RRB Group D Exam 2022 Arya Samaj MCQ: रेलवे ग्रुप डी की पिछली परीक्षाओं में पूछें गए आर्य समाज के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

RRB Group D Exam 2022 Arya Samaj MCQ: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे ग्रुप डी के फेज IV परीक्षा की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, RRB ग्रुप डी के फेज IV की परीक्षा 19 सितंबर 2022 से शुरू होगी, रेलवे ग्रुप डी फेज IV की परीक्षा 19 सितंबर 2022 से लेकर 07 अक्टूबर 2022 तक चलेगी, RRB GROUP D की परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह परीक्षा काफी दिनों तक और कई फेज में आयोजित होगी, इसलिए आज हम रेलवे ग्रुप डी की होने वाली परीक्षा के बचे कुछ दिनों की तैयारी के लिए RRB GROUP D के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए आर्य समाज के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है, यह प्रश्न होने वाली RRB Group D Exam 2022 की परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप यह पता लगा सकते हैं कि आप का अपना Arya Samaj टॉपिक कितना तैयार है और आप आगे होने वाली परीक्षा में बेहतरीन अंक आसानी से प्राप्त कर सकतें है, आप अपनी रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी को जांचने के लिए नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को हल करें और अपने द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को कमेंट बॉक्स में बताएं साथ ही आप RRB Group D G.K. Practice Set 65 भी पढ़ सकतें हैं, साथ ही आप अन्य भर्ती के प्रैक्टिस सेट भी प्राप्त कर सकतें हैं।

RRB Group D Exam 2022 Aary Samaj MCQ

RRB Group D Exam 2022 Arya Samaj MCQ

प्रश्न. भारत में पुनर्जागरण आन्दोलन का अग्रणी दूत था ?

  1. देवेन्द्रनाथ टैगोर
  2. केशवचन्द्र सेन
  3. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर
  4. राजा राममोहन राय

उत्तर – राजा राममोहन राय

प्रश्न. राजा राममोहन राय ने किसके विरुद्ध एक ऐतिहासिक आन्दोलन का आयोजन किया था ?

  1. जाति प्रथा
  2. सती की कुप्रथा
  3. समाज में महिलाओं की अपमानजनक स्थिति
  4. व्यर्थ के धार्मिक अनुष्ठानों का पालन

उत्तर – सती की कुप्रथा

प्रश्न. राजा राममोहन राय द्वारा स्थापित प्रथम संस्था थी ?

  1. ब्रह्म समाज
  2. आत्मीय सभा
  3. ब्रह्म सभा
  4. तत्त्वबोधिनी सभा

उत्तर – आत्मीय सभा

प्रश्न. विधवा पुनर्विवाह अधिनियम किसके शासन में क्रियान्वित किया गया ?

  1. लार्ड डलहौजी
  2. लार्ड कैनिंग
  3. सर हेनरी हार्डिज
  4. लार्ड लारेंस

उत्तर – लार्ड कैनिंग

प्रश्न. विधवा विवाह अधिनियम द्वारा विधवा-विवाह की वैधानिक अनुमति किस वर्ष मिली थी ?

  1. 1853 ई.
  2. 1854 ई.
  3. 1855 ई.
  4. 1856 ई

उत्तर – 1856 ई.

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस एक से ईश्वरचन्द्र विद्यासागर का घनिष्ठ सम्बन्ध था ?

  1. सती प्रथा
  2. पर्दा प्रथा
  3. विधवा-विवाह
  4. शिशुवध

उत्तर – विधवा-विवाह

प्रश्न. निम्नलिखित में से किसने ‘बहुविवाह’ नामक पुस्तक लिखी ?

  1. राजा राम मोहन राय
  2. ईश्वर चन्द्र विद्यासागर
  3. पंडिता रामबाई
  4. रवीन्द्रनाथ टैगोर

उत्तर – ईश्वर चन्द्र विद्यासागर

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन 19वीं शताब्दी से विधवा पुनर्विवाह का पक्षधर था ?

  1. राजाराममोहन राय
  2. केशव चन्द्र सेन
  3. ईश्वरचन्द्र विद्यासागर
  4. पण्डित गुरुदत्त

उत्तर – ईश्वरचन्द्र विद्यासागर

प्रश्न. भारत का प्रथम आधुनिक पुरुष किसे माना जाता है ?

