RRB Group D important Economics, History, Landmarks MCQ: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे ग्रुप डी के फेज II परीक्षा की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, RRB ग्रुप डी के फेज II की परीक्षा 26 अगस्त 2022 से शुरू हो गई है फेज II की परीक्षा 26 अगस्त से लेकर 08 सितंबर तक चलेगी, RRB GROUP D की परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह परीक्षा काफी दिनों तक कई फेज में आयोजित होगी, इसलिए आज हम रेलवे ग्रुप डी की होने वाली परीक्षा के बचे कुछ दिनों की तैयारी के लिए RRB GROUP D Practice Set के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए अर्थ शास्त्र, इतिहास, प्रमुख स्थल के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है, और यह प्रश्न होने वाली RRB Group D Exam 2022 की परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप यह पता लगा सकते हैं कि आपका अर्थ शास्त्र, इतिहास, प्रमुख स्थल विषय कितना तैयार है और आप आगे होने वाले फेज की परीक्षाओं की तैयारी कर सकतें हैं साथ ही आप Railway Group D G.K. Practice Set 45 से अपनी तैयारी को जांच सकतें हैं, साथ ही नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को हल करें और अपने द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को कमेंट बॉक्स में बताएं।

RRB Group D important Economics, History, Landmarks MCQ
प्रश्न. बौद्ध, जैन एवं ब्राह्मण धर्मों में कौन-सी धारणा एक जैसी है ?
- आत्मा की अनश्वरता
- कर्मवाद का सिद्धांत
- ईश्वर में विश्वास
- कठोर तप/वैराग्य
उत्तर – कर्मवाद का सिद्धांत
प्रश्न. नालंदा विश्वविद्यालय किसलिए विश्व प्रसिद्ध था ?
- चिकित्सा विज्ञान
- तर्कशास्त्र
- बौद्धधर्म दर्शन
- रसायन विज्ञान
उत्तर – बौद्धधर्म दर्शन
प्रश्न. किस विदेशी यात्री ने भारत का दौरा सबसे पहले किया था ?
- फाह्यान
- इत्सिंग
- ह्वेनसांग
- मेगास्थनीज
उत्तर – मेगास्थनीज
प्रश्न. गौतम बुद्ध द्वारा भिक्षुणी संघ की स्थापना कहाँ की गयी थी ?
- सारनाथ में
- कपिलवस्तु में
- वैशाली में
- गया में
उत्तर – वैशाली में
प्रश्न. प्राचीन भारत में वौधेय कौन थे ?
- चोलों के सामंत
- बौद्ध मत का एक पंथ
- जैन मत का एक पंथ
- एक गणतांत्रिक जनजाति
उत्तर – एक गणतांत्रिक जनजाति
प्रश्न. मानव द्वारा सर्वप्रथम प्रयुक्त अनाज क्या था ?
- गेंहुँ व जौ
- चावल
- ज्वार
- बाजरा
उत्तर – गेंहुँ व जौ
प्रश्न. आजीवक संप्रदाय के संस्थापक कौन थे ?
- उपालि
- आनंद
- स्थूलभद्र
- मक्खलि गोसाल
उत्तर – मक्खलि गोसाल
प्रश्न. किस वेद में सभा को ‘नरिष्ट’ अर्थात् सामूहिक वाद-विवाद या अनुल्लंघनीय कहा गया है ?
- यजुर्वेद
- सामवेद
- अथर्ववेद
- ऋग्वेद
उत्तर – अथर्ववेद
प्रश्न. ऋग्वेद में कुल कितने मंडल हैं ?
- 7
- 8
- 9
- 10
उत्तर – 10
प्रश्न. किस रचना में नारी को सुरा और पांसा के साथ तीन प्रमुख बुराइयों में शामिल किया गया है ?
- मैत्रायणी संहिता
- जावाल उपनिषद्
- शतपथ ब्राह्मण
- छांदोग्य उपनिषद्
उत्तर – मैत्रायणी संहिता
प्रश्न. मेहरौली (दिल्ली) स्थित लौह-स्तम्भ का निर्माण किस सदी में हुआ ?
- द्वितीय सदी ई.
- तृतीय सदी ई.
- सप्तम सदी ई.
- चतुर्थ सदी ई.
उत्तर – चतुर्थ सदी ई.
प्रश्न. कालिदास की किस कृति की गिनती विश्व की सौ प्रसिद्ध साहित्यिक कृतियों में होती है ?
- अभिज्ञान शाकुन्तलम
- चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य
- अशोक बिन्दुसार
- अशोक महान
उत्तर – अभिज्ञान शाकुन्तलम
प्रश्न. वर्तमान गणित में दशमलव प्रणाली आविष्कार का श्रेय निम्न में से किस युग को है ?
- कुषाण युग
- गुप्त युग
- मौर्य युग
- वर्धन युग
उत्तर – गुप्त युग
प्रश्न. सिंधु घाटी की सभ्यता में घोड़े के अवशेष कहाँ मिले हैं ?
- वणावली
- लोथल
- कालीबंगा
- सुरकोटदा
उत्तर – सुरकोटदा
प्रश्न. हड़प्पा सभ्यता के अंतर्गत हल से जोते गये खेत का साक्ष्य कहाँ से मिला है ?
- कालीबंगा
- अणावली
- रोपड़
- लोथल
उत्तर – कालीबंगा
प्रश्न. किस हड़प्पाकालीन स्थल से ‘नृत्य मुद्रा वाली स्त्री की कांस्य मूर्ति’ प्राप्त हुई है ?
- वणावली से
- मोहनजोदड़ो से
- कालीबंगा से
- हड़प्पा से
उत्तर – मोहनजोदड़ो से
प्रश्न. भारत की वृहत्तम नदी कौन है ?
- गोदावरी
- कृष्णा
- महानदी
- गंगा
उत्तर – गंगा
प्रश्न. गंगा नदी को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है ?
- पद्मा
- जमुना
- मेघना
- सांगपो
उत्तर – पद्मा
प्रश्न. गंगा एवं ब्रह्मपुत्र की संयुक्त जलधारा किस नाम से जानी जाती है ?
- पद्मा
- जमुना
- मेघना
- सांगपो
उत्तर – मेघना
प्रश्न. भारत की सबसे अधिक नौगम्य दो नदियाँ हैं ?
- कावेरी और गोदावरी
- गंगा और ब्रह्मपुत्र
- गंगा और सिन्धु
- ब्रह्मपुत्र और यमुना
उत्तर – गंगा और ब्रह्मपुत्
दिये गए प्रश्नों का सही उत्तर क्या होगा। सही उत्तर का जवाब नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर दें।