RRB Group D Math Practice Set 2: रेलवे ग्रुप डी के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए गणित के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न

RRB Group D Math Practice Set 2: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू होने वाली थी लेकिन RRB द्वारा जारी नए परीक्षा पैटर्न को लेकर हंगामा हुआ जिससे कि आयोग द्वारा परीक्षा स्थगित कर दी गई, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा फॉर्म भरा गया है। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज हम गणित के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आये है, जो परीक्षा को लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण है।

RRB Group D Math Practice Set 2

यदि आप अपने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी को बेहतर करना चाहते हैं तो नीचे दिए सभी प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी तैयारी को जांचे और अपनी तैयारी को मजबूत करें।

प्रश्न. दी गई श्रृंखला में अगली संख्या ज्ञात करें।
9 , 11 , 15 , 17 , 21 , 23 , ?

  1. 29
  2. 28
  3. 30
  4. 27

उत्तर – 27

प्रश्न. 3 साल में ₹ 5,000 पर चक्रवृद्धि ब्याज क्या है , यदि ब्याज दर पहले वर्ष के लिए 4 % हैं , दूसरे वर्ष के लिए 3 % और तीसरे वर्ष के लिए 2 % है।

  1. ₹ 453.13
  2. ₹ 463.12
  3. ₹ 435.21
  4. ₹ 436.12

उत्तर – ₹ 463.12

प्रश्न. वह सबसे छोटी संख्या बताएं, जिसे 63 और 105 से भाग देने पर प्रत्येक हालत में शेष 4 बचे।

  1. 634
  2. 319
  3. 214
  4. 256

उत्तर – 319

प्रश्न. दो संख्याएं 15 : 11 के अनुपात में हैं । यदि उनका म.स. 13 है, तो बड़ी संख्या है।

  1. 175
  2. 195
  3. 125
  4. 120

उत्तर – 195

प्रश्न. यदि दो बाढ़ गेट्स A और B एक साथ कार्य करते हैं , तो जलाशय 6 घंटे में भर जाएगा, गेट A जलाशय को गेट B से 5 घंटे तेज भरता है, तेज बाढ़ गेट जलाशय को कितने घंटों में भरता है।

  1. 13 hrs
  2. 10 hrs
  3. 5 hrs
  4. 7 hrs

उत्तर – 10 hrs

प्रश्न. एक कक्षा में 28 लड़के और कुछ लड़कियाँ थी, एक परीक्षा में लड़कों द्वारा प्राप्त औसत अंक 12.5 थे , जबकि लड़कियों ने 14.5 औसत अंक प्राप्त किए थे, यदि समग्र औसत 13.1 थी, तो कक्षा में छात्रों की कुल संख्या कितनी थी।

  1. 40
  2. 38
  3. 44
  4. 42

उत्तर – 40

प्रश्न. पिरामिड का आधार एक आयत है, जिसकी लंबाई और चौड़ाई क्रमशः 16 cm और 12 cm है, यदि दाएं आयताकार पिरामिड के शीर्ष से गुजरने वाले सभी पार्श्व किनारों की लंबाई 26 cm है, तो पिरामिड का आयतन घन सेंटीमीटर में ज्ञात करें।

  1. 1664
  2. 718
  3. 1024
  4. 2072

उत्तर – 1664

प्रश्न. एक त्रिकोणीय आकार वाले पार्क के किनारों का अनुपात 3 : 4 : 5 है, और पार्क की परिधि 180m है, तो सबसे बड़े और छोटे किनारे का योग कितनी होगी।

  1. 120m
  2. 150m
  3. 100m
  4. 105m

उत्तर – 105m

प्रश्न. 72 और 84 का लघुतम समापवर्तक कितना है।

  1. 12 × 7 × 3
  2. 12 x 6 x 7
  3. 72 x 84
  4. 6 x 2 x 7

उत्तर – 12 x 6 x 7

प्रश्न. यदि a : b 32 : 35 है, तथा b : c 21 : 32 है, तो a : c क्या होगा।

  1. 1 : 1
  2. 5 : 3
  3. 3 : 5
  4. 5 : 7

उत्तर – 3 : 5

प्रश्न. 4 बजे और 5 बजे के बीच किस समय घड़ी की दो सुई पहली बार एक दूसरे के लिए समकोण बनाएगी।

  1. 4 बजकर 58/11 मिनट
  2. 4 बजकर 420/11 मिनट
  3. 4 बजकर 422/11 मिनट
  4. 4 बजकर 60/11 मिनट

उत्तर – 4 बजकर 60/11 मिनट

प्रश्न. प्रति दिन 8 घंटे के लिए 750W इलेक्ट्रिक इस्तरी का उपयोग किया जाता है, तो इस्तरी द्वारा एक दिन में खपत ऊर्जा है।

