RRB Group D important Science MCQ : रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे ग्रुप डी के फेज II परीक्षा की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, RRB ग्रुप डी के फेज II की परीक्षा 26 अगस्त 2022 से शुरू हो गई है फेज II की परीक्षा 26 अगस्त से लेकर 08 सितंबर तक चलेगी, RRB GROUP D की परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह परीक्षा काफी दिनों तक कई फेज में आयोजित होगी, इसलिए आज हम रेलवे ग्रुप डी की होने वाली परीक्षा के बचे कुछ दिनों की तैयारी के लिए RRB GROUP D Practice Set के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए विज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है, और यह प्रश्न होने वाली RRB Group D Exam 2022 की परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप यह पता लगा सकते हैं कि आपका विज्ञान विषय कितना तैयार है और आप आगे होने वाले फेज की परीक्षाओं की तैयारी कर सकतें हैं साथ ही आप Railway Group D G.K. Practice Set 45 से अपनी तैयारी को जांच सकतें हैं, साथ ही नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को हल करें और अपने द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को कमेंट बॉक्स में बताएं।

RRB Group D important Science MCQ
प्रश्न. चीनी के घोल को अल्कोहॉल में परिवर्तित करने की प्रक्रिया इसका एक उदाहरण है ?
- साबुनीकरण
- किण्वन
- हाइड्रोजनीकरण
- जली-अपघटन
उत्तर – किण्वन
प्रश्न. कोशिका का कोशिका द्रव्य होता है ?
- कोशिका केन्द्रक के बाहर का जीवद्रव्य
- कोशिका केन्द्रक के अन्दर का जीवन्द्रव्य
- कोशिका केन्द्रक के बाहर और झिल्ली के बीच का जीवद्रव्य बाह्य जीवद्रव्य
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर – कोशिका केन्द्रक के बाहर और झिल्ली के बीच का जीवद्रव्य
प्रश्न. कठोर पानी में निम्नलिखित में से क्या होता है ?
- कैल्सियम
- एल्युमीनियम
- सोडियम
- क्लोरीन
उत्तर – कैल्सियम
प्रश्न. चाय में कौन-सा अम्ल होता है ?
- यूरिक अम्ल
- लैक्टिक अम्ल
- मैलिक अम्ल
- टैनिक अम्ल
उत्तर – टैनिक अम्ल
प्रश्न. खून के जमाव के लिए किस विटामिन की आवश्यकता है ?
- विटामिन A
- विटामिन B
- विटामिन C
- विटामिन K
उत्तर – विटामिन K
प्रश्न. मानव शरीर का सामान्य तापमान होता है ?
- 32°C
- 27°C
- 37°C
- 98.4°C
उत्तर – 37°C
प्रश्न. अण्डे में कौन सा विटामिन बिल्कुल नहीं पाया जाता है ?
- विटामिन A
- विटामिन D
- विटामिन B काम्प्लेक्स
- विटामिन C
उत्तर – विटामिन C
प्रश्न. 5 ओम प्रतिरोध वाले एक परिपथ में यदि धारा में वृद्धि होती है, तो वोल्टेज ?
- घट जाएगा
- बढ़ जाएगा
- समान रहेगा
- शून्य हो जाएगा
उत्तर – बढ़ जाएगा
प्रश्न. ………….. गैस का उपयोग चिप्स को ऑक्सीकृत होने से रोकने के लिए किया जाता है ?
- Cl2
- O2
- N2
- H2
उत्तर – N2
प्रश्न. किसी वस्तु पर किया गया कार्य निम्न में से किस पर निर्भर नहीं करता है ?
- विस्थापन
- वस्तु के द्रव्यमान
- आरोपित बल
- बल और विस्थापन के बीच के कोण
उत्तर – वस्तु के द्रव्यमान
प्रश्न. गोताखोरों द्वारा गहरे समुद्र में साँस लेने के लिए ऑक्सीजन के साथ किस गैस को मिश्रित किया जाता है ?
- हीलियम
- नाइट्रोजन
- जीनॉन
- अमोनिया
उत्तर – हीलियम
प्रश्न. हाइपर्मेट्रोपिया से पीड़ित लोगों द्वारा ……….. लेंस का उपयोग किया जाता है ?
- अवतल
- बेलनाकार
- उत्तल
- समतलावतल
उत्तर – उत्तल
प्रश्न. उत्क्षेप बल और भार, कार्य करते है ?
- नीचे की ओर
- ऊपर की ओर
- विपरीत दिशाओं में
- समान दिशाओं में
उत्तर – विपरीत दिशाओं में
प्रश्न. …………….धातु ठंडे जल के साथ तीव्रता से अभिक्रिया करती है ?
- Na
- Cu
- Al
- Zn
उत्तर – Na
प्रश्न. स्तनधारियों में स्वेद-ग्रन्थि मुख्यतः इससे सम्बन्धित होती हैं ?
- अतिरिक्त लवण का निष्कासन
- नाइट्रोजनयुक्त अपशिष्ट द्रव्य का उत्सर्जन
- ताप नियन्त्रण
- यौन आकर्षण
उत्तर – अतिरिक्त लवण का निष्कासन
प्रश्न. ‘pH’ शब्द यह दर्शाता है ?
- घोल का तापमान
- घोल का वाष्पिय दाब
- घोल की अम्लता या क्षारकता
- घोल का आयनिक बल
उत्तर – घोल की अम्लता या क्षारकता
प्रश्न. प्रतिरोध को मापने की इकाई है ?
- वोल्ट
- ऐम्पियर
- ओह्म
- कूलॉम्ब
उत्तर – ओह्म
प्रश्न. ग्रहों की गति के नियम किसने प्रतिपादित किया था ?
- न्यूटन
- कैप्लर
- गैलीलियो
- कॉपरनिकस
उत्तर – कैप्लर
प्रश्न. जल का अधिकतम घनत्व है ?
- 100°C पर
- 273°C पर
- 277 K पर
- 4K पर
उत्तर – 277 K पर
प्रश्न. किस बल के कारण ब्लैकबोर्ड पर चॉक से लिखने पर अक्षर उभर जाते हैं ?
- आसंजक बल
- ससंजक बल
- क्षीण बल
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर – आसंजक बल
दिये गए प्रश्नों का सही उत्तर क्या होगा। सही उत्तर का जवाब नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर दें।