Railway Group D G.k. Practice Set 45: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे ग्रुप डी के फेज II परीक्षा की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, RRB ग्रुप डी के फेज I की परीक्षा 17 अगस्त 2022 से शुरू हो गई है, रेलवे ग्रुप डी फेज I की परीक्षा 17 अगस्त से लेकर 26 अगस्त तक चलेगी, RRB GROUP D की परीक्षा के लिए करोड़ों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है, जिससे यह साफ होता है कि यह परीक्षा काफी दिनों तक और कई फेज में आयोजित होगी, इसलिए आज हम रेलवे ग्रुप डी की होने वाली परीक्षा के बचे कुछ दिनों की तैयारी के लिए RRB GROUP D के पिछले परीक्षाओं में पूछें गए सामान्य ज्ञान के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न को लेकर आये है, यह प्रश्न होने वाली RRB Group D Exam 2022 की परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
इन प्रश्नों का अध्ययन करके आप यह पता लगा सकते हैं कि आप का अपना RRB Group D General knowledge विषय कितना तैयार है और आप आगे होने वाली परीक्षा में बेहतरीन अंक आसानी से प्राप्त कर सकतें है, आप अपनी रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी को जांचने के लिए नीचे दिए गए सभी प्रश्नों को हल करें और अपने द्वारा सही किए गए प्रश्नों की संख्या को कमेंट बॉक्स में बताएं।

Railway Group D G.K. Practice Set 45 |
प्रश्न. जवाहरलाल नेहरु के निधन के पश्चात किसने प्रधानमंत्री पद ग्रहण किया ?
- गुलजारीलाल नंदा
- मोरारजी देसाई
- लालबहादुर शास्त्री
- श्रीमती इंदिरा गांधी
उत्तर – गुलजारीलाल नंदा
प्रश्न. अफ्रीका महाद्वीप का दक्षिणतम बिंदु है ?
- नेटाल
- आशा अंतरीप
- केप अगुलहास
- केपटाउन
उत्तर – केप अगुलहास
प्रश्न. प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है, यह किस अनुच्छेद में वर्णित है ?
- अनुच्छेद 85
- अनुच्छेद 61
- अनुच्छेद 70
- अनुच्छेद 75
उत्तर – अनुच्छेद 75
प्रश्न. विश्व की सबसे लंबी दरार घाटी किस महाद्वीप में स्थित है ?
- एशिया
- यूरोप
- ऑस्ट्रेलिया
- अफ्रीका
उत्तर – अफ्रीका
प्रश्न. निम्नलिखित महाद्वीपों में से कौन-सा महाद्वीप पृथ्वी के उत्तरी-दक्षिणी और पूर्व-पश्चिमी गोलार्द्ध में स्थित है ?
- यूरोप
- द. अमेरिका
- ऑस्ट्रेलिया
- अफ्रीका
उत्तर – अफ्रीका
प्रश्न. कौन-सा महाद्वीप पूर्ण रूप से दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है ?
- द.अमेरिका
- अफ्रीका
- ऑस्ट्रेलिया
- यूरोप
उत्तर – ऑस्ट्रेलिया
प्रश्न. निम्नलिखित में कौन-सा एक ‘द्वीपीय महाद्वीप’ के नाम से जाना जाता है ?
- अंटार्कटिका
- एशिया
- यूरोप
- ऑस्ट्रेलिया
उत्तर – ऑस्ट्रेलिया
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा शहर किसी देश की राजधानी नहीं है ?
- सिडनी
- वेलिंगटन
- रियाद
- कैनबरा
उत्तर – सिडनी
प्रश्न. वर्तमान भूमध्य सागर को किस प्राचीन महासागर का अवशेष माना जाता है ?
- टेथिस महासागर
- आर्कटिक महासागर
- अटलांटिक महासागर
- प्रशांत महासागर
उत्तर – टेथिस महासागर
प्रश्न. बरमूडा त्रिभुज’ किस महासागर में अवस्थित है ?
- दक्षिणी अटलांटिक महासागर
- उतरी प्रशांत महासागर
- दक्षिणी प्रशांत महासागर
- उतरी अटलांटिक महासागर
उत्तर – उतरी अटलांटिक महासागर
प्रश्न. सारगैसो समुद्र किस महासागर में स्थित है ?
- हिन्द महासागर
- आर्कटिक महासागर
- अटलांटिक महासागर
- प्रशांत महासागर
उत्तर – अटलांटिक महासागर
प्रश्न. निम्नलिखित जंगलों में से कौन-सा जंगल ‘पृथ्वी ग्रह के फेफड़ों’ के रूप में जाना जाता है ?
