Railway Group D G.K. Practice Set 47: सामन्य ज्ञान रेलवे ग्रुप डी की पिछली परीक्षाओं में पूछें गए 25 महत्वपूर्ण प्रश्न

Railway Group D G.k. Practice Set 47: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे ग्रुप डी के फेज II परीक्षा की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, RRB ग्रुप डी के फेज I की परीक्षा 17 अगस्त 2022 से शुरू हो गई है, रेलवे ग्रुप डी फेज I की परीक्षा 17 अगस्त से लेकर 26 अगस्त तक चलेगी, RRB GROUP D की परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह परीक्षा काफी दिनों तक और कई फेज में आयोजित होगी, इसलिए आज हम रेलवे ग्रुप डी की होने वाली परीक्षा के बचे कुछ दिनों की तैयारी के लिए RRB GROUP D के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए सामान्य ज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है, यह प्रश्न होने वाली RRB Group D Exam 2022 की परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप यह पता लगा सकते हैं कि आप का अपना RRB Group D General knowledge विषय कितना तैयार है और आप आगे होने वाली परीक्षा में बेहतरीन अंक आसानी से प्राप्त कर सकतें है, आप अपनी रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी को जांचने के लिए नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को हल करें और अपने द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को कमेंट बॉक्स में बताएं।

Railway Group D G.K. Practice Set 47

Railway Group D G.K. Practice Set 47

प्रश्न. सातवाहनों ने आरंभिक दिनों में अपना शासन कहाँ शुरु किया ?

  1. सौराष्ट्र
  2. प्रतिष्ठान
  3. आन्ध्र प्रदेश
  4. महाराष्ट्र

उत्तर – आन्ध्र प्रदेश

प्रश्न. किस चीनी जनरल ने कनिष्क को हराया था ?

  1. हो टी
  2. शी हुआंग टी
  3. पान यंण
  4. पेन चाऔ

उत्तर – पेन चाऔ

प्रश्न. निम्नलिखित में से किसने बड़े पैमाने पर स्वर्ण मुद्राएँ (सोने की मुहर) चलाई थी ?

  1. कुषाण शासकों ने
  2. शुंगों ने
  3. ग्रीक वासियों ने
  4. मौर्यों ने

उत्तर – कुषाण शासकों ने

प्रश्न. कलिंग नरेश खारवेल किस वंश से संबंधित था ?

  1. कदम्ब
  2. चेदि
  3. हर्यक
  4. कलिंग

उत्तर – चेदि

प्रश्न. भारत में सिक्कों / मुद्रा का प्रचलन कब हुआ ?

  1. अशोक के शासनकाल में
  2. कनिष्क के शासनकाल में
  3. 300 ई०पू० में
  4. 600 ई०पू० में

उत्तर – 600 ई०पू० में

प्रश्न. मगध के किस प्रारंभिक शासक ने राज्यारोहण के लिए अपने पिता की हत्या की एवं इसी कारणवश अपने पुत्र द्वारा मारा गया ?

  1. अजातशत्रु
  2. उदयिन
  3. नागदर्शक
  4. बिम्बिसार

उत्तर – अजातशत्रु

प्रश्न. ईरान के खमनी वंश के किस शासक ने भारतीय भू-भाग को जीतने के बाद उसे फारस साम्राज्य का 20वां प्रांत (क्षत्रपी) बनाया ?

  1. साइरस
  2. डेरियस / दारयबाहु-I
  3. जेरसिस / क्षयार्ष
  4. डेरियस / दारयबाहु-III

उत्तर – डेरियस / दारयबाहु-I

प्रश्न. विश्व का पहला गणतन्त्र वैशाली में किसके द्वारा स्थापित किया गया था ?

  1. नन्द
  2. गुप्त
  3. लिच्छवी
  4. मौर्य

उत्तर – लिच्छवी

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस अंग्रेज ने पुर्तगालियों को सौली / स्वाल्ली (Sowelly) के स्थान पर हराया ?

  1. विलियम हाकिंस
  2. थॉमस बेस्ट
  3. टामस रो
  4. जोशिया चाइल्ड

उत्तर – थॉमस बेस्ट

प्रश्न. निम्नलिखित में से प्रथम कर्नाटक युद्ध का कौन-सा तात्कालिक कारण था ?

