RRB Group D General Knowledge Practice Set 8: रेलवे ग्रुप डी के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए सामान्य ज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न

RRB Group D General Knowledge Practice Set 8: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू होने वाली थी लेकिन RRB द्वारा जारी नए परीक्षा पैटर्न को लेकर हंगामा हुआ जिससे कि आयोग द्वारा परीक्षा स्थगित कर दी गई, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा फॉर्म भरा गया है। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज हम सामान्य ज्ञान 25 महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आये है, जो परीक्षा को लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण है।

RRB Group D General Knowledge Practice Set 8

यदि आप अपने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी को बेहतर करना चाहते हैं तो नीचे दिए सभी प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी तैयारी को जांचे और अपनी तैयारी को मजबूत करें।

प्रश्न. महाभारत में ‘घटोत्कच’ किसका पुत्र था ?

  1. युधिष्ठिर
  2. दुर्योधन
  3. अर्जुन
  4. भीम

उत्तर – भीम

प्रश्न. लक्षद्वीप द्वीप समूह स्थित है ?

  1. अरब सागर में
  2. बंगाल की खाड़ी में
  3. हिंद महासागर में
  4. इनमें से कोई

उत्तर – अरब सागर में

प्रश्न. कामाख्या मंदिर किस राज्य का मुख्य पर्यटन स्थल है ?

  1. तमिलनाडु
  2. असम
  3. हिमाचल प्रदेश
  4. मणिपुर

उत्तर – असम

प्रश्न. प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय कौन बने ?

  1. ए. आर. रहमान
  2. जे. पी. दत्ता
  3. ओम पूरी
  4. श्याम बेनेगल

उत्तर – ए. आर. रहमान

प्रश्न. निम्न में से कौन एक वर्तमान कालिक आध्यात्मिक शास्त्री व ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के संस्थापक हैं ?

  1. बाबा रामदेव
  2. श्री नारायण गुरु
  3. आचार्य रजनीश
  4. श्री रविशंकर

उत्तर – श्री रविशंकर

प्रश्न. किस भारतीय राज्य ने वन्य पशुओं को गोद लेने की योजना जारी की है ?

  1. मध्य प्रदेश
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एकीकृत आंध्र प्रदेश
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – मध्य प्रदेश

प्रश्न. ‘बुल’ एवं ‘बियर’ पद का उपयोग होता है ?

  1. बिक्री कर विभाग में
  2. आय कर विभाग में
  3. शेयर बाजार में
  4. योजना आयोग में

उत्तर – शेयर बाजार में

प्रश्न. इनमें से विश्व का सबसे ऊँचा भवन कौन – सा है ?

  1. बुर्ज खलीफा
  2. स्टैचू ऑफ लिबर्टी
  3. कुतुब मीनार
  4. एफिल टॉवर

उत्तर – बुर्ज खलीफा

प्रश्न. ‘होक्काइडो द्वीप किस देश में स्थित है ?

  1. सिंगापुर
  2. जापान
  3. बैंकाक
  4. चीन

उत्तर – जापान

प्रश्न. भारत में कोयले का प्रमुख उत्पादन स् कौन – सा है ?

  1. झरिया
  2. गिरीडीह
  3. बोकारो
  4. रानीगंज

उत्तर – झरिया

प्रश्न. हमारी अर्थव्यवस्था में निम्न में से कौन – सा केन्द्रीय बैंक का कार्य नहीं है ?

  1. सरकारी व्यय पर नियंत्रण
  2. बैंकों का बैंक के रूप में भूमिका निभाना
  3. मुद्रा नीति नियंत्रित करना
  4. विदेशी मुद्रा विनिमय में सौदा करना

उत्तर – सरकारी व्यय पर नियंत्रण

प्रश्न. वास्को-डी-गामा था ?

  1. एक पुर्तगाली अन्वेषक
  2. एक ऑस्ट्रेलियन नौचालक
  3. एक ब्रिटिश अन्वेषक
  4. एक फ्रेंच अन्वेषक

उत्तर – एक पुर्तगाली अन्वेषक

प्रश्न. संविधान के अनुसार निम्नलिखित में से कौन, सेवा कर (सर्विस टैक्स) लगा सकता है ?

