RRB Group D general knowledge Practice Set 61 : रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे ग्रुप डी के फेज II परीक्षा की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, RRB ग्रुप डी के फेज II की परीक्षा 26 अगस्त 2022 से शुरू हो गई है, रेलवे ग्रुप डी फेज II की परीक्षा 26 अगस्त से लेकर 10 सितंबर तक चलेगी, RRB GROUP D की परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह परीक्षा काफी दिनों तक और कई फेज में आयोजित होगी, इसलिए आज हम रेलवे ग्रुप डी की होने वाली परीक्षा के बचे कुछ दिनों की तैयारी के लिए RRB GROUP D के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए सामान्य ज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है, यह प्रश्न होने वाली RRB Group D Exam 2022 की परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप यह पता लगा सकते हैं कि आप का अपना RRB Group D General knowledge विषय कितना तैयार है और आप आगे होने वाली परीक्षा में बेहतरीन अंक आसानी से प्राप्त कर सकतें है, आप अपनी रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी को जांचने के लिए नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को हल करें और अपने द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को कमेंट बॉक्स में बताएं साथ ही आप RRB Group D G.K. Practice Set 60 भी पढ़ सकतें हैं, साथ ही आप अन्य भर्ती के प्रैक्टिस सेट भी प्राप्त कर सकतें हैं।
प्रश्न. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में प्रवाहित होने वाली सबसे लम्बी नदी है ?
- मिचेल
- मर्चिसन
- गिल्बर्ट
- मर्रे-डार्लिंग
उत्तर – मर्रे-डार्लिंग
प्रश्न. दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में प्रवाहित होने वाले सबसे लम्बी नदी है ?
- अमेजन
- ओरिनोको
- पराना
- मडेरिया
उत्तर – अमेजन
प्रश्न. उतर अमेरिका महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी है ?
- यूकान
- मिसीसिपी मिसौरी
- सेंट लारेंस
- रियोग्रैंडे
उत्तर – मिसीसिपी मिसौरी
प्रश्न. संसार में सबसे बड़ा महाद्वीप है ?
- उतर अमेरिका
- दक्षिण अमेरिका
- एशिया
- अफ्रीका
उत्तर – एशिया
प्रश्न. संसार का सबसे आर्द्र महाद्वीप है ?
- एशिया
- यूरोप
- उतरी अमेरिका
- दक्षिणी अमेरिका
उत्तर – दक्षिणी अमेरिका
प्रश्न. अंध महाद्वीप है ?
- अफ्रीका
- यूरोप
- एशिया
- ऑस्ट्रेलिया
उत्तर – अफ्रीका
प्रश्न. सन सिटी’ अवस्थित है ?
- मैक्सिको में
- दक्षिण अफ्रीका में
- इटली में
- जापान में
उत्तर – दक्षिण अफ्रीका में
प्रश्न. निम्नलिखित में कौन-सा महासागर उत्तर अमेरिका महाद्वीप को स्पर्श नहीं करता है ?
- हिन्द महासागर
- आर्कटिक महासागर
- प्रशांत महासागर
- अटलांटिक महासागर
उत्तर – हिन्द महासागर
प्रश्न. निम्नलिखित में कौन-सा महासागर उत्तर दिशा में एशिया महाद्वीप द्वारा अवरोधित है ?
- अटलांटिक महासागर
- हिन्द महासागर
- प्रशांत महासागर
- आर्कटिक महासागर
उत्तर – हिन्द महासागर
प्रश्न. निम्नलिखित में कौन-सा महासागर एक ओर एशिया को तथा दूसरी ओर उत्तर अमेरिका महाद्वीप को स्पर्श करता है ?
- आर्कटिक महासागर
- अटलांटिक महासागर
- प्रशांत महासागर
- हिन्द महासागर
उत्तर – प्रशांत महासागर
प्रश्न. उतर अमेरिका महाद्वीप के पश्चिम में कौन सा महासागर स्थित है ?
- हिन्द महासागर
- आर्कटिक महासागर
- अटलांटिक महासागर
- प्रशांत महासागर
उत्तर – प्रशांत महासागर
प्रश्न. अग्नि वलय की उपस्थिति किस महासागर में पायी जाती है ?
