RRB Group D general knowledge Practice Set 50: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे ग्रुप डी के फेज II परीक्षा की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, RRB ग्रुप डी के फेज II की परीक्षा 26 अगस्त 2022 से शुरू हो गई है, रेलवे ग्रुप डी फेज II की परीक्षा 26 अगस्त से लेकर 10 सितंबर तक चलेगी, RRB GROUP D की परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह परीक्षा काफी दिनों तक और कई फेज में आयोजित होगी, इसलिए आज हम रेलवे ग्रुप डी की होने वाली परीक्षा के बचे कुछ दिनों की तैयारी के लिए RRB GROUP D के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए सामान्य ज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है, यह प्रश्न होने वाली RRB Group D Exam 2022 की परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप यह पता लगा सकते हैं कि आप का अपना RRB Group D General knowledge विषय कितना तैयार है और आप आगे होने वाली परीक्षा में बेहतरीन अंक आसानी से प्राप्त कर सकतें है, आप अपनी रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी को जांचने के लिए नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को हल करें और अपने द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को कमेंट बॉक्स में बताएं साथ ही आप RRB Group D G.K. Practice Set 49 भी पढ़ सकतें हैं।
RRB Group D general knowledge Practice Set 50
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस संघ शासित क्षेत्र के प्रशासक को उपराज्यपाल कहा जाता है?
- अंडमान निकोबार द्वि. स.
- चंडीगढ़
- लक्षद्वीप
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर – अंडमान निकोबार द्वि. स.
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस संघ शासित क्षेत्र के प्रशासक को मुख्य आयुक्त कहा जाता था?
- लक्षद्वीप
- चंडीगढ़
- पांडिचेरी
- दिल्ली
उत्तर – चंडीगढ़
प्रश्न. किस संविधान संशोधन द्वारा संसद को दिल्ली के लिए विधानसभा तथा मंत्रिपरिषद के गठन करने की शक्ति प्रदान की गई?
- 61वें संशोधन
- 65वें संशोधन
- 69वें संशोधन
- 70वें संशोधन
उत्तर – 69वें संशोधन
प्रश्न. भारत के संविधान में प्रथम संशोधन कब किया गया?
- 1950 ई.
- 1951 ई.
- 1955 ई.
- 1958 ई.
उत्तर – 1951 ई.
प्रश्न. प्रथम संवैधानिक संशोधन अधिनियम किससे संबंधित था?
- देश की सुरक्षा से
- भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा से
- कुछ राज्यों के कृषि-भूमि सुधार से
- स्थानीय स्वायत्त शासन से
उत्तर – कुछ राज्यों के कृषि-भूमि सुधार से
प्रश्न. भूतकालिक प्रभाव से लागू होने वाला अपनी तरह का पहला संविधान संशोधन अधिनियम कौन-सा है?
- 13वां
- 5वां
- 8वां
- 10वां
उत्तर – 10वां
प्रश्न. किस संविधान संशोधन द्वारा यह व्यवस्था की गई कि राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति के चुनाव को इस आधार पर चुनौती नहीं दी जा सकती है कि निर्वाचक मंडल अपूर्ण है?
- 11वां संशोधन
- 12वां संशोधन
- 14वां संशोधन
- 9वां संशोधन
उत्तर – 11वां संशोधन
प्रश्न. किसी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल को चुनाव आयोग द्वारा चुनाव चिह्न के आवंटन के निर्णय के विरुद्ध निम्न में से कहाँ अपील की जा सकती है?
- उच्च न्यायालय
- राष्ट्रपति
- लोकसभाध्यक्ष
- सर्वोच्च न्यायालय
उत्तर – सर्वोच्च न्यायालय
प्रश्न. किस राजनीतिक दल का चुनाव चिह्न 1952 के आम चुनाव से अब तक अपरिवर्तित रहा है?
- CPI
- CPM
- BJP
- SP
उत्तर – CPI
प्रश्न. पशु-पक्षी चुनाव चिह्न रहने के कारण निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किस राजनीतिक दल ने सर्वप्रथम नवम्बर 1994 में अपना चुनाव चिह्न बदला?