  1. सिर्फ केंद्र सरकार
  2. सिर्फ राज्य सरकार
  3. सिर्फ संघ राज्य क्षेत्र सरकार
  4. इनमें सभी

उत्तर – सिर्फ केंद्र सरकार

प्रश्न. इनमें से कौन – सा किसी भी वैश्विक शेयर बाजार के संवेदी सूचकों का नाम नहीं है ?

  1. कॉस्पी
  2. सेबी
  3. निक्की
  4. नास्दाक

उत्तर – सेबी

प्रश्न. कोणार्कं, जहाँ हिन्दू स्थापत्य कला के प्रसिद्ध नमूनों वाला ‘सूर्य मंदिर’ स्थित है किस राज्य के अंतर्गत आता है ?

  1. उड़ीसा
  2. मध्य प्रदेश
  3. गुजरात
  4. कर्नाटक

उत्तर – उड़ीसा

प्रश्न. ‘सरदार सरोवर बाँध’ किस नदी पर बनाया गया हैं ?

  1. यमुना
  2. भागीरथी
  3. नर्मदा
  4. सतजल

उत्तर – नर्मदा

प्रश्न. कौन – सी जोड़ी गलत है ?

  1. राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी – पुणे
  2. भारतीय विज्ञान संस्थान – पुणे
  3. भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी – नई दिल्ली
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर – भारतीय विज्ञान संस्थान – पुणे

प्रश्न. ‘नवाबों का शहर’ है ?

  1. आगरा
  2. दिल्ली
  3. अमृतसर
  4. लखनऊ

उत्तर – लखनऊ

प्रश्न. रेलयात्रा करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट प्राप्त करने के लिए एक व्यक्ति की न्यूनतम आयु (वर्षों में) कितनी होनी चाहिए ?

  1. 60 वर्ष
  2. 65 वर्ष
  3. 62 वर्ष
  4. 70 वर्ष

उत्तर – 60 वर्ष

प्रश्न. निम्न में से कौन-सा वास्तविक में एक गार्डन नहीं है ?

  1. हैंगिंग गार्डन – मुंबई
  2. वृंदावन गार्डन – मैसूर
  3. खुसरो गार्डन – लखनऊ
  4. ईडन गार्डन – कोलकाता

उत्तर – ईडन गार्डन – कोलकाता

प्रश्न. ‘हरे परदों’ ( ग्रीन कर्टेन्स ) के निर्माण के लिए भारतीय रेलवे ने निम्न में से किन दो शहरों को चुना है ?

  1. आगरा और दिल्ली
  2. दिल्ली और मुंबई
  3. आगरा और जयपुर
  4. सूरत और लखनऊ

उत्तर – आगरा और जयपुर

प्रश्न. महावीर की माता कौन थी ?

  1. महामाया
  2. यशोदा
  3. त्रिशाला
  4. जमेली

उत्तर – त्रिशाला

प्रश्न. भारतीय मानक समय रेखा……..से गुजरती है ?

  1. कानपुर
  2. ग्वालियर
  3. नैनी
  4. मुंबई

उत्तर – नैनी

प्रश्न. लोकसभा की कुल सीटों की संख्या है ?

  1. 620
  2. 520
  3. 543
  4. 500

उत्तर – 543

प्रश्न. भारतीय संविधान के अनुसार संपत्ति का अधिकार ?

  1. नैतिक अधिकार
  2. प्राकृतिक अधिकार
  3. कानूनी अधिकार
  4. मौलिक अधिकार

उत्तर – कानूनी अधिकार

आप अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए रोजाना RRB Group D General Knowledge Set को लगा सकते है और अपनी कमियों को सुधार सकतें है, ऐसे ही महत्वपूर्ण प्रश्न के संग्रह को प्राप्त करने के लिए Sarkariexamup.Com पर विजिट करते रहें।

Leave a Comment