RRB Group D General Knowledge Practice Set 22: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू होने वाली थी लेकिन RRB द्वारा जारी नए परीक्षा पैटर्न को लेकर हंगामा हुआ जिससे कि आयोग द्वारा परीक्षा स्थगित कर दी गई, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा फॉर्म भरा गया है। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज हम सामान्य ज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आये हैं, जो परीक्षा को लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण है।
यदि आप अपने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी को बेहतर करना चाहते हैं तो नीचे दिए सभी प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी तैयारी को जांचे और अपनी तैयारी को मजबूत करें।
प्रश्न. विश्व प्रसिद्ध फिल्म ‘गाँधी’ का निर्देशन किसने किया था ?
- बेन किंग्सले
- सत्यजीत रे
- मृणाल सेन
- रिचर्ड एटनबरो
उत्तर – रिचर्ड एटनबरो
प्रश्न. प्रसिद्ध पुस्तक ‘पूरब की बेटी’ किसने लिखी है ?
- तस्लीमा नसरीन
- बेनजीर भुट्टो
- आंग सान सू की
- सिरिमावो भंडारनायक
उत्तर – बेनजीर भुट्टो
प्रश्न. भारतीय अर्थव्यवस्था को को किस रूप में सबसे अच्छा परिभाषित किया जा सकता है ?
- विकसित अर्थव्यवस्था
- ग्रामीण अर्थव्यवस्था
- विकासशील अर्थव्यवस्था
- पिछड़ी अर्थव्यवस्था
उत्तर – विकासशील अर्थव्यवस्था
प्रश्न. ‘पन्ना’ खान किस के लिए प्रसिद्ध है ?
- हीरे
- सोना
- प्लैटिनम
- मोती
उत्तर – हीरे
प्रश्न. कुतुबमीनार किसकी स्मृति में बनाया गया था ?
- कुतुबुद्दीन ऐबक
- सूफी संत कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी
- ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती
- बाबा फरीद
उत्तर – सूफी संत कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी
प्रश्न. निम्नलिखित में विश्व आर्थिक मंच के संस्थापक कौन हैं ?
- क्लॉस श्वाब
- जॉन कीनथ गलब्रे
- रॉबर्ट जोएलिक
- पॉल क्रुगमैन
उत्तर – क्लॉस श्वाब
प्रश्न. सिखों के दसवें गुरु कौन हैं ?
- गुरु हरगोविंद
- गुरु तेग बहादुर
- गुरु अर्जुनदेव
- गुरु गोविंद सिंह
उत्तर – गुरु गोविंद सिंह
प्रश्न. ‘श्रवणबेलगोला’ के साथ जुड़ा हुआ है ?
- बौद्ध धर्म
- जैन धर्म
- अशोक धम्म
- नागार्जुन
उत्तर – जैन धर्म
प्रश्न. भारत में पहली ट्रेन बॉम्बे और ठाणे के बीच किस वर्ष में चली ?
- 1853 ई.
- 1943 ई.
- 1893 ई.
- 1963 ई.
उत्तर – 1853 ई.
प्रश्न. ‘राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार’ बच्चों को उनके अपरिहार्य साहस के लिए कब दिया जाता है ?
- 26 जनवरी
- 15 अगस्त
- 14 नवम्बर
- 2 अक्टूबर
उत्तर – 26 जनवरी
प्रश्न. ‘बीटिंग रीट्रीट’ के रूप में जाना जाने वाला समारोह नई दिल्ली में आयोजित किया जाता है ?
- राष्ट्रपति भवन पर
- रेड फोर्ट पर
- इंडिया गेट पर
- विजय चौक पर
उत्तर – विजय चौक पर
प्रश्न. ‘राजीव गाँधी की समाधि के रूप में जाना जाता है ?
- वीर स्थल
- शक्ति स्थल
- विजय घाट
- वीर भूमि
उत्तर – वीर भूमि
प्रश्न. ‘दलालस्ट्रीट’ कहाँ स्थित है ?
- लंदन
- मुम्बई
- पेरिस
- नई दिल्ली
उत्तर – मुम्बई
प्रश्न. सार्क संघ है ?
- यूरोपीय देशों का
- तेल निर्यात देशों का
- दक्षिण एशियाई देशों का
- दक्षिण अमेरिका देशों का
उत्तर – दक्षिण एशियाई देशों का
प्रश्न. भारत में निर्मित पहली फीचर फिल्म (टॉकी) थी ?
- हातिमताई
- आलम आरा
- राजा हरिश्चन्द्र
- पुंडलिक
उत्तर – आलम आरा
प्रश्न. किस ब्रिटिश गवर्नर जनरल ने देश मे से सती प्रथा निर्मूल की थी ?
- लॉर्ड हेस्टिंग्स
- लॉर्ड वेलेंजली
- लॉर्ड विलियम बैंटिक
- सर चार्ल्स मेटकॉफ
उत्तर – लॉर्ड विलियम बैंटिक
प्रश्न. ‘लोगों की, लोगों के लिए, लोगों द्वारा रचित संचालित सरकार’, लोकशाही की यह परिभाषा किसने की थी ?
- रोजा पार्क्स
- अब्राहम लिंकन
- जॉर्ज वाशिंगटन
- इनमें से कोई नहीं
उत्तर – अब्राहम लिंकन
प्रश्न. पंचायत चुनाव के लिए योग्य व्यक्ति के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु सीमा क्या है ?
- 21 वर्ष
- 18 वर्ष
- 25 वर्ष
- 30 वर्ष
उत्तर – 21 वर्ष
प्रश्न. ‘बलवंतराय मेहता समिति’ ने किस प्रकार के पंचायत राज की संरचना की सिफारिश की थी ?
- 2 – स्तरीय
- 3 – स्तरीय
- 4 – स्तरीय
- स्थानीय आवश्यकतानुसार
उत्तर – स्थानीय आवश्यकतानुसार
प्रश्न. पुस्तक ‘नो फुल स्टॉप्स् इन इंडिया’ के लेखक कौन हैं ?
- राज मोहन गाँधी
- इ.एम. फॉर्स्टर
- श्याम लाल
- मार्क टुली
उत्तर – मार्क टुली
प्रश्न. किताब ‘फासिस्ड रोड’ किसने लिखी है ?
- इआन ऑस्टिन
- बेन ओकरी
- वी.एस. नायपॉल
- जोला एमिले
उत्तर – बेन ओकरी
प्रश्न. ‘मोहिनीअट्टम’ नृत्य शैली मूल रूप से किस राज्य में विकसित हुई ?
- तमिलनाडु
- ओडिशा
- केरल
- कर्नाटक
उत्तर – केरल
प्रश्न. ‘विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र’ कहाँ स्थित है ?
- पूना
- श्रीहरिकोटा
- अहमदाबाद
- तिरुवनंतपुरम
उत्तर – तिरुवनंतपुरम
प्रश्न. प्रसिद्ध ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस’ कहाँ पर स्थित है ?
- केरल
- बैंगलोर
- चेन्नई
- नई दिल्ली
उत्तर – बैंगलोर
प्रश्न. ‘मृच्छकटिकम्’ किसके द्वारा लिखा गया था ?
- विक्रमादित्य
- शूद्रक
- कल्हण
- बाणभट्ट
उत्तर – शूद्रक
आप अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए रोजाना RRB Group D General Knowledge Set को लगा सकते है और अपनी कमियों को सुधार सकतें है, ऐसे ही महत्वपूर्ण प्रश्न के संग्रह को प्राप्त करने के लिए Sarkariexamup.Com पर विजिट करते रहें।