RRB Group D important Physics MCQ: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे ग्रुप डी के फेज II परीक्षा की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, RRB ग्रुप डी के फेज II की परीक्षा 26 अगस्त 2022 से शुरू हो गई है फेज II की परीक्षा 26 अगस्त से लेकर 08 सितंबर तक चलेगी, RRB GROUP D की परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह परीक्षा काफी दिनों तक कई फेज में आयोजित होगी, इसलिए आज हम रेलवे ग्रुप डी की होने वाली परीक्षा के बचे कुछ दिनों की तैयारी के लिए RRB GROUP D Practice Set के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए भौतिक विज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है, और यह प्रश्न होने वाली RRB Group D Exam 2022 की परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप यह पता लगा सकते हैं कि आपका भौतिक विज्ञान विषय कितना तैयार है और आप आगे होने वाले फेज की परीक्षाओं की तैयारी कर सकतें हैं साथ ही आप Railway Group D G.K. Practice Set 45 से अपनी तैयारी को जांच सकतें हैं, साथ ही नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को हल करें और अपने द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को कमेंट बॉक्स में बताएं।
RRB Group D important Physics MCQ
प्रश्न. किसी भी स्थिर या गतिशील वस्तु की स्थिति और दिशा में तब तक कोई परिवर्तन नहीं होता जब तक उस पर कोई बाहा बल सक्रिय न हो यह है ?
- न्यूटन का गति विषयक प्रथम नियम
- न्यूटन का गति विषयक द्वितीय नियम
- न्यूटन का गति विषयक तृतीय नियम
- गेलोलियो का गति विषयक नियम
उत्तर – न्यूटन का गति विषयक प्रथम नियम
प्रश्न. अश्व यदि एकाएक चलना प्रारम्भ कर दे तो अरबाराही के गिरने की आशंका का कारण है ?
- जडत्व आपूर्ण
- द्रव्यमान का संरक्षण नियम
- विश्राम जड़त्व
- गति का तीसरा नियम
उत्तर – विश्राम जड़त्व
प्रश्न. बल गुणनफल है ?
- द्रव्यमान और वेग का
- द्रव्यमान और त्वरण का
- भार और वेग का
- भार और त्वरण का
उत्तर – द्रव्यमान और त्वरण का
प्रश्न. निम्नलिखित युग्मों में से किन भौतिक राशियों के समान विमीय सूत्र नहीं हैं ?
- बल एवं दाव
- कार्य एवं ऊर्जा
- आवेग एवं संवेग
- भार एवं बल
उत्तर – आवेग एवं संवेग
प्रश्न. वस्तु की मात्रा बदलने पर अपरिवर्तित रहेगा ?
- आयतन
- भार
- द्रव्यमान
- घनत्व
उत्तर – घनत्व
प्रश्न. समुद्र में प्लवन करते आइसवर्ग का कितना भाग समुद्र की सतह से ऊपर रहता है ?
- 1/9
- 1/10
- 1/6
- 1/4
उत्तर – 1/10
प्रश्न. बर्फ के दो टुकड़ों को आपस में दबाने पर टुकड़े आपस में चिपक जाते हैं, क्योंकि ?
- दाब अधिक होने से बर्फ का गलनांक घट जाता है।
- दाब अधिक होने से बर्फ का गलनांक बढ़ जाता है।
- दाब अधिक होने से बर्फ का गलनांक पहले घटता है फिर बढ़ता है।
- दाब व गलनांक में कोई सम्बन्ध नहीं है।
उत्तर – दाब अधिक होने से बर्फ का गलनांक घट जाता है।
प्रश्न. हवाई जहाज से यात्रा करते समय पेन से स्याही निकलने लगती है ?
- वायुदाब में कमी के कारण
- वायुदाब में वृद्धि के कारण
- स्याही के आयतन में वृद्धि के कारण
- अत्यधिक भार के कारण
उत्तर – वायुदाब में कमी के कारण
प्रश्न. ऊंचाई की जगहों पर पानी 100°C के नीचे के तापमान पर क्यों उबलता है ?
- क्योंकि वायुमण्डलीय दाब कम हो जाता है, अतः उबलने का बिन्दु नीचे आ जाता है।
- क्योंकि गुरुत्वाकर्षण कम होता है।
- पर्वतों पर भारी हवाओं के कारण
- उपर्युक्त में से कोई सही नहीं है।
उत्तर – क्योंकि वायुमण्डलीय दाब कम हो जाता है, अतः उबलने का बिन्दु नीचे आ जाता है।
प्रश्न. एक अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी तल की तुलना में चन्द्र तल पर अधिक ऊंची छलांग लगा सकता है, क्योंकि ?
- वह चन्द्रमा पर भारहीन होता है।
- चन्द्रमा पर कोई वातावरण नहीं है।
- चन्द्र तल पर गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी तल की तुलना में अत्यल्प है।
- चन्द्रमा पृथ्वी से छोटा है।
उत्तर – चन्द्र तल पर गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी तल की तुलना में अत्यल्प है।
प्रश्न. 1 किलोग्राम राशि का वजन है ?
- 1N
- 10 N
- 9.8N
- 9N
उत्तर – 9.8N
प्रश्न. जड़त्व आघूर्ण व कोणीय त्वरण का गुणनफल होता है ?
- बल
- टॉर्क
- कार्य
- कोणीय संवेग
उत्तर – टॉर्क
प्रश्न. जल के आयतन में क्या परिवर्तन होगा यदि तापमान 9°C से गिरा कर 3°C कर दिया जाता है ?
- आयतन में कोई परिवर्तन नहीं होगा
- आयतन पहले बढ़ेगा और बाद में घटेगा
- आयतन पहले घटेगा और बाद में बढ़ेगा
- पानी जम जाएगा
उत्तर – आयतन पहले घटेगा और बाद में बढ़ेगा
प्रश्न. एक बीकर में पानी पर बर्फ तैर रही है, जब बर्फ पूर्णतः पिघल जाएगी तो बीकर में पानी का तल ?
- बढ़ेगा
- घटेगा
- उतना ही रहेगा
- पहले बढ़ेगा बाद में घटेगा
उत्तर – उतना ही रहेगा
प्रश्न. पदार्थ के संवेग और वेग के अनुपात में कौन सी भौतिक राशि प्राप्त की जाती है ?
- वेग
- द्रव्यमान
- त्वरण
- बल
उत्तर – द्रव्यमान
प्रश्न. शून्य में स्वतंत्र रूप से गिरने वाली वस्तुओं की / का –
- समान गति होती है
- समान वेग होता है
- त्वरण होता है
- समान बल होता है
उत्तर – त्वरण होता है
प्रश्न. रॉकेट के सिद्धान्त पर कार्य करता है ?
- ऊर्जा संरक्षण
- एवेगाड़ो परिकल्पना
- बनौली प्रमय
- संवेग संरक्षण
उत्तर – संवेग संरक्षण
दिये गए प्रश्नों का सही उत्तर क्या होगा। सही उत्तर का जवाब नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर दें।