RRB Group D general knowledge Practice Set 52: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे ग्रुप डी के फेज II परीक्षा की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, RRB ग्रुप डी के फेज II की परीक्षा 26 अगस्त 2022 से शुरू हो गई है, रेलवे ग्रुप डी फेज II की परीक्षा 26 अगस्त से लेकर 10 सितंबर तक चलेगी, RRB GROUP D की परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह परीक्षा काफी दिनों तक और कई फेज में आयोजित होगी, इसलिए आज हम रेलवे ग्रुप डी की होने वाली परीक्षा के बचे कुछ दिनों की तैयारी के लिए RRB GROUP D के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए सामान्य ज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है, यह प्रश्न होने वाली RRB Group D Exam 2022 की परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप यह पता लगा सकते हैं कि आप का अपना RRB Group D General knowledge विषय कितना तैयार है और आप आगे होने वाली परीक्षा में बेहतरीन अंक आसानी से प्राप्त कर सकतें है, आप अपनी रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी को जांचने के लिए नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को हल करें और अपने द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को कमेंट बॉक्स में बताएं साथ ही आप RRB Group D G.K. Practice Set 49 भी पढ़ सकतें हैं।
RRB Group D general knowledge Practice Set 52
प्रश्न. कार्यपालिका से न्यायपालिका के पृथक्करण को आदेशित किया गया है ?
- उद्देशिका द्वारा
- नीति-निदेशक तत्व के द्वारा
- संसदात्मक निर्णय द्वारा
- न्यायपालिका निर्णय के द्वारा
उत्तर – नीति-निदेशक तत्व के द्वारा
प्रश्न. दिलबाड़ा का प्रसिद्ध जैन मंदिर कहाँ स्थित है ?
- माउंट आबू पर्वत
- विंध्य पर्वत
- महादेव पर्वत
- राजमहल पर्वत
उत्तर – माउंट आबू पर्वत
प्रश्न. वैश्वीकरण का अर्थ है ?
- अर्थव्यवस्था का एकीकरण
- वित्तीय बाजार का एकीकरण
- घरेलू अर्थव्यवस्था का वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ एकीकरण
- अर्थव्यवस्था के विभिन्न खंडों का एकीकरण
उत्तर – घरेलू अर्थव्यवस्था का वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ एकीकरण
प्रश्न. DRDO द्वारा निर्मित मोटरबाइक एंबुलेंस सेवा को CRPF को सौंपा गया जिसका नाम है ?
- रक्षक
- रक्षिता
- रुद्रम
- शक्ति
उत्तर – रक्षिता
प्रश्न. निम्न में कौन-सा सांकेतिक संबंध, लाइकेन निर्मित करता है ?
- एक ऐल्गी तथा एक फंगस
- एक ऐल्गी तथा एक ब्रायोफाइट
- एक बैक्टीरियम तथा एक फंगस
- एक बैक्टीरियम तथा एक जिम्नोस्पर्स
उत्तर – एक ऐल्गी तथा एक फंगस
प्रश्न. बच्चों से संबंधित कौन से विशेष क्षेत्र को भारत में राज्य निदेशक तत्वों में शामिल किया गया है ?
- बचपन की देखभाल और शिक्षा
- सभी के लिए अनिवार्य शिक्षा
- 6–14 साल की उम्र तक शिक्षा
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए निःशुल्क शिक्षा
उत्तर – 6–14 साल की उम्र तक शिक्षा
प्रश्न. किस संशोधन के द्वारा भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों को जोड़ा गया है ?
- 37वाँ संशोधन अधिनियम 1975 में
- 41वाँ संशोधन अधिनियम 1976 में
- 38वाँ संशोधन अधिनियम 1975 में
- 42वाँ संशोधन अधिनियम 1976 में
उत्तर – 42वाँ संशोधन अधिनियम 1976 में
प्रश्न. निम्नलिखित गैसों में से कौन-सा गैस राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सचका का हिस्सा नहीं है ?
- मीथेन
- ओजोन
- सल्फर डाइऑक्साइड
- नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
उत्तर – मीथेन
प्रश्न. कुछ सूक्ष्मजीवों की सहायता से वायुमंडल में पोषकतत्वों का पुनः चक्रण होता है। इन सूक्ष्मजीवों को क्या कहते हैं ?