  1. आस्ट्रिया की राजगद्दी की जंग
  2. कर्नाटक की राजगद्दी का मामला
  3. अंग्रेजों द्वारा फ्रांसीसी जहाजों का अधिग्रहण
  4. अंग्रेज और फ्रांसीसियों के बीच प्रतिद्वन्द्विता

उत्तर – अंग्रेजों द्वारा फ्रांसीसी जहाजों का अधिग्रहण

प्रश्न. भारत में 1612ई. में अंग्रेजों ने अपनी पहली फैक्ट्री कहाँ स्थापित की थी ?

  1. गोवा
  2. बंगाल में हुगली
  3. अर्काट
  4. सूरत

उत्तर – सूरत

प्रश्न. किसे जहाँगीर ने ‘खान’ की उपाधि से सम्मानित किया?

  1. हाकिन्स
  2. सर टामस रो
  3. एडवर्ड टेरी
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – हाकिन्स

प्रश्न. राजस्थान के इतिहास का प्रणेता किसे कहा जाता है ?

  1. कर्नल टाड
  2. जदुनाथ सरकार
  3. कनिंघम
  4. विलियम जोन्स

उत्तर – कर्नल टाड

प्रश्न. किस विदेशी यात्री ने गुर्जर-प्रतिहार वंश की ‘अल-गुजर’ एवं इस वंश के शासकों को ‘बैरा’ कहकर पुकारा ?

  1. सुलेमान
  2. अलमसूदी
  3. अलवरुनी
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – अलमसूदी

प्रश्न. मराठाकालीन पैदल सेना में एक ‘नायक’ के अधीन कितने पायक या पद सैनिक होते थे ?

  1. 9
  2. 10
  3. 15
  4. 25

उत्तर – 9

प्रश्न. शिवाजी के बाद क्रमशः दूसरा छत्रपति एवं दूसरा पेशवा कौन बना ?

  1. शाहू एवं धनाजी यादव
  2. शम्भाजी एवं कवि कलश
  3. राजाराम एवं रामचन्द्र पंत
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – शम्भाजी एवं कवि कलश

प्रश्न. ‘समरांगण सूत्रधार’ का विषय क्या है ?

  1. योग शास्त्र
  2. खगोल विज्ञान
  3. स्थापत्य शास्त्र
  4. काव्य शास्त्र

उत्तर – स्थापत्य शास्त्र

प्रश्न. श्रीलंका पर विजय प्राप्त करनेवाला चोल वंश का सबसे प्रतापी राजा कौन था ?

  1. विक्रम चोल
  2. राजेन्द्र II
  3. राजराजा ।
  4. राजेन्द्र I

उत्तर – राजेन्द्र I

प्रश्न. किस चालुक्य शासक ने चेर, चोल व पांड्य को हराया, जिस कारण उसे ‘तीनों समुद्रों (बंगाल की खाड़ी, हिन्द महासागर व अरब सागर) का स्वामी’ भी कहा गया ?

  1. विक्रमादित्य ।
  2. विक्रमादित्य II
  3. पुलकेशिन I
  4. पुलकेशिन II

उत्तर -विक्रमादित्य ।

प्रश्न. पहाड़ी काटकर एलोरा के विश्वविख्यात कैलाशनाथ मंदिर का निर्माण किसने कराया था ?

  1. कदम्ब ने
  2. राष्ट्रकूट ने
  3. चोल ने
  4. चेर ने

उत्तर – राष्ट्रकूट ने

प्रश्न. ऐहोल का लाढ़ खाँ मंदिर किस देवता को समर्पित है ?

  1. शिव
  2. विष्णु
  3. सूर्य
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – सूर्य

प्रश्न. आदिशंकर जो बाद में शंकराचार्य बने उनका जन्म कहाँ हुआ था ?

  1. आन्ध्र प्रदेश में
  2. केरल में
  3. कश्मीर में
  4. पश्चिम बंगाल में

उत्तर – केरल में

प्रश्न. ‘बीजक’ के रचयिता है ?

  1. पीपा
  2. रैदास
  3. कबीर
  4. सूरदास

उत्तर – कबीर

प्रश्न. प्रसिद्ध भक्त कवयित्री मीराबाई के पति का नाम क्या था ?

  1. राणा सांगा
  2. राणा उदय सिंह
  3. राणा रतन सिंह
  4. राजकुमार भोजराज

उत्तर – राजकुमार भोजराज

प्रश्न. ‘जांति-पांति पूछै नहीं कोई / हरि का भजै सो हरि का होई’-ये पंक्तियां किसकी है ?

  1. रामानंद
  2. कबीर
  3. तुलसी
  4. सूर

उत्तर – रामानंद

दिये गए प्रश्नों का सही उत्तर क्या होगा। सही उत्तर का जवाब नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर दें।