RRB Group D general knowledge Practice Set 58 : रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे ग्रुप डी के फेज II परीक्षा की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, RRB ग्रुप डी के फेज II की परीक्षा 26 अगस्त 2022 से शुरू हो गई है, रेलवे ग्रुप डी फेज II की परीक्षा 26 अगस्त से लेकर 10 सितंबर तक चलेगी, RRB GROUP D की परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह परीक्षा काफी दिनों तक और कई फेज में आयोजित होगी, इसलिए आज हम रेलवे ग्रुप डी की होने वाली परीक्षा के बचे कुछ दिनों की तैयारी के लिए RRB GROUP D के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए सामान्य ज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है, यह प्रश्न होने वाली RRB Group D Exam 2022 की परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप यह पता लगा सकते हैं कि आप का अपना RRB Group D General knowledge विषय कितना तैयार है और आप आगे होने वाली परीक्षा में बेहतरीन अंक आसानी से प्राप्त कर सकतें है, आप अपनी रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी को जांचने के लिए नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को हल करें और अपने द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को कमेंट बॉक्स में बताएं साथ ही आप RRB Group D G.K. Practice Set 57 भी पढ़ सकतें हैं, साथ ही आप अन्य भर्ती के प्रैक्टिस सेट भी प्राप्त कर सकतें हैं।
RRB Group D general knowledge Practice Set 58
प्रश्न. सिंधु घाटी सभ्यता को खोज निकालने में जिन दो भारतीय का नाम जुड़ा है ?
- जान मार्शल एवं ईश्वरी प्रसाद
- आशीर्वादीलाल श्रीवास्तव एवं रंगनाथ राव
- माधोस्वरूप वत्स एवं वी० बी० राव
- दयाराम साहनी एवं राखालदास बनर्जी
उत्तर – दयाराम साहनी एवं राखालदास बनर्जी
प्रश्न. सिंधु घाटी सभ्यता की विकसित अवस्था में निम्नलिखित में से किस स्थल में घरों में कुँओं के अवशेष मिले हैं ?
- मोहनजोदड़ो
- हडपा
- कालीबंगा
- लोथल
उत्तर – मोहनजोदड़ो
प्रश्न. हड़प्पा में एक उन्नत जल-प्रबंधन प्रणाली का पता चलता है ?
- आलमगीरपुर में
- धौलावीरा में
- लोथल में
- कालीबंगन में
उत्तर – धौलावीरा में
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस पदार्थ का उपयोग हड़प्पा काल की मुद्राओं के निर्माण में मुख्य रूप से किया गया था ?
- ताँवा
- लोहा
- सेलखड़ी
- कांसा
उत्तर – सेलखड़ी
प्रश्न. रंगपुर जहाँ हड़प्पा की समकालीन सभ्यता थी ?
- राजस्थान में
- पंजाब में
- उत्तर प्रदेश में
- सौराष्ट्र में
उत्तर – सौराष्ट्र में
प्रश्न. सिखों के दसवें गुरु कौन हैं ?
- गुरु हरगोविंद
- गुरु तेग बहादुर
- गुरु अर्जुनदेव
- गुरु गोविंद सिंह
उत्तर – गुरु गोविंद सिंह
प्रश्न. ‘श्रवणबेलगोला’ के साथ जुड़ा हुआ है ?
- बौद्ध धर्म
- जैन धर्म
- अशोक धम्म
- नागार्जुन
उत्तर – जैन धर्म
प्रश्न. सिंधु सभ्यता में वृहत् स्नानागार पाया गया है ?
- मोहनजोदड़ो में
- हड़प्पा में
- लोथल में
- कालीबंगा में
उत्तर – मोहनजोदड़ो में
प्रश्न. विजयनगर किस नदी के तट पर स्थित है ?
- तुंगभद्रा
- बाणगंगा
- कृष्णा
- कावेरी
उत्तर – तुंगभद्रा
प्रश्न. विजयनगर के महान् साम्राज्य के अवशेष कहाँ पाए जाते हैं ?
- बड़ौदा में
- हम्पी में
- गोलकुण्डा में
- बीजापुर में
उत्तर – हम्पी में
प्रश्न. बीजापुर का गोल गुम्बज किसका मकबरा है ?
- आदिलशाह
- ताज सनेटावा
- मुहम्मद आदिलशाह
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर – मुहम्मद आदिलशाह
प्रश्न. प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल हम्पी किस जिले में स्थित है ?
