RRB Group D General Knowledge Practice Set 3: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू होने वाली थी लेकिन RRB द्वारा जारी नए परीक्षा पैटर्न को लेकर हंगामा हुआ जिससे कि आयोग द्वारा परीक्षा स्थगित कर दी गई, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा फॉर्म भरा गया है। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज हम सामान्य ज्ञान 25 महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आये है, जो परीक्षा को लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण है।
यदि आप अपने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी को बेहतर करना चाहते हैं तो नीचे दिए सभी प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी तैयारी को जांचे और अपनी तैयारी को मजबूत करें।
प्रश्न. फीफा विश्व कप 2014 का विजेता कौन था ?
- अर्जेण्टीना
- जर्मनी
- ब्राजील
- फ्रांस
उत्तर – जर्मनी
प्रश्न. 2017 में निम्नलिखित में से कौन – सी भारतीय एण्टी – हंगर कार्यकर्ता को क्वीन्स यंग लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया था ?
- प्रिति पटेल
- मधु चितकारा
- जग्गी वासुदेव
- अंकित क्वात्रा
उत्तर – अंकित क्वात्रा
प्रश्न. केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई उस सेवा का नाम क्या है, जो सामान्य सेवा केन्द्र (सीएससी) नेटवर्क पर उपलब्ध होगी और तकनीकी तौर पर सक्षम प्लेटफॉर्म की सहायता से नागरिकों को कानूनी सेवा प्रदाताओं से जोड़ेगी ?
- ‘मददगार’
- ‘टेली लॉ’
- ‘रेट्रो – फिटमेण्ट’
- ‘डिजी यात्रा’
उत्तर – ‘टेली लॉ’
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस महासागर में सेशेल्स गणराज्य स्थित है ?
- हिन्द महासागर
- प्रशान्त महासागर
- आर्कटिक महासागर
- अटलाण्टिक महासागर
उत्तर – हिन्द महासागर
प्रश्न. ………………विकासवादी सम्बन्धों के प्रमाण प्रदान करता है ?
- समुद्री तल
- नदी तल
- जीवाश्म
- चट्टाने
उत्तर – जीवाश्म
प्रश्न. सामाजिक त्योहार नुआखई भारत के किस राज्य से सम्बन्धित है ?
- ओडिशा
- कर्नाटक
- असम
- तमिलनाडु
उत्तर – ओडिशा
प्रश्न. मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में 23 जनवरी, 2018 को किसने शपथ ग्रहण की थी ?
- आनन्दीबेन पटेल
- कुमुदबदेन जोशी
- ओम प्रकाश कोहली
- राम नरेश यादव
उत्तर – आनन्दीबेन पटेल
प्रश्न. निम्नलिखित में से विदेश मन्त्री कौन हैं ?
- एस.एम. कृष्णा
- मनमोहन सिंह
- सुषमा स्वराज
- सलमान खुर्शीद
उत्तर – सुषमा स्वराज
प्रश्न. भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी हाइपर्सोनिक पवन सुरंग बनाई हैं ?
- तिरुवनन्तपुरम में
- जैसलमेर में
- गोकर्ण में
- अहमदाबाद में
उत्तर – तिरुवनन्तपुरम में
प्रश्न. निम्नलिखित में से किसने वर्ष 2017 के लिए 53वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार जीता ?
- कृष्णा सोबती
- प्रतिभा रे
- अमर कान्त
- केदारनाथ सिंह
उत्तर – कृष्णा सोबती
प्रश्न. सरस्वती सम्मान पुरस्कार 2016 निम्नलिखित में से किसको दिया गया था ?
- पद्मा सचदेव
- सुगन्ध कुमारी
- महाबलेश्वर सेल
- ए.ए. मानवलन
उत्तर – महाबलेश्वर सेल
प्रश्न. हाल ही में किस देश ने मेजबान एशियाई कप पुरुषों के क्रिकेट टूर्नामिण्ट का आयोजन किया ?
- बांग्लादेश
- यूएई
- नेपाल
- चीन
उत्तर – यूएई
प्रश्न. 1 मार्च, 2018 की जानकारी के अनुसार निम्नलिखित में से कौन संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी प्रतिनिधि है ?
