RRB Group D Math Practice Set: रेलवे ग्रुप डी के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए गणित के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न

RRB Group D Math Practice Set 1 : रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी के परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, RRB ग्रुप डी की परीक्षा 17 अगस्त 2022 से शुरू होने वाली है, RRB ग्रुप D परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह परीक्षा काफी दिनों तक चलेगी, इसलिए आज हम RRB Group D की होने वाली परीक्षा के बचे कुछ दिनों की तैयारी के लिए हम गणित विषय के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है, जो परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप यह पता लगा सकते हैं कि आपका गणित विषय कितना तैयार है और आप 17 अगस्त से होने वाली परीक्षा में की तैयारी बढ़िया से कर सकते हैं अपनी तैयारी को जांचने के लिए नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को हल करें और अपने द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को कमेंट बॉक्स में बताएं।

Rrb group d math practice set

एक सम – वृत्तीय शंकु, जिसके आधार की त्रिज्या इसके शीर्ष की ऊंचाई की एक – तिहाई है, का आयतन और इसके गोलार्ध का आयतन बराबर है, शंकु की त्रिज्या और गोलार्ध की त्रिज्याओं का अनुपात होगा ?

  1. 3/2 : 1
  2. 2 : 3
  3. 3/2 : 3/3
  4. 3/3 : 3/2

उत्तर – 3/2 : 3/3

{20 (25-33)} : {–5×4-(–6)}+56 : (-27+13 ) = ?

  1. -4
  2. 4
  3. -2
  4. -6

उत्तर – -6

पाइप A एवं B जब एकसाथ काम करते हैं , तो एक खाली टैंक को 24 घंटे में भर सकते है, यदि 8 घंटे साथ कार्य करने के बाद B को बंद कर दिया जाता है लेकिन A खुला रहता है , तो इस टैंक को भरने में कुल 28 घंटे लगेंगे, A अकेला टैंक को कितने समय में भर देगा ?

  1. 29 घंटे
  2. 28 घंटे
  3. 31 घंटे
  4. 30 घंटे

उत्तर – 30 घंटे

शॉपिंग मॉल में , P % की छूट देने के बाद ₹ 2,990 में एक हैंडबैग बेचा गया था, यदि हैंडबैग की चिह्नित कीमत ₹ 4,600 थी, तो P का मूल्य ज्ञात करें ?

  1. 65
  2. 72
  3. 35
  4. 40

उत्तर – 35

लकड़ी का एक टोकरा , जो 1.8m लंबा , 1.5m चौड़ा और 1.2 m ऊंचा है , लोहे के घन से भरा हुआ है जो 6cm चौड़े है, टोकरे में फिट आ सकने वाले लोहे के घनों की संख्या ज्ञात कीजिए ?

  1. 13,500
  2. 14,500
  3. 14,000
  4. 15,000

उत्तर – 15,000

एक लड़की 16 km / h की गति से साइकिल चला सकती है और 7 km / h की गति से पैदल चल सकती है, 109 km की दूरी तय करने में उसे 8.5 घंटे लगते है, उसने कितनी दूरी चल कर तय की ?

  1. 28 km
  2. 24.5 km
  3. 17.5 km
  4. 21 km

उत्तर – 21km

निम्नलिखित में से कौन इस समूह से संबंधित नहीं है ?
A – आयतन B – वृत्त
C – वर्ग D – आयत

  1. B
  2. A
  3. D
  4. C

उत्तर – B

144 ÷ [ 40 – { 37 – ( 25 – 112 + 7 × 4 ) } ] ?

  1. 8
  2. 2
  3. 4
  4. 6

उत्तर – 6

पाइप A एक खाली टंकी को 5 घंटों में भर सकता है, और पाइप B को इसे भरने में 6.25 घंटों का समय लगता है, जब टंकी खाली थी तो दोनों पाइपों को एक साथ खोल दिया गया , लेकिन कुछ समय बाद पाइप B को बंद कर दिया गया , जिससे टंकी को भरने में 3.4 घंटों का समय लगा, पाइप B को कितने घंटों के लिए खोला गया था ?

  1. 1.5
  2. 2
  3. 2.5
  4. 1

उत्तर -2

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या ,17956 का वर्गमूल है ?

  1. 128
  2. 134
  3. 122
  4. 124

उत्तर – 134

तीन संख्याओं का माध्य 20 है, इस आंकड़े वाले समुच्चय का परास प्राकृत संख्याओं में से सबसे बड़ी संख्या 12 है, जबकि दो सबसे छोटी संख्याओं के बीच का अंतर 3 है, तीन प्राकृत संख्याओं में से सबसे बड़ी संख्या है ?

  1. 27
  2. 28
  3. 25
  4. 24

उत्तर – 27

3 + [ 32 + 8 × 52 + ( 4 + 9 ) ] = ?

  1. 19
  2. 20
  3. 18
  4. 21

उत्तर – 19

बहुभुज के सभी आंतरिक कोणों का योग 1260° है, बहुभुज की भुजाओं की संख्या ज्ञात कीजिए ?

  1. 11
  2. 9
  3. 8
  4. 10

उत्तर – 9

एक प्राकृत संख्या (1 को छोड़कर) का वर्ग या तो 3 का एक गुणक है, या 3 के गुणक से अधिक है ?

