RRB Group D General Knowledge Practice Set 11: रेलवे ग्रुप डी के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए सामान्य ज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न

RRB Group D General Knowledge Practice Set 11: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू होने वाली थी लेकिन RRB द्वारा जारी नए परीक्षा पैटर्न को लेकर हंगामा हुआ जिससे कि आयोग द्वारा परीक्षा स्थगित कर दी गई, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा फॉर्म भरा गया है। रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आज हम सामान्य ज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आये हैं, जो परीक्षा को लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण है।

RRB Group D General Knowledge Practice Set 11

यदि आप अपने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी को बेहतर करना चाहते हैं तो नीचे दिए सभी प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी तैयारी को जांचे और अपनी तैयारी को मजबूत करें।

प्रश्न. तराइन की प्रथम लड़ाई किनके मध्य लड़ी गई थी ?

  1. पृथ्वीराज चौहान और मुहम्मद गोरी
  2. अकबर और हेमू
  3. सिकन्दर और चन्द्रगुप्त
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – पृथ्वीराज चौहान और मुहम्मद गोरी

प्रश्न. कौन – सा प्राचीन भारतीय ग्रंथ ‘ दार्शनिक ग्रंथ ‘ माना जाता है ?

  1. महाभारत
  2. पुराण
  3. रामायण
  4. उपनिषद्

उत्तर – उपनिषद्

प्रश्न. पूर्व में विस्तारित वह कौन – सी पर्वतीय श्रेणी है जो भारत और म्यांमार के बीच और भारत – बांग्लादेश में है ?

  1. गारो
  2. खासी
  3. जयंतीया
  4. ये तीनों

उत्तर – ये तीनों

प्रश्न. वह कौन – सा राज्य है जिसकी उत्तर प्रदेश के साथ साझा सीमा नहीं है ?

  1. बिहार
  2. राजस्थान
  3. झारखण्ड
  4. पंजाब

उत्तर – पंजाब

प्रश्न. निम्न में से कौन – सी तटीय पट्टी पश्चिमी घाट के समानांतर नहीं आती ?

  1. कोंकण
  2. कोरोमण्डल
  3. कन्नाड
  4. मालाबार

उत्तर – कोरोमण्डल

प्रश्न. वह नदी जो कोरोमण्डल तट पर डेल्टा का निर्माण नहीं करती है ?

  1. महानदी
  2. गोदावरी
  3. कृष्णा
  4. नर्मदा

उत्तर – नर्मदा

प्रश्न. कर्क- रेखा कहाँ से होकर नहीं जाती ?

  1. छत्तीसगढ़
  2. त्रिपुरा
  3. झारखंड
  4. ओड़िसा

उत्तर – ओड़िसा

प्रश्न. उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की साझा सरहदें निम्न के साथ हैं ?

  1. चीन
  2. नेपाल
  3. म्यांमार
  4. भूटान

उत्तर – नेपाल

प्रश्न. निम्न में से किसका सर्वोच्च शिखर है ?

  1. कामेट
  2. नामचा बर्वा
  3. नंगा पर्वत
  4. नंदा देवी

उत्तर – नंगा पर्वत

प्रश्न. हिमालय का कौन – सा शिखर भारत के अन्तर्गत आता है ?

  1. धौलागिरि
  2. कंचनजंगा
  3. मकालू
  4. अन्नपूर्णा

उत्तर – कंचनजंगा

प्रश्न. भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील चिल्का झील है, यह निम्न में से किस राज्य में आती है ?

  1. ओड़िसा
  2. बिहार
  3. पश्चिम बंगाल
  4. गुजरात

उत्तर – ओड़िसा

प्रश्न. क्रिकेटर विराट कोहली को खेल के लिए हाल में किस पुरस्कार से विभूषित किया गया है ?

  1. खेल रत्न
  2. अर्जुन एवार्ड
  3. उपर्युक्त दोनों
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – अर्जुन एवार्ड

प्रश्न. बलात्कार के अभियुक्त को भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा के अन्तर्गत अभियोजित किया जाता है ?

