RRB Group D general knowledge Practice Set 60: रेलवे ग्रुप डी की पिछली परीक्षाओं में पूछें गए महत्वपूर्ण प्रश्न

RRB Group D general knowledge Practice Set 60 : रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे ग्रुप डी के फेज II परीक्षा की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, RRB ग्रुप डी के फेज II की परीक्षा 26 अगस्त 2022 से शुरू हो गई है, रेलवे ग्रुप डी फेज II की परीक्षा 26 अगस्त से लेकर 10 सितंबर तक चलेगी, RRB GROUP D की परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह परीक्षा काफी दिनों तक और कई फेज में आयोजित होगी, इसलिए आज हम रेलवे ग्रुप डी की होने वाली परीक्षा के बचे कुछ दिनों की तैयारी के लिए RRB GROUP D के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए सामान्य ज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है, यह प्रश्न होने वाली RRB Group D Exam 2022 की परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप यह पता लगा सकते हैं कि आप का अपना RRB Group D General knowledge विषय कितना तैयार है और आप आगे होने वाली परीक्षा में बेहतरीन अंक आसानी से प्राप्त कर सकतें है, आप अपनी रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी को जांचने के लिए नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को हल करें और अपने द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को कमेंट बॉक्स में बताएं साथ ही आप RRB Group D G.K. Practice Set 58 भी पढ़ सकतें हैं, साथ ही आप अन्य भर्ती के प्रैक्टिस सेट भी प्राप्त कर सकतें हैं।

RRB Group D general knowledge Practice Set 60

RRB Group D general knowledge Practice Set 60

प्रश्न. भारतीय अर्थवयवस्था के उदारीकरण का अग्रदूत किसे कहा जाता है ?

  1. पी. वी. नरसिम्हा राव
  2. पी. चिंदबरम
  3. डॉ. विमल जालान
  4. डॉ. मनमोहन सिंह

उत्तर – डॉ. मनमोहन सिंह

प्रश्न. मानव सूचकांक किसने बनाया था ?

  1. UNDP
  2. UNCTAD
  3. ASEAN
  4. IBRD

उत्तर – UNDP

प्रश्न. ऐसी अर्थव्यवस्था को क्या कहते हैं जिसका शेष विश्व से कोई सम्बन्ध नही होता ?

  1. समाजवादी
  2. संवृत/बंद अर्थव्यवस्था
  3. मुक्त अर्थव्यवस्था
  4. मिश्रित अर्थव्यवस्था

उत्तर – संवृत/बंद अर्थव्यवस्था

प्रश्न. किसी अर्थवयवस्था में क्षेत्रों को सार्वजनिक और निजी में किस आधार पर वर्गीकृत किया जाता है ?

  1. कच्ची सामग्रियों का प्रयोग
  2. आर्थिक गतिविधियों का स्वरूप
  3. उद्यमों का स्वामित्व
  4. रोजगार की शर्ते

उत्तर – उद्यमों का स्वामित्व

प्रश्न. मानव विकास सूचकांक (HDI) का आधार क्या है ?

  1. शिक्षा, रोजगार,जीवन स्तर
  2. स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, जीवन स्तर
  3. स्वस्थ्य, शिक्षा, रोजगार
  4. स्वास्थ्य, शिक्षा, जीवन स्तर

उत्तर – स्वास्थ्य, शिक्षा, जीवन स्तर

प्रश्न. सरंचनात्मक बेरोजगारी का कारण है ?

  1. अपर्याप्त उत्पाद क्षमता
  2. अवस्फीति की अवस्था
  3. भारी उद्योंग की अभिनति
  4. कचे माल की कमी

उत्तर – अपर्याप्त उत्पाद क्षमता

प्रश्न. नीति आयोग किसके सर्वेक्षणों के आधार पर निर्धनता रेखा के निचे के लोगों का आकलन करता है ?

  1. विश्व बैंक
  2. राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन
  3. केन्द्रीय सांख्यकी संगठन
  4. भारतीय रिजर्व बैंक

उत्तर – राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन

प्रश्न. किस पंचवर्षीय योजनावधि के दौरान सरकार ने वह कृषि नीति बनाई जिसने हरित क्रांति को जन्म दिया ?

  1. पाँचवी योजना
  2. द्वितीय योजना
  3. तृतीय योजना
  4. चतुर्थ योजना

उत्तर – तृतीय योजना

प्रश्न. निम्नलिखित में से किसे नवगठित नीति आयोग का प्रथम उपाध्यक्ष बनाया गया है ?