- निरुपमा मेनन राव
- राजीव कुमार चन्दर
- हरदीप सिंह
- निरुपम सेन
उत्तर – राजीव कुमार चन्दर
प्रश्न. खेल (तैराकी) के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार 2018 किसने जीता है ?
- सजन प्रकाश
- मुरलीकान्त पेटकर
- सन्दीप सेजवाल
- शिखा टण्डन
उत्तर – मुरलीकान्त पेटकर
प्रश्न. एस. वी. सुनील, निम्नलिखित में से किस खेल से सम्बन्धित हैं ?
- बैडमिण्टन
- क्रिकेट
- हॉकी
- टेबल टेनिस
उत्तर – हॉकी
प्रश्न. ग्लोबल फायरपावर इण्डेक्स रैंकिंग 2017 के अनुसार, सैन्य शक्ति के अनुसार सभी देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है, नीचे सूचीबद्ध 4 देशों में से कौन-सा देश ग्लोबल फायर पावर इण्डेक्स में भारत से ऊपर नहीं है ?
- रूस
- यू.के
- अमेरिका
- चीन
उत्तर – यू.के
प्रश्न. 2017 में लगातार पाँचवीं बार (रिकॉर्ड) क्रिकेट की विजय हजारे ट्रॉफी किसने जीती ?
- गोवा
- तमिलनाडु
- हैदराबाद
- केरल
उत्तर – तमिलनाडु
प्रश्न. केन्द्रीय स्वास्थ्य मन्त्रालय ने हाल ही में ‘लक्ष्य’ नामक एक चिकित्सा निगरानी योजना शुरू करने की घोषणा की है, यह योजना स्वास्थ्य देखभाल के किस पहलू को सुधारने पर केन्द्रित है ?
- वृद्धों की देखभाल
- कैंसर की देखभाल
- मातृत्व और प्रसूति कक्ष देखभाल
- बाल चिकित्सा देखभाल
उत्तर – मातृत्व और प्रसूति कक्ष देखभाल
प्रश्न. हाल ही में 80 वीं सीनियर नेशनल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का आयोजन किस भारतीय राज्य में हुआ ?
- पश्चिम बंगाल
- तेलंगाना
- राजस्थान
- ओडिशा
उत्तर – ओडिशा
प्रश्न. मेलबर्न के भारतीय फिल्म फेस्टिवल के ब्राण्ड एम्बेसडर कौन हैं ?
- करीना कपूर
- कैटरीना कैफ
- प्रियंका चोपड़ा
- विद्या बालन
उत्तर – विद्या बालन
प्रश्न. गुलाम मुस्तफा खान को 2018 में कौन – सा पुरस्कार प्राप्त हुआ ?
- भारत रत्न
- पद्मभूषण
- पद्मश्री
- पद्मविभूषण
उत्तर – पद्मविभूषण
प्रश्न. शिखा टण्डन किस खेल के लिए प्रसिद्ध है ?
- गोल्फ
- टेनिस
- शतरंज
- तैराकी
उत्तर – तैराकी
प्रश्न. 2017-18 का वित्तीय बजट किसके द्वारा प्रस्तुत किया गया ?
- अमित शाह
- मनमोहन सिंह
- अरुण जेटली
- नरेन्द्र मोदी
उत्तर – अरुण जेटली
प्रश्न. वर्ष 2018 के अनुसार, उद्धव ठाकरे, भारत में किस हिन्दू राष्ट्रवादी पार्टी के पदाधिकारी अध्यक्ष हैं ?
- अनुशीलन समिति
- शिवसेना
- आर्य समाज
- ब्रह्म समाज
उत्तर – शिवसेना
प्रश्न. ………………..त्रावनकोर के दीवान थे, जिन्होंने 1808 में एक विद्रोह का नेतृत्व किया था, और उन्हें सार्वजनिक रूप से फाँसी दी गई थी ?
- रानी चेन्नम्मा
- वीरा पाण्ड्य
- वेलु थम्पी
- सर थॉमस मुनरो
उत्तर – वेलु थम्पी
आप अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए रोजाना RRB Group D General Knowledge Set को लगा सकते है और अपनी कमियों को सुधार सकतें है, ऐसे ही महत्वपूर्ण प्रश्न के संग्रह को प्राप्त करने के लिए Sarkariexamup.Com पर विजिट करते रहें।