  1. 302
  2. 307
  3. 144
  4. 376

उत्तर – 376

प्रश्न. किस भारतीय राज्य ने किसी भ्रष्ट अधिकारी की सम्पत्तियों को राज्यसात् करने का कानून पारित किया है ?

  1. उत्तर प्रदेश
  2. केरल
  3. बिहार
  4. तमिलनाडु

उत्तर – बिहार

प्रश्न. किस राज्य ने विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों को लैपटाप वितरित करना शुरू किया है ?

  1. उत्तर प्रदेश
  2. तमिलनाडु
  3. बिहार
  4. इनमे से कोई नहीं

उत्तर – उत्तर प्रदेश

प्रश्न. चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी को मान्यता दी है ?

  1. राष्ट्रीय पार्टी के रूप में
  2. क्षेत्रीय पार्टी के रूप में
  3. जातिवादी पार्टी के रूप में
  4. मुलायम सिंह की पार्टी के रूप में

उत्तर – क्षेत्रीय पार्टी के रूप में

प्रश्न. नवगठित राज्य ‘ तेलंगाना ‘ का अस्तित्व किस राज्य के विभाजन से होने को है ?

  1. आन्ध्र प्रदेश
  2. केरल
  3. तमिलनाडु
  4. पश्चिम बंगाल

उत्तर – आन्ध्र प्रदेश

प्रश्न. निम्न में से कौन – सा भारत का जैव – रिजर्व नहीं है ?

  1. कोंकण
  2. मन्नार की खाड़ी
  3. मानस
  4. दिहांग – दिबांग

उत्तर – कोंकण

प्रश्न. भारत में निम्नांकित में से किस वर्ष में ” वन्य जीव संरक्षण अधिनियम ” लागू किया गया ?

  1. 1972 ई०
  2. 1980 ई०
  3. 1982 ई०
  4. 1993 ई०

उत्तर – 1972 ई०

प्रश्न. वे सिख गुरु जिन्होंने 1699 में , आनंदपुर साहिब मे ‘ खालसा ‘ की स्थापना की ?

  1. गुरु नानक देव
  2. गुरु गोविंद सिंद
  3. गुरु अर्जुन देव्
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – गुरु गोविंद सिंद

प्रश्न. किसने ‘ सम्पत्ति – निष्कासन ‘ के सिद्धांत की वकालत की ?

  1. आर. सी. दत्त
  2. दादाभाई नौरोजी
  3. गोपालकृष्ण गोखले
  4. राजा रामोहन राय

उत्तर – दादाभाई नौरोजी

प्रश्न. भारत में जब पहली भारतीय रेलगाड़ी सेवा का आरम्भ हुआ, तब भारत का गवर्नर जनरल कौन था ?

  1. वॉरेन हेस्टिंग्स
  2. लॉर्ड डलहौजी
  3. लॉर्ड कर्जन
  4. विलियम बेंटिंक

उत्तर – लॉर्ड डलहौजी

प्रश्न. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना वर्ष ……. में हई थी ?

  1. 1857
  2. 1885
  3. 1905
  4. 1901

उत्तर – 1885

प्रश्न. एम. के. गाँधी के राजनैतिक गुरु कौन थे ?

  1. आर. सी. दत्त
  2. राजा राममोहन राय
  3. गोपालकृष्ण गोखले
  4. दादाभाई नौरोजी

उत्तर – गोपालकृष्ण गोखले

प्रश्न. भारत के किस राज्य में राजीव गाँधी की मानव बम हमले से हत्या हुई थी ?

  1. उत्तर प्रदेश
  2. केरल
  3. तमिलनाडु
  4. आन्ध्र प्रदेश

उत्तर – तमिलनाडु

आप अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए रोजाना RRB Group D General Knowledge Set को लगा सकते है और अपनी कमियों को सुधार सकतें है, ऐसे ही महत्वपूर्ण प्रश्न के संग्रह को प्राप्त करने के लिए Sarkariexamup.Com पर विजिट करते रहें।

Leave a Comment