- उत्पादक
- उपभोक्ता
- जैव आवर्धन
- अपघटक
उत्तर – अपघटक
प्रश्न. मुँह में रखी रोटी कुछ समय पश्चात मीठी प्रतीत होने लगती है क्योंकि रोटी ?
- चीनी से बनी होती है।
- स्टार्च जो की लार में मिलकर शर्करा में परिवर्तित हो जाता है
- लार प्रोटीन को पेप्टाइड्स में बदल देती है
- रोटी नही बल्कि लार में शर्करा होती है।
उत्तर – स्टार्च जो की लार में मिलकर शर्करा में परिवर्तित हो जाता है
प्रश्न. बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए कौन-सी भाषा प्रयोग की गई थी ?
- संस्कृत
- प्राकृत
- पाली
- हिन्दी
उत्तर – पाली
प्रश्न. मुस्लिम लीग ने भारत विभाजन की माँग सर्वप्रथम कब की थी ?
- 1906
- 1916
- 1940
- 1946
उत्तर – 1940
प्रश्न. रॉलेट एक्ट पारित हुआ था ?
- 1919 ई. में
- 1917 ई. में
- 1915 ई. में
- 1913 ई. में
उत्तर – 1919 ई. में
प्रश्न. शिवाजी का उत्तराधिकारी कौन था ?
- शिवाजी-II
- साहू-II
- राजा राम
- शम्भाजी
उत्तर – शम्भाजी
प्रश्न. बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए कौन-सी भाषा प्रयोग की गई थी ?
- संस्कृत
- प्राकृत
- पाली
- हिन्दी
उत्तर – पाली
प्रश्न. सितंबर, 2020 में केन्द्र सरकार ने आयुध निर्माणी बोर्ड के निगमीकरण की निगरानी हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त मंत्रियों के समूह (EGOM) का गठन किया। इसके अध्यक्ष हैं ?
- निर्मला सीतारमण
- पीयूष गोयल
- नितिन गडकरी
- राजनाथ सिंह
उत्तर – राजनाथ सिंह
प्रश्न. सितंबर, 2020 में कौन भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की क्षेत्रीय राजदूत नियुक्त हुई ?
- रश्मि सिंह
- प्रिया रावल
- खुशी चिंदलिया
- नीलिमा थापर
उत्तर – खुशी चिंदलिया
प्रश्न. 7 नवंबर, 2020 को किसने केन्द्रीय सूचना आयोग के नए मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण किया ?
- नसीम जैदी
- यशवर्धन कुमार सिन्हा
- विमल जुल्का
- राजेश सिन्हा
उत्तर – यशवर्धन कुमार सिन्हा
प्रश्न. 4 जनवरी, 2021 को किसने केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के साझा न्यायालय ‘जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के मख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया ?
- न्यायमूर्ति पंकज मिथल
- न्यायमूर्ति गीता मित्तल
- न्यायमूर्ति संजय झा
- न्यायमूर्ति हिमा कोहली
उत्तर – न्यायमूर्ति पंकज मिथल
प्रश्न. IOC ने किस देश की ओलम्पिक समिति पर से निलम्बन पूर्ण रूप से हटा लिया है ?
- ईरान
- वेनेजुएला
- सऊदी अरब
- कुवैत
उत्तर – कुवैत
प्रश्न. किदंबी श्रीकांत किस खेल के लिए प्रसिद्ध है ?
- टेनिस
- बैडमिंटन
- शतरंज
- फुटबॉल
उत्तर – बैडमिंटन
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस एक न्यूक्लियर रिसर्च रिएक्टर का संचालन भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र द्वारा किया गया है ?
- नारायण
- ध्रुव
- विष्णु
- शिव
उत्तर – ध्रुव
प्रश्न. OCED का मुख्यालय है ?
- जेनेवा
- न्यूर्याक
- लंदन
- पेरिस
उत्तर – पेरिस
प्रश्न. भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक किसे कहा जाता है ?
- डॉ० ए० पी० जे० अब्दुल कलाम
- विक्रम साराभाई
- डॉ० के० सिवन
- राकेश शर्मा
उत्तर – विक्रम साराभाई
प्रश्न. भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर का मुख्यालय है ?
- ट्रॉम्बे, मुंबई
- नई दिल्ली
- बेंगलुरू
- हैदराबाद
उत्तर – ट्रॉम्बे, मुंबई
दिये गए प्रश्नों का सही उत्तर क्या होगा। सही उत्तर का जवाब नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर दें।