- प्रशांत महासागर
- अटलांटिक महासागर
- हिन्द महासागर
- आर्कटिक महासागर
उत्तर – प्रशांत महासागर
प्रश्न. निम्नलिखित सागरों में से किसके चारों ओर समुद्री धाराएं प्रवाहित होती है ?
- मारमारा सागर
- सारगैसो सागर
- चीन सागर
- जापान सागर
उत्तर – सारगैसो सागर
प्रश्न. लोकसभा का अध्यक्ष किसको संबोधित लेख द्वारा अपना पद त्याग सकेगा ?
- लोकसभा का उपाध्यक्ष
- भारत का राष्ट्रपति
- भारत का प्रधानमंत्री
- भारत का उपराष्ट्रपति
उत्तर – लोकसभा का उपाध्यक्ष
प्रश्न. लोकसभा का सचिवालय किसके प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण में कार्य करता है ?
- संसदीय मामलों का मंत्रालय
- लोकसभा अध्यक्ष
- प्रधानमंत्री
- गृहमंत्री
उत्तर – लोकसभा अध्यक्ष
प्रश्न. कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय कौन करता है ?
- वित्त मंत्री
- राष्ट्रपति
- लोकसभा अध्यक्ष
- वित्त सचिव
- उत्तर – लोकसभा अध्यक्ष
प्रश्न. क्षेत्रीय परिषदों का सृजन हुआ है ?
- संविधान द्वारा
- संसदीय कानून द्वारा
- सरकारी संकल्प द्वारा
- राष्ट्रीय विकास परिषद द्वारा
उत्तर – संसदीय कानून द्वारा
प्रश्न. योजना आयोग के उपाध्यक्ष को भारत सरकार के सरकारी वरीयता क्रम में महत्त्व का दर्जा दिया गया है ?
- संसदीय समिति के अध्यक्ष के समान
- भारत सरकार के सचिव के समान
- भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री के समान
- सुप्रीम कोर्ट के जज के समान
उत्तर – भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री के समान
प्रश्न. योजना आयोग का अध्यक्ष होता है ?
- राष्ट्रपति
- उपराष्ट्रपति
- गृहमंत्री
- प्रधानमंत्री
उत्तर – प्रधानमंत्री
प्रश्न. भारतीय संसद की लोक समिति के अध्यक्ष को कौन मनोनीत करता है ?
- प्रधानमंत्री
- राष्ट्रपति
- राज्यसभा के सभापति
- लोकसभाध्यक्ष
उत्तर – लोकसभाध्यक्ष
प्रश्न. भारत में किसी विधेयक को धन विधेयक कौन प्रमाणित करता है ?
- लोकसभा का अध्यक्ष
- प्रधानमंत्री
- वित्त मंत्री
- राष्ट्रपति
उत्तर – लोकसभा का अध्यक्ष
प्रश्न. भारतीय संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है ?
- उपराष्ट्रपति
- लोकसभा अध्यक्ष
- प्रधानमंत्री
- राष्ट्रपति
उत्तर – लोकसभा अध्यक्ष
प्रश्न. संविधान के किस भाग में नीति निर्देशक तत्वों का उल्लेख किया गया है ?
- चतुर्थ भाग में
- द्वितीय भाग में
- नवम भाग में
- तृतीय भाग में
उत्तर – चतुर्थ भाग में
प्रश्न. संविधान के भाग-1 में निम्न में से किसका वर्णन है ?
- राज्य के नीति निर्देशक तत्व
- संघ और उसका राज्य क्षेत्र
- नागरिकता
- मूल अधिकार
उत्तर – संघ और उसका राज्य क्षेत्र
प्रश्न. निम्नलिखित राज्यों में से किस एकमात्र राज्य का अपना अलग संविधान है ?
- असम
- मणिपुर
- जम्मू-कश्मीर
- सिक्किम
उत्तर – जम्मू-कश्मीर
दिये गए प्रश्नों का सही उत्तर क्या होगा। सही उत्तर का जवाब नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर दें।