- टैगा वन
- टुन्ड्रा वन
- अमेजन वर्षा वन
- पूर्वोत्तर भारत के वर्षा वन
उत्तर – अमेजन वर्षा वन
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस अधिनियम द्वारा भारत के गवर्नर जनरल को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्रदान की गई ?
- भारतीय परिषद अधिनियम -1861
- भारतीय परिषद अधिनियम -1892
- भारतीय परिषद अधिनियम -1909
- चार्टर एक्ट -1833
उत्तर – भारतीय परिषद अधिनियम -1861
प्रश्न. भारत के गवर्नर जनरल को किस एक्ट के द्वारा अपनी समिति के निर्णयों को अस्वीकार करने का अधिकार मिला ?
- 1784 का पिट इंडिया एक्ट
- 1786 का एमेंडमेंट एक्ट
- 1813 का चार्टर एक्ट
- 1773 का रेगुलेटिंग एक्ट
उत्तर – 1786 का एमेंडमेंट एक्ट
प्रश्न. अखिल भारतीय महासंघ स्थापित करने का प्रावधान शामिल किया गया था ?
- अगस्त प्रस्ताव, 1940 में
- भारत सरकार अधिनियम, 1919 में
- कैबिनेट मिशन प्रस्ताव, 1946 में
- भारत सरकार अधिनियम, 1935 में
उत्तर – भारत सरकार अधिनियम, 1935 में
प्रश्न. निम्न में से किस अधिनियम ने केंद्र में द्वैध शासन प्रणाली को स्थापित किया ?
- भारत शासन अधिनियम 1935
- भारत शासन अधिनियम 1991
- भारत परिषद अधिनियम 1909
- भारत परिषद अधिनियम 1989
उत्तर – भारत शासन अधिनियम 1935
प्रश्न. भारतीय संविधान के किन अनुच्छेदों में नागरिकता सम्बन्धी प्रावधान किए गए है ?
- अनुच्छेद 5-11
- अनुच्छेद 12-35
- अनुच्छेद 36-51
- अनुच्छेद 1-4
उत्तर – अनुच्छेद 5-11
प्रश्न. भारतीय संविधान निम्नलिखित में से कौन-सी नागरिकता प्रदान करता है ?
- दोहरी नागरिकता
- एकल नागरिकता
- उपर्युक्त दोनों
- उपर्युक्त में कोई नहीं
उत्तर – एकल नागरिकता
प्रश्न. देशीयकरण द्वारा नागरिकता प्राप्ति का एक तरीका क्या है ?
- विदेशी से मित्रता करने पर
- माता-पिता की नागरिकता
- भाई-बहन की नागरिकता
- विदेशी पुरुष से विवाह करने पर
उत्तर – विदेशी पुरुष से विवाह करने पर
प्रश्न. भारतीय संविधान में नागरिकता के प्रावधान कब लागू हुए ?
- 1949
- 1951
- 1952
- 1950
उत्तर – 1949
प्रश्न. भारतीय नागरिकता नहीं प्राप्त की जा सकती है ?
- देशीयकरण द्वारा
- किसी भूभाग के सम्मिलन द्वारा
- भारतीय बैंक में धन जमा करके
- जन्म द्वारा
उत्तर – भारतीय बैंक में धन जमा करके
प्रश्न. संसद को भंग करने के लिए कौन सक्षम है ?
- राज्यपाल
- राष्ट्रपति
- उपराष्ट्रपति
- प्रधानमंत्री
उत्तर – राष्ट्रपति
प्रश्न. संसद के दोनों सदनों का सत्रावसान कौन करता है ?
- लोकसभाध्यक्ष
- संसदीय मामलों के मंत्री
- राष्ट्रपति
- उपराष्ट्रपति
उत्तर – राष्ट्रपति
प्रश्न. अस्थायी ससंद भारत में कब तक अस्तित्व में रही ?
- 17 अप्रैल, 1952
- 25 जनवरी, 1950
- 31 दिसम्बर, 1950
- 18 सितम्बर, 1951
उत्तर – 17 अप्रैल, 1952
प्रश्न. भारत के संविधान में कहा गया है कि भारत की संसद के तीन अंग होते हैं, इनमें से एक अंग है लोकसभा दूसरा अंग है राज्यसभा, जबकि तीसरा अंग है ?
- उपराष्ट्रपति
- प्रधानमंत्री
- लोकसभाध्यक्ष
- राष्ट्रपति
उत्तर – राष्ट्रपति
दिये गए प्रश्नों का सही उत्तर क्या होगा। सही उत्तर का जवाब नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
11 thoughts on “Railway Group D G.K. Practice Set 45: सामन्य ज्ञान रेलवे ग्रुप डी की पिछली परीक्षाओं में पूछें गए 25 महत्वपूर्ण प्रश्न”