  1. नाना साहब
  2. ए. ओ. ह्यूम
  3. राजा राममोहन राय
  4. स्वामी विवेकानन्द

उत्तर – राजा राममोहन राय

प्रश्न. राजा राममोहन राय की समाधि है ?

  1. कोलकाता में
  2. पटना में
  3. ब्रिस्टल, इंग्लैण्ड में
  4. कनाडा में

उत्तर – ब्रिस्टल, इंग्लैण्ड में

प्रश्न. पुस्तक ‘सत्यार्थ प्रकाश’ के लेखक हैं ?

  1. स्वामी श्रद्धानन्द
  2. महर्षि डी. के. कर्वे
  3. स्वामी दयानन्द सरस्वती
  4. पं. श्रीराम शर्मा आचार्य

उत्तर – स्वामी दयानन्द सरस्वती

प्रश्न. निम्न में किसने कहा था “अच्छा शासन, स्वशासन का स्थानापन्न नहीं है ?

  1. लोकमान्य तिलक
  2. स्वामी विवेकानन्द
  3. स्वामी दयानन्द
  4. रवीन्द्रनाथ टैगोर

उत्तर – स्वामी दयानन्द

प्रश्न. विवेकानन्द ने शिकागो में आयोजित पार्लियामेण्ट ऑफ वर्ल्ड रिलीजन्स में भाग लिया था ?

  1. 1872 ई.
  2. 1890 ई.
  3. 1893 ई.
  4. 1901 ई.

उत्तर – 1893 ई.

प्रश्न. ‘व्यावहारिक वेदान्त’ का प्रतिपादक कौन है ?

  1. दयानन्द
  2. राजा राममोहन राय
  3. गाँधी जी
  4. विवेकानन्द

उत्तर – विवेकानन्द

प्रश्न. वर्ष 1875 में न्यूयॉर्क (अमेरिका) में थियोसोफिकल सोसायटी की स्थापना किसने की ?

  1. हेलेना ब्लावत्स्की
  2. हेनरी ऑल्काट
  3. बाल गंगाधर तिलक
  4. (1) और (2) दोनों

उत्तर – (1) और (2) दोनों

प्रश्न. वेदों के पुनरुत्थान का श्रेय किसे हैं ?

  1. रामकृष्ण परमहंस
  2. रामानुज
  3. स्वामी दयानन्द सरस्वती
  4. स्वामी विवेकानन्द

उत्तर – स्वामी दयानन्द सरस्वती

प्रश्न. ‘भारत का मार्टिन लूथर’ किसे कहा गया है ?

  1. राजा राममोहन राय
  2. स्वामी दयानन्द सरस्वती
  3. स्वामी विवेकानन्द
  4. स्वामी श्रद्धानन्द

उत्तर – स्वामी दयानन्द सरस्वती

प्रश्न. आर्य समाज की स्थापना का वर्ष है ?

  1. 1865
  2. 1870
  3. 1875
  4. 1880

उत्तर – 1875

प्रश्न. ‘सत्यार्थ प्रकाश’ की रचना की गई थी ?

  1. राजा राम मोहन राय द्वारा
  2. महात्मा गाँधी द्वारा
  3. स्वामी विवेकानन्द द्वारा
  4. स्वामी दयानन्द सरस्वती द्वारा

उत्तर – स्वामी दयानन्द सरस्वती द्वारा

प्रश्न. दयानन्द सरस्वती द्वारा स्थापित है ?

  1. ब्रह्म समाज
  2. आर्य समाज
  3. प्रार्थना समाज
  4. बहुजन समाज

उत्तर – आर्य समाज

प्रश्न. ‘वेदों की ओर चलो’ नारा किसने दिया था ?

  1. राजा राममोहन राय
  2. विवेकानन्द
  3. दयानन्द सरस्वती
  4. राम कृष्ण परमहंस

उत्तर – दयानन्द सरस्वती

दिये गए प्रश्नों का सही उत्तर क्या होगा। सही उत्तर का जवाब नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

Leave a Comment