RRB Group D Geography Practice Set MCQ | भूगोल से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न जो रेलवे ग्रुप डी के पिछले परीक्षा में पूछे गए

RRB Group D important Geography MCQ: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे ग्रुप डी के फेज II परीक्षा की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, RRB ग्रुप डी के फेज II की परीक्षा 26 अगस्त 2022 से शुरू हो गई है फेज II की परीक्षा 26 अगस्त से लेकर 08 सितंबर तक चलेगी, RRB GROUP D की परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह परीक्षा काफी दिनों तक कई फेज में आयोजित होगी, इसलिए आज हम रेलवे ग्रुप डी की होने वाली परीक्षा के बचे कुछ दिनों की तैयारी के लिए RRB GROUP D Practice Set के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए भूगोल के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है, और यह प्रश्न होने वाली RRB Group D Exam 2022 की परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप यह पता लगा सकते हैं कि आपका भूगोल विषय कितना तैयार है और आप आगे होने वाले फेज की परीक्षाओं की तैयारी कर सकतें हैं साथ ही आप Railway Group D G.K. Practice Set 45 से अपनी तैयारी को जांच सकतें हैं, साथ ही नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को हल करें और अपने द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को कमेंट बॉक्स में बताएं।

RRB Group D Geography Practice Set MCQ

RRB Group D Geography Practice Set MCQ

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस प्रकार की मिट्टी के लिए न्यूनतम उर्वरक की आवश्यकता होती है ?

  1. लाल मिट्टी
  2. जलोढ़ मिट्टी
  3. लैटेराइट मिट्टी
  4. काली मिट्टी

उत्तर – जलोढ़ मिट्टी

प्रश्न. गंगा के मैदान की पुरानी कछारी मिट्टी क्या कहलाती है ?

  1. तराई
  2. भांवर
  3. बांगर
  4. खादर

उत्तर – बांगर

प्रश्न. भारत में समस्त स्थल भाग का कितना प्रतिशत जलोढ़ मिट्टी से ढका है ?

  1. 29%
  2. 33%
  3. 20%
  4. 24%

उत्तर – 24%

प्रश्न. किस मिट्टी में कृषि के लिए सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती है ?

  1. काली मिट्टी
  2. जलोढ़ मिट्टी
  3. लैटेराइट मिट्टी
  4. लाल मिट्टी

उत्तर – काली मिट्टी

प्रश्न. भारत में काली कपासी मिट्टी को किस स्थानीय नाम से जाना जाता है ?

  1. खादर
  2. रेगुड़
  3. तराई
  4. बांगर

उत्तर – रेगुड़

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस मिट्टी के बारे में यह कहा जा सकता है इसकी जुताई स्वत: होती रहती है ?

  1. जलोढ़ मिट्टी
  2. लाल मिट्टी
  3. काली मिट्टी
  4. लैटेराइट मिट्टी

उत्तर – काली मिट्टी

प्रश्न. प्रायद्वीपीय भारत में क्षेत्रीय मृदा के निम्न प्रकारों में से कौन-सा है ?

  1. लाल और पीली मृदा
  2. वन मृदा
  3. खारी मृदा
  4. जलोढ़ मृदा

उत्तर – लाल और पीली मृदा

प्रश्न. धान की खेती के लिए सर्वाधिक आदर्श मृदा कौन-सी है ?

  1. लाल मृदा
  2. जलोढ़ मृदा
  3. काली मृदा
  4. लैटेराइट मृदा

उत्तर – जलोढ़ मृदा

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस राज्य में लेटेराईट मिटटी पायी जाती है ?

  1. महाराष्ट्र
  2. राजस्थान
  3. केरल
  4. उत्तर प्रदेश

उत्तर – केरल

प्रश्न. मृदा अपरदन कैसे रोका जा सकता है ?

  1. पक्षी संख्या में वृद्धि द्वारा
  2. अति चराई द्वारा
  3. वनस्पति उन्मूलन द्वारा
  4. वन रोपण द्वारा

उत्तर – वन रोपण द्वारा

प्रश्न. रेगुड़ मिटटी का दूसरा नाम क्या है ?

  1. काली मिटटी
  2. उसर मिटटी
  3. मिश्रित लाल-पीली मिटटी
  4. लाल मिटटी

उत्तर – काली मिटटी

प्रश्न. रेगुड़ मिट्टी सबसे ज्यादा कहाँ पाया जाता है ?

  1. झारखंड में
  2. महाराष्ट्र में
  3. तमिलनाडु में
  4. आन्ध्र प्रदेश में

उत्तर – महाराष्ट्र में

प्रश्न. जलोढ़ मिट्टी में जब बालू के कणों और चीका की मात्रा लगभग बराबर होती है तो उसे क्या नाम दिया जाता है ?

  1. कल्लर
  2. रेगुड़
  3. दोमट
  4. रेह

उत्तर – दोमट

प्रश्न. निम्नलिखित में से किसका संबंध सफेद नमक से जो शुष्क मौसम के दौरान कुछ क्षेत्रों में भूमि को आच्छादित कर लेता है ?

  1. अर्ग
  2. रेह
  3. रेगुड़
  4. उसर

उत्तर – उसर

प्रश्न. निक्षालन और ऑक्सीकरण द्वारा निर्मित मृदा कौन-सी होती है ?

  1. मखरला मिट्टी
  2. लाल मिट्टी
  3. पहाड़ी मिट्टी
  4. काली मिट्टी

उत्तर – मखरला मिट्टी

प्रश्न. भारत में हरित क्रान्ति किस मामले में सर्वाधिक सफल रही है ?

  1. गेहूं व चावल
  2. ज्वार व तिलहन
  3. गेहूं व आलू
  4. चाय व कॉफ़ी

उत्तर – गेहूं व चावल

प्रश्न. किस राज्य को ‘भारत का धान्य भंडार’ के रूप में जाना जाता है ?

  1. उत्तर प्रदेश
  2. पंजाब
  3. हरियाणा
  4. छत्तीसगढ़

उत्तर – पंजाब

प्रश्न. भारत में हरित क्रान्ति का जनक किसे माना जाता है ?

  1. जे. एस. थॉमसन
  2. नॉर्मन अरनेस्ट बोरलॉग
  3. डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन

प्रश्न. भारत में वृहत्त पैमाने पर जूट की खेती किस नदी घाटी क्षेत्र में की जाती है ?

  1. ब्रह्मपुत्र
  2. दामोदर
  3. गंगा
  4. हुगली

उत्तर – हुगली

प्रश्न. भारत में सर्वोत्तम चाय कहाँ पैदा होती है ?

  1. दार्जिलिंग
  2. कूच विहार
  3. जोरहट
  4. नीलगिरि

उत्तर – दार्जिलिंग

दिये गए प्रश्नों का सही उत्तर क्या होगा। सही उत्तर का जवाब नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

Leave a Comment