  1. 6 यूनिट
  2. 0.6 यूनिट
  3. 600 यूनिट
  4. 60 यूनिट

उत्तर – 6 यूनिट

प्रश्न. रीमा ₹ 75,000 में एक कार खरीदती है, वह इसकी रिपेयरिंग पर ₹ 10,000 खर्च करती है, बाद में उसने यह कार चीरु को 15 % के लाभ पर बेच दी, चीरु ने इसे रितु को 10 % लाभ पर बेच दिया, रितु ने कार खरीदने के लिए कितनी राशि खर्च की।

  1. ₹ 1,05,752
  2. ₹ 1,07,525
  3. ₹ 1,02,252
  4. ₹ 1,02,275

उत्तर – ₹ 1,07,525

प्रश्न. एक टैंक से 3 पाइप जुड़े हुए है, पहला पाइप टैंक को 30 मिनट में और दूसरा 45 मिनट में भर सकता है, जबकी तीसरा पाइप टैंक को खाली करने के लिए है, तीनों पाइप खुले होने पर टैंक 27 मिनट में भरता है, ज्ञात कीजिए कि तीसरा पाइप टैंक को कितने समय में खाली कर देगा।

  1. 56 मिनट
  2. 50 मिनट
  3. 54 मिनट
  4. 52 मिनट

उत्तर – 54 मिनट

प्रश्न. यदि 25 , 35 और p क्रमिक अनुपात में है , तो p का मान ज्ञात कीजिए।

  1. 49
  2. 50
  3. 75
  4. 60

उत्तर – 49

प्रश्न. एक चतुर्भुज के दो कोणों में से प्रत्येक का मान 65 ° है । दूसरे को कोण भी बराबर हैं, इन कोणों का मान ज्ञात करें।

  1. 105 °
  2. 125 °
  3. 100 °
  4. 115 °

उत्तर – 115 °

प्रश्न. 12 kg द्रव्यमान की एक वस्तु भूमि से एक निश्चित ऊँचाई पर है, यदि वस्तु की स्थितिज ऊर्जा 480J है, जो वस्तु की भूमि से ऊँचाई ज्ञात से करें ।
दिया है, (g = 10ms -2)

  1. 6m
  2. 8m
  3. 4m
  4. 5m

उत्तर – 4 m

प्रश्न. निम्न में से कौन सी संख्या 9 द्वारा विभाज्य है।

  1. 49653
  2. 56112
  3. 89445
  4. 58556

उत्तर – 49653

प्रश्न. किसी नाव की चाल शांत जल में 12 km / hr है, यदि नाव की जल धारा की विपरीत दिशा में 38km की दूरी 4 घंटे में तय करती है, तो धारा की चाल km / hr में कितनी है।

  1. 3.17
  2. 2.5
  3. 6.5
  4. 3

उत्तर – 2.5

प्रश्न. 7569 का वर्गमूल कितना है।

  1. 77
  2. 83
  3. 87
  4. 93

उत्तर – 77

प्रश्न. ₹ 1475 का निवेश 5 वर्ष के लिए साधारण ब्याज की 4 % वार्षिक दर पर किया जाता है, प्राप्त होने वाला ब्याज कितने ₹ होगा।

  1. 442.5
  2. 147.5
  3. 590
  4. 295

उत्तर – 295

प्रश्न. 5 लोगों के समूह में पहले तीन और अंतिम दो की आयु के औसत का अनुपात 9 : 7 है, यदि उनकी आयु के औसत का अंतर 12 हैं, तो पाँचों लोगों की औसत आयु कितनी होगी।

  1. 49.2
  2. 64.8
  3. 46.8
  4. 48.4

उत्तर – 49.2

प्रश्न. दो प्राकृतिक संख्याओं का ल.स. 432 है, निम्न में से उनका म.स. क्या हो सकता है।

  1. 12
  2. 32
  3. 26
  4. 34

उत्तर – 12

प्रश्न. एक ही कंपनी में काम करने वाले 6 व्यक्तियों A , B , C , D , E और F की आयु का योग 105 वर्ष है, उन सभी के पैदा होने में 5 वर्षों का अंतर है, सबसे बड़े व्यक्ति की आयु कितनी है।

  1. 20 वर्ष
  2. 15 वर्ष
  3. 25 वर्ष
  4. 30 वर्ष

उत्तर – 30 वर्ष

प्रश्न. एक रेलगाड़ी, 48km / hr की तेजी से दौड़ने पर 10 घंटों में अपनी यात्रा पूरी कर सकती है, यदि उसी दूरी को 8 घंटों में पूरा किया जाना हो, तो रेलगाड़ी की गति क्या होनी चाहिए।

  1. 55km/hr
  2. 45km/hr
  3. 50km/hr
  4. 60km/hr

उत्तर – 60km/hr

आप अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए रोजाना RRB Group D Math Practice Set को लगा सकते है और अपनी कमियों को सुधार सकतें है, ऐसे ही महत्वपूर्ण प्रश्न के संग्रह को प्राप्त करने के लिए Sarkariexamup.Com पर विजिट करते रहें।

Leave a Comment