  1. 2
  2. 3
  3. 4
  4. 1

उत्तर -1

सारथी ने एक बैंक में ₹ 3,125 जमा किए , जिसपर बैंक द्वारा 8 % साधारण ब्याज वार्षिक देय था, यदि सारथी ने धन 5 साल के लिए बैंक में रखा , तो वह कितना ब्याज अर्जित करेगा ?

  1. ₹1,290
  2. ₹ 1,250
  3. ₹ 1,280
  4. ₹1,240

उत्तर – ₹ 1,250

एक जौहरी ने हीरे का एक हार विशिष्ट रूप से बनाया और उसका ₹ 10,00,000 तय किया, इसके निर्माण में कच्चे माल सहित जौहरी ने ₹ 3,00,000 का निवेश किया था, और ₹ 2,00,000 के श्रम शुल्क का भुगतान किया था, यदि कच्चे माल की लागत का 20 % सोना था, तो सोना खरीदने के लिए जौहरी ने कितनी रकम खर्च की थीं ?

  1. ₹ 60,000
  2. ₹ 1,60,000
  3. ₹ 3,60,000
  4. ₹ 1,08,000

उत्तर – ₹ 60,000

20 मीटर ऊंचे टावर के शीर्ष पर खड़ा एक लड़का एक पत्थर फेंकता है, मान लीजिए g = 10m /s2 है, जिस वेग के साथ पत्थर जमीन पर हिट करता है, वह है ?

  1. 15m / s
  2. 25m / s
  3. 10 m / s
  4. 20 m / s

उत्तर – 20 m / s

राम एक 80m लंबे तालाब में तैरता है, वह एक छोर से दूसरे छोर तक तैरकर जाने और वापस उसी रास्ते से आने में 160m की दूरी एक मिनट में तय करता है, उसकी औसत गति ज्ञात कीजिए ?

  1. 2.07ms – 1
  2. 3.67ms – 1
  3. 2.67ms – 1
  4. 2.60ms – 1

उत्तर – 2.67ms – 1

निम्नलिखित में से कौन सी संख्या 12 से विभाज्य है ?

  1. 83508
  2. 93508
  3. 73508
  4. 63508

उत्तर – 83508

60 एवं 54 का ल0 स0 है ?

  1. 60 × 54
  2. 6 × 10 × 9
  3. 6 × 5 × 9
  4. 6 × 10 × 3

उत्तर – 6 × 10 × 9

A और B एक साथ 1.2 दिन में एक कार्य को पूरा कर सकते हैं, हालांकि यदि A अकेले आधा कार्य करके छोड़ देता है, तो बाकी बचे आधे कार्य को फिर B अकेले पूरा करता है, इस तरह कार्य पूरा करने में 2.5 दिन लगते हैं, यदि B , A की तुलना में अधिक कुशल है, और B अकेला ही उस कार्य को शुरू से आखिर तक पूरा करे, तो उसे कितने दिन लगेंगे ?

  1. 1.5
  2. 2.2
  3. 2.0
  4. 1.8

उत्तर – 2.0

एक ऑफिस में कुर्सियों और मेजों की संख्या का अनुपात 9:7 है, यदि कुर्सियों की संख्या मेजों की संख्या से 42 अधिक है, तो ऑफिस में कुर्सियों की संख्या ज्ञात कीजिए ?

  1. 200
  2. 189
  3. 147
  4. 215

उत्तर – 189

सनी और पाउला मिलकर किसी काम को 12 घंटे में पूरा कर सकते है, जबकि पाठला उसी काम को अकेले 18 घंटे में पूरा कर सकती है, एक अन्य व्यक्ति जेन को अकेले उसी काम को पूरा करने में 45 घंटे लगते है, उसी काम को पूरा करने के लिए सनी और जेन ने घंटे लगाएंगे ?

  1. 20
  2. 16
  3. 15
  4. 18

उत्तर – 20

उर्ध्वाधर रूप से ऊपर की ओर फेंकी गयी एक गेंद 12.5 सेकंड के बाद जमीन पर वापस आ जाती है, जब यह ऊपर की ओर फैंकी गयी थी, तब इसका वेग कितना था ? ( g = 10ms-² )

  1. 62.5ms – 1
  2. 12.5ms – 1
  3. 125ms – 1
  4. 10ms – 1

उत्तर – 62.5ms – 1

मार्क को 4.5 घंटे में 220 km की यात्रा करनी थी, उसने 60km / hr की गति से चलने वाली ट्रेन से या 40 km / hr की गति से चलने वाली बस से या फिर इन दोनों के संयोजन से यात्रा पूरी की, उसने बस द्वारा कितने समय तक यात्रा की ?

  1. 1 घंटा
  2. 2 घंटा
  3. 2 घंटा 30 मिनट
  4. 1 घंटा 30 मिनट

उत्तर – 2 घंटा 30 मिनट

आप अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए रोजाना एक सेट को लगा सकते है और अपनी कमियों को सुधार सकतें है, ऐसे ही महत्वपूर्ण प्रश्न के संग्रह को प्राप्त करने के लिए Sarkariexamup.Com पर विजिट करते रहें।

Leave a Comment