होने वाली परीक्षा में बेहतरीन अंक आसानी से प्राप्त कर सकतें है, आप अपनी रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी को जांचने के लिए नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को हल करें और अपने द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को कमेंट बॉक्स में बताएं साथ ही आप RRB Group D G.K. Practice Set 64 भी पढ़ सकतें हैं, साथ ही आप अन्य भर्ती के प्रैक्टिस सेट भी प्राप्त कर सकतें हैं।

RRB Group D Maths Practice Set 1

RRB Group D Maths Practice Set 1

प्रश्न. दो संख्याओं का म.स.प. 4 एवं उनका ल.स.प. 1224 है, यदि एक संख्या 72 है, तो, दूसरी संख्या क्या है ?

  1. 64
  2. 76
  3. 68
  4. 58

उत्तर – 68

प्रश्न. प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित संख्या चुनिए ?
5 : 124 : : 8 : ?

  1. 65
  2. 64
  3. 512
  4. 511

उत्तर – 511

प्रश्न. 80 लीटर दूध और पानी के मिश्रण में 10% दूध है, तो इसमें कितना पानी(लीटर में) मिलाया जाना चाहिए, ताकि यह 5% दूध वाला मिश्रण बन जाए ?

  1. 10
  2. 20
  3. 40
  4. 80

उत्तर – 80

प्रश्न. (8+ 2√15) का वर्गमूल होगा ?

  1. (√5 + √2)
  2. (√3 + √2)
  3. (√5 + √3)
  4. 3 + √5

उत्तर – (√5 + √3)

प्रश्न. दो कारखाने के श्रमिक प्रेम और सैम को उनके नियोक्ता द्वारा प्रति सप्ताह कुल 1650 रूपये का भुगतान किया जाता है। यदि प्रेम को, सैम को भुगतान किये जाने वाले राशि का 120% दिया जाता है, तो सैम को प्रति सप्ताह कितना भुगतान किया जाता है ?

  1. 600 रूपये
  2. 750 रूपये
  3. 900 रूपये
  4. 1050 रूपये

उत्तर – 750 रूपये

प्रश्न. ऐसी सबसे छोटी संख्या बताओ जो 4 अंको की सबसे बड़ी संख्या के साथ योग करने पर 307 से पूर्णतः विभाजित हो जाये ?

  1. 32
  2. 43
  3. 75
  4. 132

उत्तर – 132

प्रश्न. यदि गणितीय चिह्न ‘ + ’ का अर्थ ‘ × ’, ‘ – ‘ का अर्थ ‘ + ‘ तथा ‘ × ‘ का अर्थ ‘ – ‘ है, तो 1 × 2 + 6 – 2 + 7 का मान ज्ञात कीजिये ?

  1. 2
  2. -2
  3. 3
  4. -1

उत्तर – 3

प्रश्न. एक व्यापारी अपनी वस्तुओं पर 25% मूल्य बढ़ाकर अंकित करता है। यदि वह अंकित मूल्य पर 4% छूट देता है, तो उसका लाभ प्रतिशत कितना होगा ?

  1. 10%
  2. 15%
  3. 20%
  4. 25%

उत्तर – 20%

प्रश्न. 3, 3, 5, 7, 8, 8, 8, 9, 11, 12, 12 आँकडों की माध्यिका है ?

  1. 12
  2. 7
  3. 9
  4. 8

उत्तर – 8

प्रश्न. किसी परीक्षा में 17 विद्यार्थियों के औसत अंक 71 थे, किन्तु बाद में पता चला कि एक विद्यार्थी के अंक गलती से 56 के बजाय 65 लिखे गए और एक, दूसरे विद्यार्थी के 50 के बजाय 24 लिखे गए। सही औसत ज्ञात कीजिए ?

  1. 70
  2. 71
  3. 72
  4. 73

उत्तर – 72

प्रश्न. ₹90 का 265/3% कितने रुपये के 60% के बराबर है ?

  1. ₹124
  2. ₹125
  3. ₹123
  4. ₹122

उत्तर – ₹125

प्रश्न. A तथा B एक कार्य को 10 दिन में कर सकते हैं, B और C उसे 15 दिन में तथा C और A इसे 20 दिन में कर सकते हैं, अकेला उस कार्य को निम्न समय में पूरा करेगा ?

  1. 60 दिन
  2. 120 दिन
  3. 80 दिन
  4. 30 दिन

उत्तर – 120 दिन

प्रश्न. एक 16 मी लम्बे एवं 13.5 मी चौड़े कमरे को ₹15 प्रति मी के 75 सेमी चौड़े कार्पेट से कवर करने में कितना खर्च होगा ?

  1. ₹ 4420
  2. ₹ 4320
  3. ₹ 4520
  4. ₹ 4620

उत्तर – ₹ 4320

प्रश्न. एक शोधकर्ता ने निम्नलिखित प्रतिदर्श आँकड़ों को एकत्रित किया 5, 12, 6, 8, 5, 6, 7, 5, 12, 4, 1 माध्यिका है ?

  1. 6
  2. 7
  3. 8
  4. 5

उत्तर – 6

प्रश्न. 40 प्रतिशत लोग चाय, 50 प्रतिशत लोग कॉफी और 10 प्रतिशत लोग चाय और कॉफी दोनों पीते हैं। कितने प्रतिशत लोग चाय एवं कॉफी दोनों नहीं पीते हैं ?

  1. 10%
  2. 20%
  3. 30%
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – 20%

प्रश्न. नल A एक टैंक को 25 घण्टे में भरता है, B उसे 30 घण्टे में भर सकता है तथा C पूरे टैंक को 45 घण्टे में खाली कर सकता है, यदि तीनों नल एक साथ खोल दिए जाएँ, तो टैंक कितने घण्टे में भर जाएगा ?

  1. 15
  2. 20
  3. 25
  4. 30

उत्तर – 20

प्रश्न. किसी पिण्ड को एक ऊँची मीनार से भूमि तक गिरने में 4 सेकण्ड का समय लगता है। पिण्ड के गिरते समय एक समान त्वरण का मान 9.8 मी/से हो, तो मीनार की ऊँचाई होगी ?

  1. 78.4 मी
  2. 84.5 मी
  3. 85.4 मी
  4. 79.5 मी

उत्तर – 78.4 मी

प्रश्न. 512 को किस छोटी-से-छोटी संख्या से गुणा किया जाए कि यह पूर्ण घन बन जाए ?

  1. 8
  2. 9
  3. 10
  4. 7

उत्तर – 8

प्रश्न. यदि x एक ऋणात्मक संख्या है एवं x3 + 37 < 10 है, तो निम्न में से कौन-सा गलत है ?

  1. x + 3 = 0
  2. x + 3 > 0
  3. x + 3 < 0
  4. 0 < x + 3 < 1

उत्तर – x + 3 < 0

प्रश्न. एक व्यक्ति प्रति प्रवाह में नाव से 12 किमी की दूरी 5 घण्टे में तय करता है जिसमें धारा की गति 4 किमी/घण्टा है। वह अनुप्रवाह में नाव से 15 किमी की दूरी कितने समय में तय करेगा ?

  1. 1 घण्टा 26.5 मिनट
  2. 1 घण्टा 25.5 मिनट
  3. 1 घण्टा 24.5 मिनट
  4. 1 घण्टा 27.5 मिनट

उत्तर – 1 घण्टा 26.5 मिनट

दिये गए प्रश्नों का सही उत्तर क्या होगा। सही उत्तर का जवाब नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

Leave a Comment