- असम गण परिषद
- फॉरवर्ड ब्लॉक
- सिक्किम संग्राम परिषद
- मिजो नेशनल फ्रंट
उत्तर – फॉरवर्ड ब्लॉक
प्रश्न. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) का चुनाव चिह्न क्या है?
- दो पत्तियां
- हाथी
- साइकिल
- शेर
उत्तर – साइकिल
प्रश्न. विधानसभा में किसी दल के निर्वाचित सदस्यों के दल-बदल पर निम्नलिखित में किसने प्रतिबन्ध लगाया है?
- जनता से प्रतिनिधित्व का कानून
- संविधान का 42वां संशोधन
- संविधान का 44वां संशोधन
- संविधान का 52वां संशोधन कानून
उत्तर – संविधान का 52वां संशोधन कानून
प्रश्न. अवशिष्ट विषयों पर विधि निर्माण का अधिकार किसे प्राप्त है?
- संघ
- राज्य
- संघ और राज्य दोनों
- इनमें से किसी को नहीं
उत्तर – संघ
प्रश्न. रेलवे, भारत के संविधान में कौन – सी लिस्ट (सूची) में आता है?
- समवर्ती सूची
- केन्द्रीय सूची
- राज्य सूची
- विशिष्ट सूची
उत्तर – केन्द्रीय सूची
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन – सा विषय समवर्ती सूची में है?
- रक्षा
- कृषि
- शिक्षा
- पुलिस
उत्तर – शिक्षा
प्रश्न. किन स्थितियों में संसद राज्य सूची के विषयों पर विधि निर्माण कर सकती है?
- आपातकाल की स्थिति में
- दो या अधिक राज्यों की सहमती से
- अंतर्राष्ट्रीय संधि व समझौते को लागू करने हेतु
- उपर्युक्त सभी
उत्तर – उपर्युक्त सभी
प्रश्न. भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची के अंतर्गत संघ सूची में निम्नलिखित में से किसका उल्लेख नहीं है?
- गैस
- बैकिंग
- बीमा
- जनगणना
उत्तर – गैस
प्रश्न. सर्वोच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है?
- राष्ट्रपति
- मुख्य न्यायाधीश
- प्रधानमंत्री
- मंत्रीपरिषद्
उत्तर – राष्ट्रपति
प्रश्न. भारत के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है?
- राष्ट्रपति की पूर्व स्वीकृति से भारत का मुख्य न्यायाधीश
- राष्ट्रपति
- भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से राष्ट्रपति
- भारत का मुख्य न्यायाधीश
उत्तर – राष्ट्रपति
प्रश्न. राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति में किससे परामर्श करते हैं?
- भारत के महान्यायवादी से
- भारत के विधि मंत्री से
- सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से
- उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से
उत्तर – सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से
प्रश्न. सर्वोच्च न्यायालय में तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति किस देश की न्याय प्रणाली से प्रेरित है?
- ऑस्ट्रेलिया
- कनाडा
- सं. रा. अ.
- फ्रांस
उत्तर – फ्रांस
प्रश्न. जब राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों के पद खाली हो, तब उनके काम कौन करेगा?
- भारत के मुख्य न्यायाधीश
- लोकसभाध्यक्ष
- प्रधानमंत्री
- गृहमंत्री
उत्तर – भारत के मुख्य न्यायाधीश
प्रश्न. भारत के उपराष्ट्रपति के निर्वाचन से संबंधित विवाद को कौन तय करता है?
- राष्ट्रपति
- निर्वाचन आयोग
- सर्वोच्च न्यायालय
- राज्यसभा अध्यक्ष
उत्तर – सर्वोच्च न्यायालय
प्रश्न. प्रथम संवैधानिक संशोधन अधिनियम कब बना?
- 1951 ई.
- 1952 ई.
- 1955 ई.
- 1950 ई.
उत्तर – 1951 ई.
प्रश्न. भारतीय संविधान के किस भाग में नगरपालिकाओं से संबंधित प्रावधान है?
- भाग VI
- भाग VII
- भाग VIII
- भाग IXA
उत्तर – भाग IXA
दिये गए प्रश्नों का सही उत्तर क्या होगा। सही उत्तर का जवाब नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर दें।