  1. एस. एस. मूंदड़ा
  2. राजीव महर्षि
  3. अरविन्द मायाराम
  4. अरविन्द पनगढ़िया

उत्तर – अरविन्द पनगढ़िया

प्रश्न. नीति आयोग का प्रथम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (C.E.O.) किसे बनाया गया ?

  1. सिंधु श्री खुल्लर
  2. अरविन्द पंगढ़िया
  3. वी. के. सारस्वत
  4. विवेक देवराय

उत्तर – सिंधु श्री खुल्लर

प्रश्न. राष्ट्रीय नियोजन में ‘रोलिग प्लान’ की अवधारणा लागू की गयी थी ?

  1. राष्ट्रीय फ्रंट सरकार के द्वारा
  2. जनता सरकार के द्वारा
  3. राजीव गाँधी के द्वारा
  4. इन्दिरा गाँधी के द्वारा

उत्तर – जनता सरकार के द्वारा

प्रश्न. राष्ट्रीय योजना समिति के अध्यक्ष पद पर न्युक्त होने वाले व्यक्ति थे ?

  1. पी० सी० महालनोबिस
  2. सुभाष चन्द्र बोस
  3. जवाहरलाल नेहरु
  4. वी० के० आर० वी० राव

उत्तर – जवाहरलाल नेहरु

प्रश्न. 1944 में गांधीवादी योजना को प्रतिपादित किया था ?

  1. एन० आर० सरकार ने
  2. कस्तूरी भाई लाल भाई ने
  3. जयप्रकाश नारायण ने
  4. श्रीमन नारायणअग्रवाल ने

उत्तर – श्रीमन नारायणअग्रवाल ने

प्रश्न. भारत में सर्वप्रथम खनिज तेल कुआं खोदा गया ?

  1. माकुम में
  2. नहरकटिया में
  3. लकवा में
  4. डिगबोई, में

उत्तर – डिगबोई, में

प्रश्न. राजस्थान में खनिज तेल के विशाल भण्डार कहाँ पाए गये है ?

  1. बाडमेर
  2. उदयपुर
  3. जोधपुर
  4. जैसलमेर

उत्तर – बाडमेर

प्रश्न. विश्व में खनिज तेल की सर्वाधिक खपत किस देश में की जाती है ?

  1. रूस
  2. सं. रा. अ.
  3. जापान
  4. चीन

उत्तर – सं. रा. अ.

प्रश्न. परमाणु ऊर्जा प्रतिष्ठान (वर्तमान भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र) का गठन कब हुआ ?

  1. 1948 ई०
  2. 1953 ई०
  3. 1957 ई०
  4. 1961 ई०

उत्तर – 1957 ई०

प्रश्न. निम्नलिखित कोयला क्षेत्र में किसका कोयला भण्डार सर्वाधिक है ?

  1. रानीगंज
  2. कोरवा
  3. सिगरौली
  4. झरिया

उत्तर – झरिया

प्रश्न. कुडंनकुलम परियोजना किस राज्य में स्थित है ?

  1. तमिल नाडू
  2. केरल
  3. कर्नाटक
  4. तेलंगाना

उत्तर – तमिल नाडू

प्रश्न. वर्तमान में भारत का एकमात्र टंग्स्टन उत्खनन केंद्र है ?

  1. हट्टी
  2. कोलार
  3. डेंगाना
  4. खेतड़ी

उत्तर – डेंगाना

प्रश्न. भारत में टिन का अग्रगण्य उत्पादक है ?

  1. ओडिशा
  2. मध्यप्रदेश
  3. झारखण्ड
  4. छतीसगढ़

उत्तर – छतीसगढ़

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा खनिज केरल में बहुतायत से मिलता है ?

  1. मोनाजाईट
  2. टिन
  3. मैगनीज
  4. अभ्रक

उत्तर – मोनाजाईट

प्रश्न. सवैधानिक स्थिति के अनुसार खनिजों पर किसका अधिकार है ?

  1. केंद्र सरकार का
  2. राज्य सरकार का
  3. उर्युक्त दोनों का
  4. इनमे से कोई नहीं

उत्तर – राज्य सरकार का

प्रश्न. भारतीय हिरा संसथान कहाँ स्थापित है ?

  1. जयपुर
  2. नई दिल्ली में
  3. सूरत
  4. मुम्बई

उत्तर – सूरत

प्रश्न. भारत में निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य एस्बेस्टस का सर्वाधिक उत्पादक है ?

  1. कर्नाटक
  2. राजस्थान
  3. मध्य प्रदेश
  4. आंध्र प्रदेश

उत्तर – राजस्थान

दिये गए प्रश्नों का सही उत्तर क्या होगा। सही उत्तर का जवाब नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

Leave a Comment