RRB Group D General knowledge Practice Set 35: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी के परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, RRB ग्रुप डी की परीक्षा 17 अगस्त 2022 से शुरू होने वाली है, इस परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह परीक्षा काफी दिनों तक चलेगी, इसलिए आज हम रेलवे ग्रुप डी की होने वाली परीक्षा के बचे कुछ दिनों की तैयारी के लिए RRB GROUP D Exam के पिछली परीक्षाओं में पूछें गए सामान्य ज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है, जो परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप यह पता लगा सकते हैं कि आप का अपना RRB Group D General knowledge विषय कितना तैयार है और आप 17 अगस्त से होने वाली परीक्षा में बेहतरीन अंक आसानी से प्राप्त कर सकतें है या आप अपनी तैयारी में सुधार कर बढ़िया से कर सकते हैं अपनी तैयारी को जांचने के लिए नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को हल करें और अपने द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को कमेंट बॉक्स में बताएं।
RRB Group D General knowledge Practice Set 35
प्रश्न. क्यूरिंग की क्रिया किस फसल में सम्पन्न की जाती है ?
- कपास
- तम्बाकू
- जूट
- चाय
उत्तर – तम्बाकू
प्रश्न. बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लिए सर्वाधिक उपयुक्त फसल चक्र है ?
- ज्वार-अरहर
- मक्का-आलू
- धान-मसूर
- धान-मटर-मूण्डा
उत्तर – ज्वार-अरहर
प्रश्न. ‘नेशनल शुगर इन्स्टीटयूट’ कहाँ स्थित है ?
- लखनऊ
- कानपुर
- कोयम्बटूर
- मेरठ
उत्तर – कानपुर
प्रश्न. उत्तर प्रदेश को भारत के कितने राज्यों की सीमाएँ स्पर्श करती हैं ?
- 4
- 5
- 8
- 3
उत्तर – 8
प्रश्न. विश्व में कपास का सर्वाधिक क्षेत्रफल पाया जाता है ?
- चीन
- रूस
- भारत
- USA
उत्तर – भारत
प्रश्न. सर्वाधिक कार्बोहाइड्रेट किस खाद्यान्न में पाया जाता है ?
- गेहूँ
- मक्का
- चावल
- ज्वार
उत्तर – मक्का
प्रश्न. मक्का का शीर्ष उत्पादक राज्य कौन है ?
- महाराष्ट्र
- आन्ध्र प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- मध्य प्रदेश
उत्तर – आन्ध्र प्रदेश
प्रश्न. ‘प्रयोगशाला से खेत तक कार्यक्रम’ शुरू हुआ ?
- 970 में
- 1979 में
- 1975 में
- 1985 में
उत्तर – 1979 में
प्रश्न. झूमिंग खेती किन क्षेत्रों में होती है ?
- मध्य प्रदेश
- राजस्थान
- तटीय
- पूर्वोत्तर प्रदेशों में
उत्तर – पूर्वोत्तर प्रदेशों में
प्रश्न. भू-धारण प्रणाली की रैयतवाड़ी व्यवस्था की शुरुआत भारत में किसने की थी ?
- लॉर्ड कार्नवालिस
- विलियम बैंटिक
- लॉर्ड चेम्सफोर्ड
- टॉमस मुनरो
उत्तर – टॉमस मुनरो
प्रश्न. भारत में न्यूनतम समर्थन कीमतें सरकार द्वारा वर्ष में कितनी बार घोषित की जाती है ?
- एक बार
- दो बार
- तीन बार
- चार बार
उत्तर – दो बार
प्रश्न. भूदान आन्दोलन कार्यक्रम आचार्य विनोबा भावे द्वारा सर्वप्रथम किस प्रदेश से आरम्भ किया गया था ?
- गुजरात
- उत्तर प्रदेश
- आन्ध्र प्रदेश
- बिहार
उत्तर – आन्ध्र प्रदेश
प्रश्न. कृष्ण क्रान्ति का सम्बन्ध किस क्षेत्र से है ?
- उर्वरक उत्पादन
- झींगा उत्पादन
- वैकल्पिक ऊर्जा
- बागवानी उत्पादन
उत्तर – वैकल्पिक ऊर्जा
प्रश्न. सस्य गहनता कितने प्रतिशत से अधिक होने पर उसे गहन कृषि की उपमा दी जाती है ?
- 200
- 150
- 300
- 250
उत्तर – 200
प्रश्न. एफ. सी. आई. के खाद्यान्नों की आर्थिक लागत और निर्गमन मूल्य के बीच अन्तर की प्रतिपूर्ति सरकार द्वारा कैसे की जाती है ?
- खाद्य ऋण द्वारा
- खाद्य अनुदान द्वारा
- बजटीय सहायता द्वारा
- उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – खाद्य अनुदान द्वारा
प्रश्न. परमाकल्चर किसका पर्याय है ?
- पारिस्थितिकी कृषि
- सिंचित कृषि
- व्यापारिक कृषि
- ले कृषि
उत्तर – पारिस्थितिकी कृषि
प्रश्न. भारत में सामान्यतः खेती की कौन-सी पद्धति अपनाई जाती है ?
- विशिष्ट खेती
- मिश्रित खेती
- शुष्क खेती
- रैंचिंग खेती
उत्तर – मिश्रित खेती
प्रश्न. ड्रिप सिंचाई पद्धति का जन्म स्थान कहाँ माना जाता है ?
- इंग्लैण्ड
- इजराइल
- जर्मनी
- चीन
उत्तर – इजराइल
प्रश्न. भूरी क्रान्ति सम्बन्धित है ?
- दूध से
- मत्स्य से
- उर्वरक से
- अण्डे से
उत्तर – उर्वरक से
प्रश्न. अमरूद उत्पादन के लिए निम्नलिखित में से कौन-स -सा जोड़ा प्रसिद्ध है ?
- आगरा-इलाहाबाद
- इलाहाबाद-देहरादून
- इलाहाबाद-सहारनपुर
- आगरा-देहरादून
उत्तर – आगरा-इलाहाबाद
प्रश्न. उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण खाद्यान्न फसल है ?
- ज्वार
- धान
- मक्का
- गेहूँ
उत्तर – गेहूँ
प्रश्न. उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक उत्पादन वाला तिलहन है ?
- सोयाबीन
- तिल
- मूँगफली
- सरसों
उत्तर – सरसों
प्रश्न. उत्तर प्रदेश में प्रमुख रूप से आम की किस किस्म का उत्पादन होता है ?
- दशहरी और चौसा
- दशहरी और नीलम
- अलफांसों और नीलम
- चौसा और अलफांसों
उत्तर – दशहरी और चौसा
प्रश्न. उत्तर प्रदेश के पर्वतीय भाग में निम्नलिखित में से किस प्रकार के फलों का उत्पादन होता है ?
- उष्ण जलवायु वाले
- शीतोष्ण जलवायु वाले
- शुष्क जलवायु वाले
- समशीतोष्ण जलवायु वाले
उत्तर – शीतोष्ण जलवायु वाले
प्रश्न. उत्तर प्रदेश देश के कुल खाद्यान्न में कितने प्रतिश योगदान करता है ?
- 40%
- 21.38%
- 30%
- 30.38%
उत्तर – 21.38%
प्रश्न. चाय का जन्म स्थान कहाँ है ?
- भारत
- इंग्लैण्ड
- चीन
- अफ्रीका
उत्तर – सभी प्रश्नों का उत्तर कॉमेंट बॉक्स के जरूर दें।