RRB Group D General knowledge Practice Set 31: रेलवे ग्रुप डी की परीक्षाओं में पूछें गए सामन्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

RRB Group D General knowledge Practice Set 31: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी के परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, RRB ग्रुप डी की परीक्षा 17 अगस्त 2022 से शुरू होने वाली है, इस परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह परीक्षा काफी दिनों तक चलेगी, इसलिए आज हम रेलवे ग्रुप डी की होने वाली परीक्षा के बचे कुछ दिनों की तैयारी के लिए RRB GROUP D के पिछली परीक्षाओं में पूछें गए सामान्य ज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है, जो परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप यह पता लगा सकते हैं कि आपका RRB Group D General knowledge विषय कितना तैयार है और आप 17 अगस्त से होने वाली परीक्षा में की तैयारी बढ़िया से कर सकते हैं अपनी तैयारी को जांचने के लिए नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को हल करें और अपने द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को कमेंट बॉक्स में बताएं।

RRB Group D General knowledge Practice Set 31

RRB Group D General Knowledge Practice Set 31

प्रश्न. भगवान बुद्ध की मृत्यु ( महापरिनिर्वाण ) किस स्थान पर हुई ?

  1. कुशीनगर
  2. राजगीर
  3. सारनाथ
  4. बोध गया

उत्तर – कुशीनगर

प्रश्न. ‘ मुद्राराक्षस ‘ नाटक का लेखक कौन है ?

  1. कौटिल्य
  2. विशाखदत्त
  3. बाणभट्ट
  4. आर्यभट्ट

उत्तर – विशाखदत्त

प्रश्न. अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक संगठन (ILO) का मुख्यालय कहाँ है ?

  1. हेग
  2. न्यूयॉर्क
  3. पेरिस
  4. जेनेवा

उत्तर – जेनेवा

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस राज्य में , प्रमुखता सें बाजरा की खेती की जाती है ?

  1. उत्तर प्रदेश
  2. असम
  3. केरल
  4. राजस्थान

उत्तर – राजस्थान

प्रश्न. वर्ष 1919 में ब्रिटिश सेना द्वारा निर्दोष भारतीयों की सामूहिक हत्या की गई जब वे शांतिपूर्ण सभा कर रहे थे, यह स्थान था ?

  1. बोटनीकल गार्डन, ऊटी
  2. मालमपूजा गार्डन
  3. जलियाँवाला बाग
  4. पिंजोर गार्डन

उत्तर – जलियाँवाला बाग

प्रश्न. सुकरात को विषपान करने को कहा गया था, वह था

  1. हेमलोक
  2. सायनाइड
  3. कार्बोनेटेड
  4. श्वेत फॉस्फोरस

उत्तर – हेमलोक

प्रश्न. निम्न में कौन एक अंतरिक्ष यात्री थी ?

  1. कल्पना लाजमी
  2. कल्पना देवी
  3. कल्पना चावला
  4. कल्पना पंडित

उत्तर – कल्पना चावला

प्रश्न. डेविड बेकहम एक …… खिलाड़ी है ?

  1. रग्बी
  2. फुटबॉल
  3. हॉकी
  4. बास्केटबॉल

उत्तर – फुटबॉल

प्रश्न. एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी हैं एक ?

  1. कर्नाटकीय गायिका
  2. हिन्दुस्तानी गायिका
  3. पॉप गायिका
  4. जाज संगीतकार

उत्तर – कर्नाटकीय गायिका

प्रश्न. दिल्ली से हावड़ा चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस गुजरती है ?

  1. दिल्ली, राजस्थान, बिहार, बंगाल
  2. दिल्ली, पंजाब, बिहार, बंगाल
  3. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल
  4. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बंगाल

उत्तर – दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल

प्रश्न. माइकल जैक्सन ‘ जो एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे, निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में थे ?

  1. पत्रकारिता
  2. अभिनय
  3. पॉप संगीत
  4. खेल

उत्तर – पॉप संगीत

प्रश्न. ‘ गीत गोविन्द ‘ प्रसिद्ध कविता किसके द्वारा लिखी गयी था ?

  1. जयचंद
  2. जयसिम्हा
  3. जयदेव
  4. जयंत

उत्तर – जयदेव

प्रश्न. कबीर किसके शिष्य थे ?

  1. नानक
  2. रामानुज
  3. शंकराचार्य
  4. रामानन्द

उत्तर – रामानन्द

प्रश्न. भारत में किस उद्योग पर विभाजन की वजह से बुरा प्रभाव पड़ा था ?

  1. कागज और लोहे
  2. कपास और चीनी
  3. जूट और कपास
  4. इंजीनियरिंग और सीमेंट

उत्तर – जूट और कपास

प्रश्न. अमरनाथ कहाँ स्थित है ?

  1. जम्मू और कश्मीर
  2. हिमालय प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – जम्मू और कश्मीर

प्रश्न. दक्षिण नवल कमाण्ड का मुख्य कार्यालय कहाँ स्थित है ?

  1. कोच्चि
  2. चेन्नई
  3. विशाखापट्टनम
  4. तुतीकोरिन

उत्तर – कोच्चि

प्रश्न. भारत कब एक गणतंत्र राज्य बना ?

  1. 1935 ई.
  2. 1947 ई.
  3. 1950 ई.
  4. 1961 ई.

उत्तर – 1950 ई.

प्रश्न. भारत के किस भाग में ऊष्ण कटिबंधीय वर्षा वन प्रकार की जलवायु पायी जाती है ?

  1. प्रायद्वीपीय क्षेत्र
  2. पश्चिमी घाट
  3. यू.पी. के समतल मैदान
  4. बिहार

उत्तर – पश्चिमी घाट

प्रश्न. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित किस राज्य में पुरुष साक्षरता सबसे अधिक है ?

  1. तमिलनाडु
  2. लक्षद्वीप
  3. केरल
  4. गोवा

उत्तर – केरल

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस सिख गुरु को औरंगजेब ने दिल्ली में प्राणदंड दिया था ?

  1. गुरु तेगबहादुर
  2. गुरु हर राय
  3. गुरु अर्जुन देव
  4. गुरु अंगद

उत्तर – गुरु तेगबहादुर

प्रश्न. निम्नलिखित में से, किन – किन देशों को काराकोरम दर्रा एक – दूसरे से जोड़ती है ?

  1. भारत-चीन
  2. भारत-पाकिस्तान
  3. भारत-भूटान
  4. भारत-नेपाल

उत्तर – भारत-चीन

प्रश्न. महाराष्ट्र में किस स्थान पर परमाणु बिजली संयंत्र स्थित है ?

  1. तारापुर
  2. नरोरा
  3. कैगा
  4. चंद्रपुर

उत्तर – तारापुर

प्रश्न. केन्द्र शासित प्रदेश, दादरा और नगर हवेली की राजधानी कहाँ है ?

  1. पुड्डुचेरी
  2. सिलवासा
  3. दमन
  4. पोर्ट ब्लेयर

उत्तर – सिलवासा

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन – सा, देश का सबसे पुराना पैरामिलिटरी दल है ?

  1. CRPF
  2. CISF
  3. BSF
  4. असम राइफल्स

उत्तर – असम राइफल्स

प्रश्न. पूर्व नवल कमाण्ड कहाँ स्थित है ?

  1. मुम्बई में
  2. विशाखापट्टनम में
  3. कोच्चि में
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – ? इसका उत्तर कमेंट बॉक्स में दें

Leave a Comment