- बीजापुर
- रायचुर
- गुलबर्गा
- बेल्लारी
उत्तर – बेल्लारी
प्रश्न. कृष्णदेव राय ने निम्नलिखित में से किसके साथ मैत्रीपूर्ण संबंध रखे थे ?
- पुर्तगाली
- ब्रिटिश
- डच (हालैण्ड)
- फ्रेंच
उत्तर – पुर्तगाली
प्रश्न. हाल ही में केन्द्र सरकार ने किस देश के साथ सीमावर्ती बाजार स्थापित करने के लिए कार्य प्रणाली और समझौता ज्ञापन को संशोधित किया है ?
- नेपाल
- बांग्लादेश
- भूटान
- म्यांमार
उत्तर – बांग्लादेश
प्रश्न. रणिल विक्रमासिंघे निम्नलिखित देशों में से किस देश के प्रधानमंत्री हैं ?
- दक्षिण कोरिया
- इंडोनेशिया
- मालदीव
- श्रीलंका
उत्तर – श्रीलंका
प्रश्न. एस.वी. सुनील किस खेल से संबंधित हैं ?
- हॉकी
- बैडमिंटन
- एथलेटिक्स
- टेबल टेनिस
उत्तर – हॉकी
प्रश्न. निम्न में से किसने 31 जुलाई, 2014 के दिन आर. बी. आई के उपगवर्नर का कार्यभार संभाला ?
- एस.एस. मुदरा
- वाई. वी. रेड्डी
- तारा चन्द
- एस. एस. तरापोर
उत्तर – एस.एस. मुदरा
प्रश्न. 29 सितंबर, 2014 के दिन राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में किसने कार्यभार संभाला ?
- सुमित्रा महाजन
- पूर्णिमा आडवानी
- शर्मिला टैगोर
- ललिता कुमारमंगलम्
उत्तर – ललिता कुमारमंगलम्
प्रश्न. निम्न में से किसे हिमोढ़ (मोरेन) कहते हैं ?
- हवा से फूँका हुआ द्रव्य
- हिमनदी द्वारा जमा किया गया द्रव्य
- नदियों द्वारा क्षय हुआ द्रव्य
- लहरों से क्षय हुआ द्रव्य
उत्तर – हिमनदी द्वारा जमा किया गया द्रव्य
प्रश्न. गुजरात का हाजिरा शहर किस उद्योग के लिए विख्यात है ?
- काँच
- तेल शुद्धीकरण
- कोयला
- ऐल्युमीनियम
उत्तर – तेल शुद्धीकरण
प्रश्न. राजपीपल और महादेव पहाड़ियाँ किस पर्वत श्रृंखला के भाग हैं ?
- सतपुड़ा पर्वत
- विंध्य पर्वत
- अरावली पर्वत
- पश्चिमी घाट
उत्तर – सतपुड़ा पर्वत
प्रश्न. ‘आतंक विरोधी दिवस’ कब मनाया जाता है ?
- 5 सितम्बर
- 1 दिसम्बर
- 8 मार्च
- 21 मई
उत्तर – 21 मई
प्रश्न. हिसेंस एरिना में जिम्नास्टिक्स विश्व कप में वैयक्तिक पदक जीतने वाली सर्वप्रथम भारतीय जिमनास्ट का नाम क्या है ?
- अरुणा बुड्डा रेड्डी
- साक्षी मल्लिक
- दीपा करमाकर
- प्रणति नायक
उत्तर – अरुणा बुड्डा रेड्डी
प्रश्न. भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने से पहले रामनाथ कोविंद कौन सा पदभार संभालते थे ?
- उप राष्ट्रपति
- लोकसभा अध्यक्ष
- बिहार के मुख्यमंत्री
- बिहार के राज्यपाल
उत्तर – बिहार के राज्यपाल
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सी आयरलैंड की राजधानी है ?
- डबलिन
- कार्डिफ
- न्यूपोर्ट
- एडिनबर्ग
उत्तर – डबलिन
दिये गए प्रश्नों का सही उत्तर क्या होगा। सही उत्तर का जवाब नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
3 thoughts on “RRB Group D general knowledge Practice Set 58: रेलवे ग्रुप डी की पिछली परीक्षाओं में पूछें गए महत्वपूर्ण प्रश्न”